Skip to main content

बाल कैंसर देखभाल को मिलेगी मजबूती: HBCH वाराणसी में नर्सिंग वर्कशॉप संपन्न, 95 नर्सों ने सीखे एडवांस स्किल

होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...

आठवें दिवस पर उत्तरायणी कौथिग आज उमड़ी दर्षकों की भीड़

                          



लखनऊ। उत्तरायणी कौथिग 2023 के आठवें दिन कार्यक्रम भगवान बागनाथ जी मन्दिर (प्रतीक) में जोकि निरन्तर 10 दिन तक कार्यक्रम स्थल पर प्रज्वलित रहती है विधिवत पूजा अर्चना छोलिया दल के साथ कार्यक्रमों का शुभ आरम्भ हुआ ।

10 दिवसीय उत्तरायणी कौथिग का ऐतिहासिक महत्व उत्तरायणी कौथिग(मेले) को स्थानीय भाषा में घुघतियां त्यौहार के नाम से भी जाना जाता है इस दिन संगम स्थल पर उत्तरायणी कौथिग को विषेष आयोजन होता है जो कि कई दिनों तक चलता है। 

सन 1905 में ई शर्मन ओखले जोकि ब्रिटिष लेखक थे और लन्दन मिषनरी के साथ भारत आये थें, उन्होने अपने पुस्तक ‘होली हिमालयाज‘ में लिखा है कि यह कौथिग(मेला) कुॅमाऊ का सबसे बड़ा मेला है जिसमें हजारों एवं लाखों संख्या में श्रद्वालु/दर्षक आते है। प्राप्त प्रमाणों के आधार पर माना जाता है कि चन्द्र वंषीय राजाओं के शासन काल में ही इस माघ कौथिग(मेला) की नींव पड़ी थी, आज यह वृहत रूप ले चुका है उत्तरायणी कौथिग(मेला) अब हर शहर में मनाया जा रहा है। सायंकालीन सत्र में मुख्य अतिथि भारत सरकार के रक्षा राज्य मंत्री भारत सरकार अजय भट्ट एवं विषिष्ट अतिथि बृजेष सिह लोक निर्माण राज्य मंत्री ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित करके कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन मंत्रोउच्चारण के साथ किया, मुख्य संयोजक टी एस मनराल, संयोजक के एन चन्दोला, अध्यक्ष गणेष चन्द्र जोषी, महासचिव महेन्द्र सिह रावत एवं मोहन सिह बिष्ट ‘मोना‘ ने माल्यापर्ण एवं प्रतीक चिन्ह देकर मुख्य अतिथि व स्वागत किया, व  संरक्षक मण्डल , केन्द्रीयकार्यकारणी, युवा प्रकोष्ठ, सैनिक प्रकोष्ठ धार्मिक प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने भी पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।

दिन के कार्यक्रमों में 

अपनी बोली भाषा एवं संस्कार समर्पित कार्यक्रम के अर्न्तगत - झोड़ा नृत्य नीलमथा मुन्नी रावत के नीलमथा कठरी बाग से कमला रावत, नील मथा पटेल नगर से ललिता पिल्खववाल,नीलमथा विजय नगर से गंगा भटट ,पंत नगर से हेमा डोलिया एवं सुधा चन्दोला ,भरत नगर, प्रीति नगर में प्रतियोगिता आयोजित हुई,

’’झूमिगो’’ छपेली प्रतियोगिता मैं इन्दिरा नगर -2 की बहुत ही सुन्दर प्रस्तुति रही जिसमें नृत्य निर्देषिका दीपा पाण्डेय ने नेतृत्व फाइन्ल  राउंड में पहुँची गोमती नगर की टीम, इन्दिरा नगर प्रथम , तेलीबाग, ज्वहार सांस्कृतिक संगठन टीमों ने प्रतिभाग किया,  इन प्रतियोगिताओं के निर्णलायक गोपाल दत्त जोषी, हरीष सनवाल व पियूष पाण्डेय ने संचालन की भूमिका में रहे।       कौथिग में डेली प्रश्न उत्तरी व सामान्य ज्ञान की जानकारी के बारे में परिषद के संयोजक के एन चन्दोला के द्वारा दिया जाता है।दिन के प्रतियोगिताओं का संचालन राजेष भटट के द्वारा किया गया।

सायंकालीन सत्र के कार्यक्रम

पर्वतीय महापरिषद का टाइटिल गीत - उत्तराखण्ड देवभूमि तेरो जय..जयकार छ.....के साथ सांस्कृतिक प्रभारी महेन्द्र पंत एवं सांस्कृतिक सचिव गोविन्द बोरा के निर्देषन में प्रस्तुति साथ हुआ।

