Skip to main content

बाल कैंसर देखभाल को मिलेगी मजबूती: HBCH वाराणसी में नर्सिंग वर्कशॉप संपन्न, 95 नर्सों ने सीखे एडवांस स्किल

होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...

आदिवासी कला के साथ भारतीय भारतीय सेना के मध्य कमान की कहानी बयां करने के लिए कंसाई नेरोलैक ने 'ए हंड्रेड हैंड्स' और 'टाइम्स ग्रुप' के साथ मिलाया हाथ

 



इस कार्यक्रम में  'ए हंड्रेड हैंड्स' के सहयोग से एक पहल, नेरोलैक आर्ट टेल्स को लॉन्च किया गया, जिसका उद्देश्य उपभोक्ता के घरों में कस्टमाइज पारंपरिक वॉल आर्ट को पेश करना है।


लखनऊ, कंसाई नेरोलैक पेंट्स ने 'आर्टसैल्यूट' बनाने के लिए एक एनजीओ 'ए हंड्रेड हैंड्स' और एडब्ल्यूडब्ल्यूए समर्थित टाइम्स ग्रुप के साथ पार्टनरशिप की है।

द आर्ट सैल्यूट प्रोजेक्ट - सैल्यूटिंग आर्टिस्ट्स ऑफ द लॉस्ट आर्ट, एक अनूठा क्यूरेटेड प्लेटफॉर्म है, जिसका मकसद भारतीय सेना की मध्य कमान और आदिवासियों के बीच तालमेल लाना है।.


प्रोजेक्ट के एक हिस्से के रूप में में,  ए हंड्रेड हैंड्स ने उत्तर प्रदेश के लखनऊ में स्थित भारतीय सेना के सूर्य सेंट्रल कमांड की कहानी को डिकोड किया;  और गहन रिसर्च के बाद जिसमें राज्य के भौगोलिक क्षेत्र, वनस्पति, जीव-जंतु सहित सेना की गतिविधियाँ शामिल थीं, ने गोंड और भील आर्ट का इस्तेमाल करते हुए इसको ट्रांसलेट किया। एक निर्दिष्ट दीवार भारतीय सेना की सबसे बड़ी कमान की शांतिकाल के दौरान गतिविधियों को दर्शाती है, जिसमें भारत के आठ राज्य शामिल हैं।



भारतीय सेना की मध्य कमान विभिन्न गतिविधियों चलाती है  जिसमें मानवीय सहायता, प्रशिक्षण, बचाव अभियान और आपदा राहत भी शामिल है। इसके अलावा, इसको खेल के क्षेत्र में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए भी जाना जाता है। जनजातीय कलाकारों ने अपनी रचनात्मकता का उपयोग सेना की मध्य कमान के ऐसे सभी पहलुओं को उजागर करने के लिए किया, जो विस्तृत संदर्भ में ज्यादातर अनदेखे रह जाते हैं।


पूरी दीवार का अनावरण 13 नवंबर को सूर्य सैनिक सुविधा परिसर, लखनऊ कैंट में एडब्ल्यूडब्ल्यूए की रीजनल प्रेसिडेंट, श्रीमती निधि डिमरी ने कंसाई नेरोलैक पेंट्स लिमिटेड के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट डेकोरेटिव सेल्स एंड मार्केटिंग, श्री रोहित मलकानी के साथ किया।



एडब्ल्यूडब्ल्यूए की रीजनल प्रेसिडेंट व मध्य कमान ने सभी को 'आजादी का अमृत महोत्सव' की बधाई दी। उन्होंने प्रसन्नता जताई की कि स्टेशन के परिवारों को वर्कशॉप में भाग लेने और लुप्त भारतीय कलाओं को जीवंत करने का अवसर मिल सकता है। उन्होंने कहा, " एडब्ल्यूडब्ल्यूए बिरादरी के सदस्यों ने ट्राइबल आर्ट वर्कशॉप में भाग लेकर सभी सैनिकों और परिवारों को वास्तविक श्रद्धांजलि देने के लिए हाथ मिलाया।" उन्होंने इस आयोजन को सक्षम बनाने और समर्थन देने के लिए सभी आयोजकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने इस अवसर पर उपस्थित दो महिला कलाकारों, जिन्होंने रूढ़िवादिता को तोड़ा, का विशेष उल्लेख करते हुए अपनी बात समाप्त की। दोनों एक प्रसिद्ध भील कलाकार की बेटियां हैं।


