मणि महेश्वर महादेव मंदिर में भव्य वार्षिक उत्सव की तैयारियाँ शुरू 7 दिवसीय भव्य धार्मिक महोत्सव का आयोजन
लखनऊ। पुराना पारा थाना क्षेत्र स्थित मणि महेश्वर महादेव मंदिर में मूर्ति स्थापना दिवस के प्रथम वर्ष पर सात दिवसीय भव्य वार्षिक धार्मिक उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 12 जून 2026 से 19 जून 2026 तक आयोजित होगा।
इस धार्मिक महोत्सव के दौरान प्रतिदिन कथा, भजन-कीर्तन, पूजन-अनुष्ठान एवं विशेष धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। आयोजन समिति के अनुसार समस्त कार्यक्रम श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ संपन्न होंगे।
इस संबंध में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया गया कि कार्यक्रम की सभी तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
प्रेस वार्ता में महंत पूरी जी, अनीता तिवारी, सुनील मिश्रा, अरुण श्रीवास्तव, सरिता बाजपेई, मार्कण्डेय सिंह, पुष्पा मौर्या एवं प्रशांत शर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
आयोजकों ने बताया कि यह आयोजन क्षेत्र में धार्मिक आस्था और सनातन संस्कृति को और अधिक मजबूत करेगा तथा प्रतिदिन विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों के माध्यम से वातावरण भक्तिमय रहेगा।


Comments
Post a Comment