       सायंकालीन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य अतिथि भारत सरकार के रक्षा राज्य मंत्री भारत सरकार अजय भट्ट द्वारा सांस्कृतिक बेला का षुभारम्भ किया और कहा कि लखनऊ में होने वाले उत्तरायणी कौथिग में प्रति वर्ष आने का मौका मिलता है, उन्होने कहा कि हम लोग यहां पर रहकर अपनी संस्कृति को जिवंत रखे है ये अच्छी बात है लेकिन आप लोग अपने पेतृक गांव भी जाना चाहिए।  आप लोग अपनी जन्म भूमि को कतई न छोड़ें, क्योंकि ये पूर्वजों के त्याग से बसाई गयी धरोहर है, कोरोना काल में कई लोग जो अपने गाँव वापस गए उनके आसरे का एकमात्र सहारा उनके गाँव ही बने।   

महापरिषद के अध्यक्ष गणेषा चन्द जोषी ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुऐ आभार व्यक्त किया और कहा कि आपका सान्धिय हमेषा मिलता रहता है और जब भी हम उत्तराखण्ड जाते है कार्यक्रमों के लिए आप के माध्यम से ही हमें सांस्कृतिक टीमें मिलती है।

महापरिषद के महासचिव महेन्द्र सिह रावत ने मुख्य अतिथि के सामने लखनऊ के पर्वतीय महापरिषद भवन में पर्यटन जागरूकता हेतु एक केन्द्र स्थापित करने की मांग रखी। 

इस अवसर 10 विभिन्न सामाजिक क्षेत्रो मेंं कार्य कर रहे कर्मठ विभुतियों को सम्मानित किया गया, डा0 एम सी पंत चिकित्सा सम्मान डा0 रितेंष जुयाल, दिवान सिह डोलिया कला सम्मान गणेष जोषी, गोपाल उपाध्याय साहित्य सम्मान महेष चन्द सकलानी “दिनेष” युवा सम्मान शंकर पाण्डेय, गौरा देवी सम्मान चित्रा काण्डपाल, खेल सम्मान यष वर्धन सिह नेगी, बी.एम.शाह नाटय सम्मान पीयूष पाण्डेय व उत्तरायणी विषेष सम्मान पूरन जोषी को दिया गया।


उत्तराखण्ड संस्कृति विभाग के सहयोग से खटीमा उत्तराखण्ड से षंकर सिंह, अषोक खड़का एवं कोमल राणा के निर्देषन में ’’व्याख्या जनजागृति सांस्कृतिक समिति’’द्वारा जिसमें किरण राणा गायिका, रविराज गायक  नन्दा राजजात यात्रा , एवं देवीधुरा का बग्वाल नृत्य पर मनोहर सिह, अमित, षिव राज ,मधु राणा ,पूजा एवं शीतल अपनी प्रस्तुतियां दी।

       लखनऊ उत्तरायणी कौथिग 2023 में आज शनिवार होने के नाते दर्षकों से पूरा कौथिग मैदान खचाखच भरा हुआ था, वही स्टालस वालों के चेहरे पर खुषी झलक रही थी , उत्तराखण्ड अल्मोडा से बाल मिठाई के विक्रेता दिवान सिह बिष्ट व लाल सिह ने बताया कि लोक बाल मिठाई को काफी पसन्द कर रहे है।कौथिग स्थल में इस बार हुडई मोटर व रॉयल इनफिन्ड बुलेंट सुनील किमोटी के सहयोग से स्टाल्स भी लगे है जिसमें बुकिंग पर काफी अच्छा छूट भी प्रदान किया जा रहा है। 

       उत्तरायणी कौथिग 2023 के मंच से आज रेड क्रॉस सोसाईटी से आए षफीक जमा, रजनीष डोबरियाल (आपदा राहत प्रभारी) व रासवेन्द्र षाही द्वारा वृद्ध, मजदूर सफाई कर्मचारी एवं जरूरतमंदों को लगभग सौ से अधिक कम्बल दिए गए। 

कार्यालय व्यवस्था में कई देवेन्द्र मिश्रा, के सी पंत, धन सिह मेहता ,आनन्द सिह भण्डारी,गोपाल गरवाल, पूरन जोषी, एन के पाठक, बसंत भटट, बिषन दत्त जोषी , डी डी भटट,के डी पाण्डेय अन्य  लोग उपस्थित थे।