इस पहल को एक पायदान ऊपर ले जाते हुए, नेरोलैक ने एक अनूठी पहल, नेरोलैक आर्ट टेल्स को लॉन्च करने की घोषणा की, जिसका उद्देश्य भारत के पारंपरिक कला के रूपों को अपने उपभोक्ताओं के घरों तक ले जाना है। ग्राहक विभिन्न आदिवासी आर्ट फॉर्म मसलन वारली, मधुबनी, फड़, गोंड, भील, चित्तारा इत्यादि में से चुन सकते हैं। इन्हें केवल एक डिज़ाइन से हटकर कस्टमाइज किया जाएगा, लेकिन एक बीस्पोक क्रिएशन उस परिवार को ध्यान में रखते हुए जिसके लिए दीवार बनाई गई है, उस परिवार के कोर में सही आर्ट फॉर्म से मेल खाते हुए, पारिवारिक मूल्यों और रुचियों के से संबंधित एक कहानी तैयार करना ताकि उनके पास अपनी तरह की एक दीवार हो।


इस पहल के बारे में बताते हुए कंसाई नेरोलैक पेंट्स लिमिटेड के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट डेकोरेटिव सेल्स एंड मार्केटिंग, श्री रोहित मलकानी ने कहा, ''इस तरह की नेक पहल के लिए 'ए हंड्रेड हैंड्स' और टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ जुड़कर हमें बेहद खुशी हो रही है। हमारा रिसर्च बताता है कि उपभोक्ता अपने घरों में पर्सनल स्पेस बनाना चाहते हैं जो स्पेशल मेमोरीज, कलाकृतियों और उपलब्धियों को उजागर करते हैं। इनके अनूठे चित्रण की खोज कुछ ऐसी है जिसकी सक्रिय रूप से तलाश रहती है और एक बातचीत को शुरू करने वाली बन जाती है। जनजातीय कला हमेशा कहानी कहने और बारीकियों को पकड़ने से प्रेरित रही है। हमारा मानना है कि समकालीन कहानियों को बयां के लिए जनजातीय कला का उपयोग करना उपभोक्ता को समाधान देने का एक खूबसूरत तरीका है जिसके लिए हम हमेशा से खड़े रहे हैं - "जब घर की रौनक बढ़ानी हो"।


अपने पेंट+ ब्रांड फिलॉसफी के एक हिस्से के रूप में हम अपनी ऑफरिंग्स को ऐसे फायदों के साथ सशक्त बना रहे हैं जो सिर्फ रंग से परे हैं। आर्ट सेल्यूट इवेंट इस बात का एक गौरवपूर्ण प्रदर्शन है कि गोंड और भील कलाकृतियाँ सूर्य मध्य कमान की कथा को कितने प्रभावी ढंग से जीवंत कर सकती हैं। "नेरोलैक आर्ट टेल्स" की अपनी पेंटिंग सर्विस ऑफरिंग्स के जरिए हम अपने उपभोक्ताओं के जीवन में कस्टमाइज्ड जनजातीय कला कथाओं को प्रस्तुत करने की योजना बना रहे हैं।


प्रकृति से प्रेरित डिजाइनों के साथ हमारे हाल ही में रिवैंप्ड आईडियाज टेक्सचर की रेंज हमारे उपभोक्ताओं के घरों को आकर्षक बनाने में मदद करेगी। आइडियाज़ और आर्ट टेल्स के माध्यम से अपने उपभोक्ताओं को उनके घरों को सजाने के लिए हम कई तरह से इनोवेट करना और एवेन्यूज देना जारी रखना चाहते हैं।


