Skip to main content

बाल कैंसर देखभाल को मिलेगी मजबूती: HBCH वाराणसी में नर्सिंग वर्कशॉप संपन्न, 95 नर्सों ने सीखे एडवांस स्किल

होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...

“खुदा हाफिज चैप्टर II” के प्रमोशन के लिए लखनऊ आए विद्युत जामवाल, शिवालिका ओबेरॉय और फारुक कबीर


लखनऊ, अभिनेता विद्युत जामवाल अपनी आने वाली फिल्म “खुदा हाफिज चैप्टर II” के प्रमोशन के सिलसिले में लखनऊ पहुंचे। बॉलीवुड के एक्शन स्टार कहे जाने वाले फिल्म अभिनेता विद्युत जामवाल के साथ फिल्म के डायरेक्टर फारूक कबीर और अभिनेत्री शिवालिका ओबेरॉय लखनऊ आई थी। इस दौरान बॉलीवुड फिल्मों में सुपर हिट गाने देने वाले संगीतकार विशाल मिश्रा भी वहां मौजूद रहे। विद्युत जामवाल की फिल्म “खुदा हाफिज चैप्टर II” 8 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जिसे लेकर फिलहाल प्रमोशन का सिलसिला जारी है, जहां इसी कड़ी में अभिनेता विद्युत जामवाल और उनकी पूरी टीम बुधवार को लखनऊ में थी।



अभिनेता विद्युत जामवाल, शिवालिका ओबेरॉय और फारुक कबीर ने शहर के अंसल गोल्फ सिटी स्थित द सेंट्रम होटल में मीडिया से चर्चा करते हुए  उन्होंने “खुदा हाफिज चैप्टर II” के बारे में बताया |

विद्युत जामवाल और शिवालिका ओबेरॉय अभिनीत, आगामी फिल्म के मुख्य पात्र समीर और नरगिस की कहानी को रेखांकित करती है, जिन्हें परिस्थितियों और समाज द्वारा चुनौती दी जाती है। 8 जुलाई 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार, फारुक कबीर द्वारा निर्देशित यह फिल्म की घोषणा से ही लोगों में उत्साह भर गया। कुछ दिन पहले निर्माताओं ने एक एक्शन से भरपूर फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ किया हैं जिसमे दिखाया गया है कि कैसे सच्चे प्यार को अग्नि परीक्षा से गुजरना पड़ता है।

Comments