दिनांक 22 जनवरी 23 के 9वें दिवस पर होने वाले कार्यक्रमचित्रकला, अल्पना, निबन्ध एवं मेंहदी की प्रतियोगिताएं दिनांक 22 जनवरी को दोपहर 2 बजे से आयोजित की जाएंगी।  

   



Comments

POPULAR POSTS

निजी ITI संस्थानों ने उठाई 6 सूत्रीय मांग, 15 मई को प्रदेशव्यापी प्रदर्शन की चेतावनी

यूपी प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में निजी आईटीआई संस्थानों के प्रतिनिधियों ने सरकार के समक्ष 6 प्रमुख मांगें रखीं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो 15 मई, शुक्रवार सुबह 10 बजे प्रदेश भर के प्रशिक्षक, प्रबंधक और छात्र निदेशालय पर एकत्र होकर अनिश्चितकालीन धरना देंगे। प्रतिनिधियों ने कहा कि कौशल विकास में निजी ITI की भूमिका महत्वपूर्ण रही है, लेकिन मौजूदा नीतियों से संस्थानों की आर्थिक और प्रशासनिक स्थिति प्रभावित हो रही है। *प्रमुख मांगें:* 1. *फीस वृद्धि तत्काल लागू हो:* हरियाणा मॉडल के अनुरूप इसी सत्र से फीस बढ़ाई जाए। बढ़ती संचालन लागत, वेतन और रखरखाव के कारण पुरानी फीस पर संचालन कठिन है। 2. *निम्स पोर्टल पर नोडल वेरिफिकेशन खत्म हो:* पैन, आधार, OTP आधारित e-KYC के बाद अतिरिक्त नोडल वेरिफिकेशन अनावश्यक और शोषणकारी है। 3. *थर्ड शिफ्ट बहाल हो:* दिन में नौकरी करने वाले हजारों छात्रों को शाम की शिफ्ट न होने से प्रशिक्षण नहीं मिल पा रहा। 4. *PMKVY 5.0 में भागीदारी मिले:* निजी संस्थानों के पास संसाधन और अनुभवी स्टाफ होने के बावजूद योजनाओं में भागी...

एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने प्रदेश स्तरीय बैठक कर बनाई रणनीति

लखनऊ, उ०प्र० राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ (रजि०) की समस्याओं के सम्बन्ध में प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में अतिथि के रूप में भारतीय मजदूर संघ से विभाग प्रमुख (पूर्ण कालिक संगठन मंत्री) अश्वनी शुक्ला जी, उ०प्र० राज्य कर्मचारी एशोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष व भारतीय मजदूर संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष लखनऊ हरिशरण मिश्रा जी एवं उनके प्रदेश महामंत्री महेन्द्र कुमार दीक्षित जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक की अध्यक्षता कर रहे एनएचएम संघ के प्रदेश अध्यक्ष ठा० मयंक प्रताप सिंह ने सभी उपस्थित अतिथियों का स्वागत एवं अभिनन्दन किया, इस बैठक में प्रदेश के समस्त जनपदों एवं मण्डलों से आये पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया। प्रदेश अध्यक्ष मयंक प्रताप सिंह ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत कार्यस्त संविदा कर्मचारियों की गम्भीर समस्याओं का प्रकाश डालते हुये आगामी समय में कर्मचारियों की मुख्य मांगों में नियमितीकरण/समान कार्य समान वेतन, वेतन बढ़ोत्तरी, जॉब सुरक्षा एवं कैशलेस चिकित्सा सुविधा अथवा स्वास्थ्य बीमा शामिल हैं एवं इसके साथ ही कर्मचारियों के मानदेय भुगतान में आ रही समस्याओं क...

स्वर्ण व्यवसायी को गोली मारकर लूट, सर्राफा व्यापारियों में दहशत; पुलिस पर असंवेदनशीलता का आरोप

गोंडा: जनपद के बभनान बाजार, थाना छपिया क्षेत्र में 19 अप्रैल 2026 को स्वर्ण व्यवसायी समर कसौधन को गोली मारकर आभूषण लूट की घटना से सर्राफा कारोबारियों में भय का माहौल है। घटना के बाद पुलिस की कार्यशैली को लेकर व्यापारियों में भारी असंतोष है। व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, लगाए ये आरोप सर्राफा एवं स्वर्ण व्यवसायियों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर बताया कि पीड़ित समर कसौधन ने खुद बयान दिया है, जिसका वीडियो भी मौजूद है। इसके बावजूद पुलिस ने उनके भाई की तहरीर पर केस दर्ज किया, जो दबाव में लिखी लगती है। व्यापारियों ने मांग की कि मामले को छिनैती के बजाय लूट व हत्या के प्रयास की धाराओं में दर्ज किया जाए। ये हैं प्रमुख मांगें 1. पीड़ित के बयान के आधार पर लूट व हत्या के प्रयास में मुकदमा दर्ज हो। 2. समय सीमा में खुलासा कर अपराधियों की गिरफ्तारी और 100% बरामदगी हो। 3. स्वर्ण व्यवसायी क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाए। 4. आत्मरक्षा के लिए स्वर्ण व्यापारियों को प्राथमिकता पर शस्त्र लाइसेंस दिए जाएं। व्यापारियों का कहना है कि घटना के बाद से माल के आवागमन में असुरक्षा महसूस हो रही है और व्य...

