Skip to main content

बाल कैंसर देखभाल को मिलेगी मजबूती: HBCH वाराणसी में नर्सिंग वर्कशॉप संपन्न, 95 नर्सों ने सीखे एडवांस स्किल

होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...

माँ पीतांबरा देवी 108 कुंडीय महायज्ञ के प्रचार वाहन का शुभारंभ



 राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर मां पीतांबरा 108 कुंडीय महायज्ञ समिति के सानिध्य यज्ञाध्यक्ष  योगी राकेशनाथ जी के मार्गदर्शन  में माघ शुक्ल पक्ष प्रतिपदा गुप्त नवरात्रि से महानंदा नवमी तक (22 जनवरी से 30 जनवरी 2023 तक) उपासना स्थल निकट झूलेलाल वाटिका गोमती तट लखनऊ में महायज्ञ का आयोजन होना है आज जिस के प्रचार का शुभारंभ कार्यक्रम था जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर बेबी रानी मौर्य कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार के कर कमलों से पीली झंडी दिखाकर के किया गया। यह यज्ञ राष्ट्रीय सुरक्षा व लोक कल्याण के लिए वैश्विक महामारी करोना का समूल नाश के संकल्प के लिए किया जा रहा है। सभी उन पुण्य आत्माओं के शांति के लिए जो इस महामारी के समय  निधन हो गया। उनके आत्मा की शांति के लिए यह महायज्ञ किया जा रहा है। महामारी के इस प्रदूषित वातावरण को स्वच्छ करने और ऑक्सीजन वातावरण में उत्पन्न करने  ,वैश्विक आपदा करोना के बाद, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने  ,सनातन धर्म समरसता 



गोवंश संवर्धन के लिए जनकल्याण, लोक कल्याण, समाज कल्याण और सभी सांसारिक एवं मांगलिक कल्याण हेतु यह यज्ञ हो रहा है। माँ पीतांबरा माई 108 कुंडीय महायज्ञ भारत का इस आपदा काल का सबसे बड़ा महायज्ञ है। इसके भाव और भावना में सभी व्याधियों, जीवन में कष्ट और संसार के समस्याओं के निदान के रूप में यह महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। महायज्ञ का अनुष्ठान एक संकल्प के साथ होता है। सनातन धर्म और समरसता, गोवंश संवर्धन, प्रकृति के संरक्षण और जीवन को जड़ से जोड़ कर जागरूकता करना और उसका दोहन को रोकना ।यह ऐसे मूल्य उद्देश्य हैं जो इस महायज्ञ के आत्मा है।

Comments