*उदयपुर।* मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय, उदयपुर के पूर्व कुलपति *प्रो. अमरिका सिंह* के आज उदयपुर पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। एयरपोर्ट पर छात्र नेता *गजेंद्र सिंह भाटी , डॉ राजश्री गांधी , डॉ. मोहित नायक, प्रो. गिरिराज सिंह , जोगराज सिंह* ने माला पहनाकर एवं पुष्प-गुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया। गेस्ट हाउस पर कुलदीप सिंह झाला , शक्ति सिंह भाटी सहित अनेकों शुभचिंतकों ने भेट कर स्वागत व अभिनंदन किया ।। इस अवसर पर गजेंद्र सिंह भाटी ने कहा कि प्रो. अमरिका सिंह के कार्यकाल में विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक एवं प्रशासनिक क्षेत्र में नई ऊंचाइयां हासिल की हैं। उनके आगमन से विश्वविद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। प्रो. अमरिका सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया।
राजकीय वाहन चालक संघ कृषि विभाग लखनऊ में चालक दिवस ड्राइवर डे के अवसर पर पूजा अर्चना की एवं मिष्ठान वितरण किया तथा केक काटकर एक दूसरे को बधाई दी साथ ही साथ कृषि निदेशक महोदय द्वारा सदस्यों को संबोधित कर वाहन चालकों को बधाई दी गई। इस कार्यक्रम में प्रांतीय अध्यक्ष योगेंद्र सिंह, संरक्षक जयप्रकाश यादव, प्रांतीय मंत्री जयप्रकाश विश्वकर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष पशुपति नाथ सिंह, प्रांतीय उपाध्यक्ष इंद्रपाल यादव, महेंद्र राना, सुनील चंद्र त्रिवेदी, संयुक्त मंत्री मोहम्मद आलम खान , संगठन मंत्री गोपी चंद्र यादव, कोषाध्यक्ष( कार्यवाहक) राजेश कुमार मौर्या,प्रचार मंत्री अरविंद कुमार यादव आदि पदाधिकरी मौजूद रहे।

Comments
Post a Comment