राजधानी लखनऊ में आयोजित हुआ उ० प्र० राज्य सेतु निगम एम्पलाइज यूनियन का द्विवार्षिक अधिवेशन एवं सम्मान समारोह

उ०प्र० राज्य सेतु निगम इम्प्लाईज यूनियन की स्थापना के 34 वर्ष पूर्ण होने तथा इम्प्लाईज यूनियन की केन्द्रीय कार्यकारिणी के 17वें द्विवार्षिक अधिवेशन / द्विवार्षिक चुनाव (2026-28) के अवसर पर यूनियन की पूर्व घोषित सूचना के अनुसार सेतु निगम मुख्यालय प्रांगण में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन यूनियन के केन्द्रीय महामंत्री श्री शिशिर गुप्ता द्वारा किया गया। उक्त आयोजन में प्रदेश स्तर के कर्मचारी नेता यथा श्री वी०पी० मिश्रा, राष्ट्रीय अध्यक्ष (इप्सेफ) एवं अध्यक्ष, उ०प्र० कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा, श्री सतीश पाण्डेय अध्यक्ष, जवाहर भवन इन्दिरा भवन कर्मचारी महासंघ, श्री अख्तर अली सिद्दीकी, अध्यक्ष चतुर्थ श्रेणी सचिवालय संघ, श्री सुरेश रावत, अध्यक्ष, उ०प्र० संयुक्त कर्मचारी परिषद, श्री शिवकुमार यादव, अध्यक्ष, लो०नि०वि० परिवहन चालक संघ, श्री मनोज कुमार मिश्रा, अध्यक्ष, उ०प्र० राज्य निगम कर्मचारी महासंघ, श्री शशि कुमार मिश्रा, महामंत्री, कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा तथा अध्यक्ष उ०प्र० स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ, श्री दिवाकर सिंह, प्रान्तीय अध्यक्ष, उ०प्र० फेडरेशन ऑ...

नारायण एजुकेशनल इंस्टिट्यूशंस, लखनऊ ने असाधारण परिणामों की घोषणा की

लखनऊ, २४ अप्रैल २०२६: नारायण एजुकेशनल इंस्टिट्यूशंस, जंकिपुरम, लखनऊ ने जेईई मेन २०२६ और सीबीएसई कक्षा १० (२०२५–२६) परीक्षाओं में उल्लेखनीय उपलब्धियां प्राप्त कर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता की विरासत को मजबूत किया है। जेईई मेन २०२६ के परिणामों में संस्थान ने एयर ३ प्राप्त किया, साथ ही महिला एयर १, ओबीसी (एनसीएल) एयर १ और सामान्य (ईडब्ल्यूएस) एयर १ भी हासिल किया। इसके अतिरिक्त, नारायण के २७ विद्यार्थियों ने टॉप १०० में जगह बनाई और १७३ विद्यार्थी टॉप १००० में शामिल हुए, जिनमें से ७ विद्यार्थियों ने १०० प्रतिशत अंक प्राप्त किए। उत्तर प्रदेश में, २३७ छात्रों ने जेईई एडवांस्ड के लिए क्वालीफाई किया, जिनमें से १७ छात्रों ने ९९ प्रतिशत से ऊपर स्कोर किया। सीबीएसई कक्षा १० के परिणामों में १०० प्रतिशत पास प्रतिशत रहा, जिसमें १९ छात्रों ने ९० प्रतिशत से ऊपर अंक प्राप्त किए और ९ छात्रों ने आईटी में पूर्ण अंक हासिल किए। शीर्ष प्रदर्शन करने वालों में शामिल हैं: - उमिका कथ (९७.४%) - पाखी मिश्रा (९६%) - कार्तिकेय त्रिपाठी (९४.८%) इस सफलता का श्रेय संगठित शैक्षणिक योजना, अनुभवी शिक्षकों और सतत प्रदर्शन मूल्...