परंपरागत रूप से इन कलाकारों को मिट्टी के पेंट या प्राकृतिक रंगों का इस्तेमाल करते हुए इन आर्ट फॉर्म्स को तैयार करने के लिए जाना जाता है, नेरोलैक आगे आया है और हाथ बढ़ाया है जिससे वॉल पेंट्स के इस्तेमाल के जरिए दीवारों पर कला का जीवन काफी विस्तारित हो और आर्ट फॉर्म संरक्षित रहे।

नेरोलैक ने हमेशा पेंटर और आर्टिस्ट कम्युनिटी की मदद है, इस पहल से कलाकारों को अपनी कला के माध्यम से कहानी कहने का एक मंच देने में मदद मिलेगी जिससे हमारे देश की समृद्ध विरासत और संस्कृति को सहेजा जा सकेगा।


बदलते समय के साथ तालमेल बिठाते हुए और ग्राहकों की उभरती जरूरतों को पूरा करने के लिए नेरोलैक ने 'पेंट+' के तहत प्रोडक्ट्स लॉन्च किए हैं जिसमें 'नो स्मेल', एक्सिलेंट वॉशबिलिटी, क्रैक प्रोटेक्शन, एंटी-वायरल / बैक्टीरियल आदि जैसे फीचर्स मौजूद हैं। यह किफायती कीमतों पर रंग से परे अतिरिक्त फायदे देता है।


कंसाई नेरोलैक पेंट्स लिमिटेड के बारे में:


पेंट उद्योग में 100 वर्षों की समृद्ध विरासत के साथ, कंसाई नेरोलैक पेंट्स भारत की सबसे बड़ी पेंट कंपनियों में से एक है और इंडस्ट्रियल सेगमेंट में अग्रणी है। कंसाई पेंट कंपनी लिमिटेड, जापान की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी, जो दुनिया भर में शीर्ष 10 कंपनियों में से एक है. कंसाई नेरोलैक घरों, कार्यालयों, अस्पतालों और होटलों के लिए डेकोरेटिव पेंट कोटिंग्स से लेकर उद्योगों के लिए परिष्कृत इंडस्ट्रियल कोटिंग्स तक प्रॉडक्ट्स की एक विविध रेंज तैयार करती है। कंसाई नेरोलैक ने अपनी पहलों के साथ प्रॉडक्ट इनोवेशन में खुद को लीडर के रूप में स्थापित किया है जिसमें एक्सेल जैसे ब्रांड्स के साथ नो एडेड लीड, लो वी ओसी और एचडी फिनिश शामिल हैं। इसके प्रॉडक्ट पोर्टफोलियो और ग्राहक जागरूकता कैंपेंस पर्यावरण संवेदनशीलता को बढ़ावा देते हैं।

Comments

POPULAR POSTS

निजी ITI संस्थानों ने उठाई 6 सूत्रीय मांग, 15 मई को प्रदेशव्यापी प्रदर्शन की चेतावनी

यूपी प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में निजी आईटीआई संस्थानों के प्रतिनिधियों ने सरकार के समक्ष 6 प्रमुख मांगें रखीं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो 15 मई, शुक्रवार सुबह 10 बजे प्रदेश भर के प्रशिक्षक, प्रबंधक और छात्र निदेशालय पर एकत्र होकर अनिश्चितकालीन धरना देंगे। प्रतिनिधियों ने कहा कि कौशल विकास में निजी ITI की भूमिका महत्वपूर्ण रही है, लेकिन मौजूदा नीतियों से संस्थानों की आर्थिक और प्रशासनिक स्थिति प्रभावित हो रही है। *प्रमुख मांगें:* 1. *फीस वृद्धि तत्काल लागू हो:* हरियाणा मॉडल के अनुरूप इसी सत्र से फीस बढ़ाई जाए। बढ़ती संचालन लागत, वेतन और रखरखाव के कारण पुरानी फीस पर संचालन कठिन है। 2. *निम्स पोर्टल पर नोडल वेरिफिकेशन खत्म हो:* पैन, आधार, OTP आधारित e-KYC के बाद अतिरिक्त नोडल वेरिफिकेशन अनावश्यक और शोषणकारी है। 3. *थर्ड शिफ्ट बहाल हो:* दिन में नौकरी करने वाले हजारों छात्रों को शाम की शिफ्ट न होने से प्रशिक्षण नहीं मिल पा रहा। 4. *PMKVY 5.0 में भागीदारी मिले:* निजी संस्थानों के पास संसाधन और अनुभवी स्टाफ होने के बावजूद योजनाओं में भागी...

एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने प्रदेश स्तरीय बैठक कर बनाई रणनीति

लखनऊ, उ०प्र० राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ (रजि०) की समस्याओं के सम्बन्ध में प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में अतिथि के रूप में भारतीय मजदूर संघ से विभाग प्रमुख (पूर्ण कालिक संगठन मंत्री) अश्वनी शुक्ला जी, उ०प्र० राज्य कर्मचारी एशोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष व भारतीय मजदूर संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष लखनऊ हरिशरण मिश्रा जी एवं उनके प्रदेश महामंत्री महेन्द्र कुमार दीक्षित जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक की अध्यक्षता कर रहे एनएचएम संघ के प्रदेश अध्यक्ष ठा० मयंक प्रताप सिंह ने सभी उपस्थित अतिथियों का स्वागत एवं अभिनन्दन किया, इस बैठक में प्रदेश के समस्त जनपदों एवं मण्डलों से आये पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया। प्रदेश अध्यक्ष मयंक प्रताप सिंह ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत कार्यस्त संविदा कर्मचारियों की गम्भीर समस्याओं का प्रकाश डालते हुये आगामी समय में कर्मचारियों की मुख्य मांगों में नियमितीकरण/समान कार्य समान वेतन, वेतन बढ़ोत्तरी, जॉब सुरक्षा एवं कैशलेस चिकित्सा सुविधा अथवा स्वास्थ्य बीमा शामिल हैं एवं इसके साथ ही कर्मचारियों के मानदेय भुगतान में आ रही समस्याओं क...

स्वर्ण व्यवसायी को गोली मारकर लूट, सर्राफा व्यापारियों में दहशत; पुलिस पर असंवेदनशीलता का आरोप

गोंडा: जनपद के बभनान बाजार, थाना छपिया क्षेत्र में 19 अप्रैल 2026 को स्वर्ण व्यवसायी समर कसौधन को गोली मारकर आभूषण लूट की घटना से सर्राफा कारोबारियों में भय का माहौल है। घटना के बाद पुलिस की कार्यशैली को लेकर व्यापारियों में भारी असंतोष है। व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, लगाए ये आरोप सर्राफा एवं स्वर्ण व्यवसायियों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर बताया कि पीड़ित समर कसौधन ने खुद बयान दिया है, जिसका वीडियो भी मौजूद है। इसके बावजूद पुलिस ने उनके भाई की तहरीर पर केस दर्ज किया, जो दबाव में लिखी लगती है। व्यापारियों ने मांग की कि मामले को छिनैती के बजाय लूट व हत्या के प्रयास की धाराओं में दर्ज किया जाए। ये हैं प्रमुख मांगें 1. पीड़ित के बयान के आधार पर लूट व हत्या के प्रयास में मुकदमा दर्ज हो। 2. समय सीमा में खुलासा कर अपराधियों की गिरफ्तारी और 100% बरामदगी हो। 3. स्वर्ण व्यवसायी क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाए। 4. आत्मरक्षा के लिए स्वर्ण व्यापारियों को प्राथमिकता पर शस्त्र लाइसेंस दिए जाएं। व्यापारियों का कहना है कि घटना के बाद से माल के आवागमन में असुरक्षा महसूस हो रही है और व्य...

