लखनऊ, । हिन्दी दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश प्रेस क्लब, कैसरबाग, लखनऊ में 24 ग्रंथों के रचनाकार, चिंतक एवं साहित्यकार डॉ. विद्यासागर उपाध्याय की दो बहुचर्चित कृतियों—‘संक्रान्ति का संहार’ एवं ‘काल यात्रा : वेद से बर्लिन तक’—का भव्य लोकार्पण हुआ। इस अवसर पर आयोजित साहित्यिक परिचर्चा में इतिहास, भारतीय ज्ञान-परंपरा, सांस्कृतिक चेतना और आधुनिक विश्व के संदर्भ में साहित्य की भूमिका पर गंभीर विमर्श हुआ। उत्तर प्रदेश प्रेस क्लब के खचाखच भरे हाल में पेशवा बाजीराव के वंशज एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमंत राजराजेश्वर प्रभाकर नारायणराव पेशवा ने कहा कि डॉ. विद्यासागर उपाध्याय ने ‘संक्रान्ति का संहार’ के माध्यम से इतिहास के उस महत्वपूर्ण अध्याय को साहित्य के केंद्र में लाने का उल्लेखनीय कार्य किया है, जिससे पेशवा परिवार और उनके पूर्वजों की गौरवशाली ऐतिहासिक परंपरा भी गहराई से जुड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि इतिहास के किसी व्यक्तित्व या वंश का उल्लेख इतिहास-ग्रंथों में होना एक बात है, लेकिन साहित्यकार अपनी लेखनी के माध्यम से जब उन पात्रों को संवेदना, संघर्ष और म...
लखनऊ, दीप संस्था द्वारा 20 दिसम्बर को निराला नगर में नायरा क्लिनिक मे जाने माने त्वचा रोग चिकित्सक डॉ. रोहित गुप्ता (एम बी बी एस, एम डी ) द्वारा निःशुल्क त्वचा एवं बाल संबंधित रोगों का शिविर का आयोजन कराया गया l
शिविर मे 250 से ज्यादा मरीजो ने त्वचा,नाखून और बाल सबंधी समस्याओ के संबंध मे नि:शुल्क परामर्श लिया l
शिविर मे 155 से ज्यादा मरीजो को मुफ्त दवा का वितरण डॉ. रोहित गुप्ता कराया गया l
संस्था के सचिव दीप प्रकाश ने बताया की संस्था द्वारा कोशिश रहेगी की इस तरह के नि:शुल्क शिविर का आयोजन समाज कल्याण हेतु लगते रहे l

Comments
Post a Comment