Skip to main content

बाल कैंसर देखभाल को मिलेगी मजबूती: HBCH वाराणसी में नर्सिंग वर्कशॉप संपन्न, 95 नर्सों ने सीखे एडवांस स्किल

होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...

कैबिनेट मंत्री, उ०प्र० डॉ संजय कुमार निषाद जी ने मा० उच्च न्यायालय का निकाय चुनाव में OBC आरक्षण के फैसले का स्वागत किया



मा० राष्ट्रीय अध्यक्ष, निषाद पार्टी एवं मा० कैबिनेट मंत्री, उ०प्र० डॉ संजय कुमार निषाद जी ने निकाय चुनाव में ओबीसी आरक्षण का मा० उच्च न्यायालय के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि निषाद पार्टी मा० उच्च न्यायालय के फैसले का सम्मान करती है। निषाद पार्टी आरक्षण के संबंध में विधि विशेषज्ञों की राय ले रहे हैं। श्री निषाद जी ने कहा कि आरक्षण को लेकर माननीय गृह मंत्री भारत सरकार श्री अमित शाह जी व मा० मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी से भी बात की हुई है। निषाद पार्टी शुरू से ही आरक्षण की विसंगतियों को दूर करने के पक्ष में रही है। माननीय उच्च न्यायालय के फैसले से यह तो स्पष्ट हो गया है कि आरक्षण में कई विसंगतिया हैं और इसे दूर किया जाना अनिवार्य है। पिछड़े, अतिपिछड़े, वंचितों और शोषितों के हक हकूक के  लिए हमने पार्टी का गठन किया था।  सरकार भी इस दिशा में काम कर रही है हमने आरक्षण को लेकर माननीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी व मुख्यमंत्री जी से भी बात की है| निकाय चुनाव पर OBC आरक्षण को लेकर आये फैसले पर हम अपनी पार्टी की विधि विंग से सलाह ले रहे हैं। जरुरत  हुई तो इसके लिए  हम भी सुप्रीम कोर्ट में याचिका भी दाखिल करेंगे, ताकि मछुआ समुदाय समेत सभी वर्गो को आरक्षण का लाभ  मिल सके| साथ ही सही रूप से आरक्षण लागू होने पर सभी वर्गो का अधिकार उनके सापेक्ष हिस्सेदारी के रूप में कानूनी व राजनैतिक रूप से मिल सकेगी

Comments