Skip to main content

किसान मजदूर संघर्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान प्रसाद ने पीड़ित पति को न्याय दिलाने का किया वादा

बलरामपुर।जिले के तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही सामने आई है। प्रसूता के पति *पवन कुमार मिश्रा* ने अस्पताल के *डॉ. आलोक सिंह* पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पवन मिश्रा ने बताया कि उनकी पत्नी 6 माह की गर्भवती थी, तबीयत खराब होने पर उसे तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने बताया कि गर्भ में बच्चे की मौत हो चुकी है और ऑपरेशन कर बच्चे को बाहर निकालना पड़ेगा। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने लापरवाही बरतते हुए प्रसूता की *बड़ी आंत काट दी* और मृत बच्चे को गर्भ में ही छोड़ दिया, जिससे प्रसूता की हालत और बिगड़ गई। जब पवन कुमार मिश्रा अपनी पत्नी को दूसरे अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में ही मृत बच्चे की डिलीवरी हो गई। बाद में पत्नी को गोंडा और फिर लखनऊ रेफर किया गया। वह अभी जीवित है लेकिन हालत नाजुक बनी हुई है। पवन मिश्रा ने डॉक्टर पर धमकी देने और समझौते का दबाव बनाने का भी आरोप लगाते हुए FIR की मांग की है। *पीड़ित के साथ खड़े हुए हनुमान प्रसाद -* इस मामले में अब *किसान मजदूर संघर्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान प्रसाद* पीड़ित पति पवन कुमार मिश्रा को न...

राजधानी लखनऊ में आदर्श अनौपचारिक शिक्षा अनुदेशक /पर्यवेक्षक एसोसिएशन की हुईं बैठक

आदर्श अनौपचारिक शिक्षा अनुदेशक /पर्यवेक्षक एसोसिएशन की बैठक दारूलशफा कामनहाल ए ब्लाक में सम्पन्न हुई। बैठक को प्रदेश अध्यक्ष चतुर्भुज सिंह ने सम्बोधित करते हुए कहा कि अनुदेशकों एव पर्यवेक्षकों के हितों में माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद एवं अनुदेशकों, पयवेक्षकों ने लखनऊ ब्रेंच में भी रिट याचिका दाखिल की थी। दोनो मा० उच्च न्यायालयों ने अनुदेशकों एवं पर्यवेक्षकों की लम्बी सेवा अवधि को ध्यान में रखते हुए सरकार को शैक्षिक योग्यता के आधार पर रै समायोजन, नियुक्ति किये जाने के निर्देश दिये थे। उ०प्र० सरकार उस ने रिट याचिकाओं के विरूद्ध डबल बेंच में चली गई। परन्तु वहाँ भी अनुदेशकों एवं पर्यवेक्षकों के हित में ही मा० उच्च न्यायालय ने  सिंगल बेंच के आदेश को बहाल रखा।

प्रदेश महासचिव राजेन्द्र यादव ने कहा कि लम्बे सघई के बाद मे भी अनुदेशकों एवं पर्यवेक्षकों में एक आशा की किरण जगी है क्योंकि सरकार जनहित एवं कल्याणकारी बिन्दुओं को प्राथमिकता से ग्रहण कर रही है| ऐसी स्थिति मे मा0 मुख्यमत्री जी से हम सबको काफी उम्मीदें एवं आशाएंहै । 

बैठक में श्री उमेश यादव, जिलाध्यक्ष मैनपुरी, आशाराम सीतापुर जिलाध्यक्ष बदायूँ. श्री अनोखेलाल गंगवार  जिलाध्यक्ष बरेली, श्री राजेश शुक्ला जिलाध्यक्ष रायबरेली, श्री राजेश गाजीपुर, शिवकुमार अलीगढ़, राममजन्म यादव मऊ, रामसजीवन तिवारी गोण्डा आदि लोगों न भाग लिया।

Comments