*उदयपुर।* मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय, उदयपुर के पूर्व कुलपति *प्रो. अमरिका सिंह* के आज उदयपुर पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। एयरपोर्ट पर छात्र नेता *गजेंद्र सिंह भाटी , डॉ राजश्री गांधी , डॉ. मोहित नायक, प्रो. गिरिराज सिंह , जोगराज सिंह* ने माला पहनाकर एवं पुष्प-गुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया। गेस्ट हाउस पर कुलदीप सिंह झाला , शक्ति सिंह भाटी सहित अनेकों शुभचिंतकों ने भेट कर स्वागत व अभिनंदन किया ।। इस अवसर पर गजेंद्र सिंह भाटी ने कहा कि प्रो. अमरिका सिंह के कार्यकाल में विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक एवं प्रशासनिक क्षेत्र में नई ऊंचाइयां हासिल की हैं। उनके आगमन से विश्वविद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। प्रो. अमरिका सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Comments
Post a Comment