Skip to main content

बाल कैंसर देखभाल को मिलेगी मजबूती: HBCH वाराणसी में नर्सिंग वर्कशॉप संपन्न, 95 नर्सों ने सीखे एडवांस स्किल

होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...

ममता चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा किए जा रहे समाजोपयोगी कार्य सराहनीयः- पूर्व उप मुख्यमंत्री डा0 दिनेश शर्मा




नर सेवा  नारायण सेवा  के मूलमंत्र के साथ प्रत्येक शीत लहर के कहर के बीच देवदूत बनकर ममता चैरिटेबल ट्रस्ट कंबल वितरण महाअभियान चलाकर गरीब लाचार वंचित एवं मजलूम  के बस्तियों  में  कैंप लगाकर,घूम घूम कर कंबल वितरित करती हैं I इसी महाअभियान के तहत आज जनपद लखनऊ के राजाजीपुरम के सी0 सी0 एस0 स्कूल में विशाल शिविर लगाकर जरूरतमंदो एवं  असहाय लोगो को कंबल वितरित किए गए I शिविर में मुख्य अतिथि के रूप मे उ0प्र0 सरकार के पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने कम्बल वितरण करते हुए ममता चैरिटेबल ट्रस्ट के कार्यो की सराहना करते हुए राजीव मिश्रा सहित पूरी ममता टीम को साधुवाद दिया I



 इस  मौके  पर  स्थानीय  पार्षद  प्रतिनिधि श्री नागेन्द्र सिंह जी एवं मंडल अध्यक्ष श्री अरविंद मिश्रा सहित अन्य कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ जन ने  लाभार्थियों  के  चयन  एवं  प्रबंधन  में  विशेष  सहयोग  प्रदान  किया I इस  मौके  पर उपविजेता लखनऊ पश्चिम विधानसभा श्री अंजनी श्रीवास्तव नगर उपाध्यक्ष श्री आनन्द द्विवेदी जी स्कूल के प्रबंधक श्री अंकित उपाध्याय जी मण्डल अध्यक्ष श्री अरविन्द मिश्रा जी सहसंयोजक श्रम प्रकोष्ठ श्री आशीष शर्मा जी स्थानीय पार्षद रेखा सिंह जी वार्ड अध्यक्ष श्री संजीव सिंह जी पूर्व पार्षद श्री नागेन्द्र सिंह जी सहित अन्य कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ जन उपस्थित रहे । 




चीफ  ट्रस्टी  एवं   लोकप्रिय  समाजसेवी  राजीव  मिश्रा  ने  कहा  कि  ट्रस्ट  अपना महाअभियान तब तक जारी रखेगी जब हर गरीब तक कंबल नहीं पहुँच जाता I जब तक गरीब ठण्ड से कापेगा तब तक यह महाअभियान जारी रहेगा एवं ममता चैरिटेबल ट्रस्ट टीम  के  वालंटियर  24*7 पूरे  शहर  के  चिन्हित  मलिन कस्बों, सार्वजनिक  स्थानों  चौराहों  पर  रात  दिन  जरूरतमंदो को  कंबल  ओढ़ाकर  उनका सम्मान  भी  कर  रहे  हैI

Comments