लखनऊ, । हिन्दी दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश प्रेस क्लब, कैसरबाग, लखनऊ में 24 ग्रंथों के रचनाकार, चिंतक एवं साहित्यकार डॉ. विद्यासागर उपाध्याय की दो बहुचर्चित कृतियों—‘संक्रान्ति का संहार’ एवं ‘काल यात्रा : वेद से बर्लिन तक’—का भव्य लोकार्पण हुआ। इस अवसर पर आयोजित साहित्यिक परिचर्चा में इतिहास, भारतीय ज्ञान-परंपरा, सांस्कृतिक चेतना और आधुनिक विश्व के संदर्भ में साहित्य की भूमिका पर गंभीर विमर्श हुआ। उत्तर प्रदेश प्रेस क्लब के खचाखच भरे हाल में पेशवा बाजीराव के वंशज एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमंत राजराजेश्वर प्रभाकर नारायणराव पेशवा ने कहा कि डॉ. विद्यासागर उपाध्याय ने ‘संक्रान्ति का संहार’ के माध्यम से इतिहास के उस महत्वपूर्ण अध्याय को साहित्य के केंद्र में लाने का उल्लेखनीय कार्य किया है, जिससे पेशवा परिवार और उनके पूर्वजों की गौरवशाली ऐतिहासिक परंपरा भी गहराई से जुड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि इतिहास के किसी व्यक्तित्व या वंश का उल्लेख इतिहास-ग्रंथों में होना एक बात है, लेकिन साहित्यकार अपनी लेखनी के माध्यम से जब उन पात्रों को संवेदना, संघर्ष और म...
राजधानी लखनऊ के आरoएमoएल लॉन में 15 दिवसीय शान ए अवध महोत्सव की शुरुआत हुई है । इस महोत्सव का उद्घाटन करने पहुंचे क्रिकेटर सोहेल खान । सोहेल खान अगले साल आईपीएल सीरीज खेलने के लिए चेन्नई की टीम में सेलेक्ट हुए हैं। महोत्सव के आयोजक इमरान खान है उनके छोटे भाई आफताब खान ने बताया कि यह महोत्सव 31 अगस्त से 15 सितंबर तक चलेगा।
और कई सालो पूरे भारत में इस तरह के महोत्सवो का आयोजन करते आ रहे हैं। और पहली बार लखनऊ में उन्होंने शान ए अवध महोत्सव का आयोजन किया है। और आगे भी इस तरह के कई आयोजन लखनऊ शहर में करते रहेंगे इस महोत्सव में कई तरह के स्टाल लगे हैं जिसमें कपड़ो, घर गृहस्ती के लिए समान, खाने पीने, खिलौने तथा बच्चों के मजे लेने के लिए झूलों का प्रबंध किया गया है। पूरे परिवार के साथ इस मेले का आनंद उठाया जा सकता है।


Comments
Post a Comment