राजधानी लखनऊ में आयोजित हुआ उ० प्र० राज्य सेतु निगम एम्पलाइज यूनियन का द्विवार्षिक अधिवेशन एवं सम्मान समारोह

उ०प्र० राज्य सेतु निगम इम्प्लाईज यूनियन की स्थापना के 34 वर्ष पूर्ण होने तथा इम्प्लाईज यूनियन की केन्द्रीय कार्यकारिणी के 17वें द्विवार्षिक अधिवेशन / द्विवार्षिक चुनाव (2026-28) के अवसर पर यूनियन की पूर्व घोषित सूचना के अनुसार सेतु निगम मुख्यालय प्रांगण में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन यूनियन के केन्द्रीय महामंत्री श्री शिशिर गुप्ता द्वारा किया गया। उक्त आयोजन में प्रदेश स्तर के कर्मचारी नेता यथा श्री वी०पी० मिश्रा, राष्ट्रीय अध्यक्ष (इप्सेफ) एवं अध्यक्ष, उ०प्र० कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा, श्री सतीश पाण्डेय अध्यक्ष, जवाहर भवन इन्दिरा भवन कर्मचारी महासंघ, श्री अख्तर अली सिद्दीकी, अध्यक्ष चतुर्थ श्रेणी सचिवालय संघ, श्री सुरेश रावत, अध्यक्ष, उ०प्र० संयुक्त कर्मचारी परिषद, श्री शिवकुमार यादव, अध्यक्ष, लो०नि०वि० परिवहन चालक संघ, श्री मनोज कुमार मिश्रा, अध्यक्ष, उ०प्र० राज्य निगम कर्मचारी महासंघ, श्री शशि कुमार मिश्रा, महामंत्री, कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा तथा अध्यक्ष उ०प्र० स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ, श्री दिवाकर सिंह, प्रान्तीय अध्यक्ष, उ०प्र० फेडरेशन ऑ...

नारायण एजुकेशनल इंस्टिट्यूशंस, लखनऊ ने असाधारण परिणामों की घोषणा की

लखनऊ, २४ अप्रैल २०२६: नारायण एजुकेशनल इंस्टिट्यूशंस, जंकिपुरम, लखनऊ ने जेईई मेन २०२६ और सीबीएसई कक्षा १० (२०२५–२६) परीक्षाओं में उल्लेखनीय उपलब्धियां प्राप्त कर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता की विरासत को मजबूत किया है। जेईई मेन २०२६ के परिणामों में संस्थान ने एयर ३ प्राप्त किया, साथ ही महिला एयर १, ओबीसी (एनसीएल) एयर १ और सामान्य (ईडब्ल्यूएस) एयर १ भी हासिल किया। इसके अतिरिक्त, नारायण के २७ विद्यार्थियों ने टॉप १०० में जगह बनाई और १७३ विद्यार्थी टॉप १००० में शामिल हुए, जिनमें से ७ विद्यार्थियों ने १०० प्रतिशत अंक प्राप्त किए। उत्तर प्रदेश में, २३७ छात्रों ने जेईई एडवांस्ड के लिए क्वालीफाई किया, जिनमें से १७ छात्रों ने ९९ प्रतिशत से ऊपर स्कोर किया। सीबीएसई कक्षा १० के परिणामों में १०० प्रतिशत पास प्रतिशत रहा, जिसमें १९ छात्रों ने ९० प्रतिशत से ऊपर अंक प्राप्त किए और ९ छात्रों ने आईटी में पूर्ण अंक हासिल किए। शीर्ष प्रदर्शन करने वालों में शामिल हैं: - उमिका कथ (९७.४%) - पाखी मिश्रा (९६%) - कार्तिकेय त्रिपाठी (९४.८%) इस सफलता का श्रेय संगठित शैक्षणिक योजना, अनुभवी शिक्षकों और सतत प्रदर्शन मूल्...