Skip to main content

बाल कैंसर देखभाल को मिलेगी मजबूती: HBCH वाराणसी में नर्सिंग वर्कशॉप संपन्न, 95 नर्सों ने सीखे एडवांस स्किल

होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...

सी.एम.एस. में ‘यू.एन. इण्टरनेशनल डे आॅफ एजूकेशन’ का आयोजन 24 जनवरी को



लखनऊ, 22 जनवरी। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, अलीगंज (द्वितीय कैम्पस) द्वारा ‘तृतीय यू.एन. इण्टरनेशनल डे आॅफ एजूकेशन’ का आयोजन 24 जनवरी, मंगलवार को प्रातः 11.00 बजे से सी.एम.एस. कानपुर रोड आॅडिटोरियम में आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर रंगारंग शिक्षात्मक-साँस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच ‘इण्टरनेशनल डे आॅफ एजूकेशन’ के उपलक्ष्य में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजयी छात्रों को सम्मानित किया जायेगा। यह जानकारी सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने दी है। श्री शर्मा ने बताया कि इस अन्तर्राष्ट्रीय शैक्षिक समारोह में अमेरिका, कुवैत, माॅरीशस, नाइजीरिया, श्रीलंका, थाईलैण्ड, यूनाइटेड अरब अमीरात एवं भारत के विभिन्न प्रान्तों से लगभग 45 विद्यालयों के छात्रों ने विभिन्न रोचक व ज्ञानवर्धक प्रतियोगिताओं जैसे लाइव द रिदम (वाद्ययंत्र संगीत), फंकी फीट (समूह नृत्य), द वर्डी म्यूज (कविता पाठ), रिमैजिका (कोलाज), प्रैक्सिनोस्कोप (वीडियो एडिटंग), पैन्टोमाइम (कोरियोग्राफी) एवं यूथ टाॅक हेतु अपनी प्रविष्टियां भेजी हैं, जिनमें से सर्वश्रेष्ठ प्रविष्टियों को इस अवसर पर पुरष्कृत कर सम्मानित किया जायेगा। सर्वश्रेष्ठ प्रविष्टियों के चयन में ख्याति प्राप्त लेखक, आर्टिस्ट व शिक्षाविद्ों ने निर्णायकों की भूमिका निभायी है।

श्री शर्मा ने बताया कि यह शैक्षिक समारोह छात्रों की शैक्षिक एवं सृजनात्मक क्षमता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। सी.एम.एस. का मानना है कि जनमानस में एकता, शान्ति व सहयोग के विचारों को बढ़ावा देने एवं विचारों के आदान-प्रदान हेतु यह सर्वोत्तम समय है, जब हमें भावी पीढ़ी को नई ऊचाइयों पर पहुँचने के लिए प्रेरित करना चाहिए। श्री शर्मा ने विश्वास व्यक्त किया कि यह शैक्षिक समारोह छात्रों, शिक्षकों व अभिभावकों में सकारात्मक सोच का विकास करने में महती भूमिका निभायेगा।




Comments