Skip to main content

किसान मजदूर संघर्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान प्रसाद ने पीड़ित पति को न्याय दिलाने का किया वादा

बलरामपुर।जिले के तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही सामने आई है। प्रसूता के पति *पवन कुमार मिश्रा* ने अस्पताल के *डॉ. आलोक सिंह* पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पवन मिश्रा ने बताया कि उनकी पत्नी 6 माह की गर्भवती थी, तबीयत खराब होने पर उसे तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने बताया कि गर्भ में बच्चे की मौत हो चुकी है और ऑपरेशन कर बच्चे को बाहर निकालना पड़ेगा। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने लापरवाही बरतते हुए प्रसूता की *बड़ी आंत काट दी* और मृत बच्चे को गर्भ में ही छोड़ दिया, जिससे प्रसूता की हालत और बिगड़ गई। जब पवन कुमार मिश्रा अपनी पत्नी को दूसरे अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में ही मृत बच्चे की डिलीवरी हो गई। बाद में पत्नी को गोंडा और फिर लखनऊ रेफर किया गया। वह अभी जीवित है लेकिन हालत नाजुक बनी हुई है। पवन मिश्रा ने डॉक्टर पर धमकी देने और समझौते का दबाव बनाने का भी आरोप लगाते हुए FIR की मांग की है। *पीड़ित के साथ खड़े हुए हनुमान प्रसाद -* इस मामले में अब *किसान मजदूर संघर्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान प्रसाद* पीड़ित पति पवन कुमार मिश्रा को न...

उत्तर प्रदेश स्ववित्तपोषित महाविद्यालय एसोसिएशन के द्वारा हुआ उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा एवं राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत उच्च शिक्षा विमर्श बैठक एवं प्रथम राज्य स्तरीय सम्मान समारोह 2022

 


लखनऊ, विश्वेसरैया सभागार में उत्तर प्रदेश स्ववित्तपोषित महाविद्यालय एसोसिएशन (टी) के बैनर तले उत्तर प्रदेश के सभी 75 जनपदों से आये हुए एक हजार से अधिक महाविद्यालयों के मा० प्रबंधकों का प्रथम वार्षिक अधिवेशन संपन्न हुआ | उक्त अधिवेशन दो चरणों में संपन्न हुआ प्रथम चरण के मुख्य अतिथि मा० श्री ब्रजेश पाठक, उप मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार उपस्तिथ रहे ।Q

माननीय उप मुख्यमंत्री जी का स्वागत करते हुए मा० प्रदेश अध्यक्ष डॉ आर जे सिंह चौहान ने एसोसिएशन के माध्यम से किये जा रहे कार्यों का विस्तृत उल्लेख किया तथा इस एसोसिएशन को राष्ट्रीय स्तर पर गठन करने का प्रस्ताव रकखा, जिसे उत्तर प्रदेश के साथ साथ अन्य प्रदेशों से आये हुए प्रबंधकों ने करतले थ्वनि से सहर्ष स्वीकृति प्रदान की । उक्त राष्ट्रीय एसोसिएशन का नामकरण “अखिल भारतीय अनएडेड विश्विद्यालय एवं महाविद्यालय एसोसिएशन (टी)" रकखा गया | जिसके लिए सर्वसम्मति से उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष डॉ आर जे सिंह चौहान को राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किया गया।



उक्त अवसर पर प्रदेश में शिक्षा जगत से जुड़े १५ विधान परिषद्‌ एवं विधान सभा के सदस्यों मा० इंजीनियर अवनीश सिंह जी, मा० श्री पवन सिंह चौहान जी, मा० श्री अविनाश सिंह चौहान जी, मा० डॉ हरी ओम पांडेय जी, मा० श्री अंगद सिंह जी मा० श्री धर्मेंद्र भारद्वाज जी, मा० डॉ प्रज्ञा त्रिपाठी जी, मा० श्रीमती रमा निरंजन जी, मा० श्री जितेंद्र सिंह सेंगर जी, मा० श्री अशोक अग्रवाल जी, मा० श्री राम चंद्र प्रधान जी, मा० श्री के० पी० श्रीवास्तव जी, मा० श्री सीताराम वर्मा जी, मा० श्री कमलाकांत राजभर जी, मा० श्री अनिल कुमार मौर्य जी को भी स्मृति चिन्ह, उत्तरीय एवं पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया | साथ ही साथ सम्पूर्ण राष्ट्र से आये हुए अन्य राज्यों के महाविद्यालय एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्षों में क्रमशः मा० डॉ प्रभा शर्मा (जयपुर, राजस्थान), मा० डॉ सुनील कुमार अग्रवाल (देहरादून, उत्तराखंड), मा० डॉ राम प्रसाद शर्मा (राजस्थान), मा० डॉ ए के रूँगटा (नई बोल या. मा० डॉ आर एस यादव (पुणे, महाराष्ट्र), मा० डॉ जे सी शर्मा (फरीदाबाद; हरियाणा), मा० डॉ विजय सैनी (रुडकी उत्तराखंड), मा० श्री कुमार मंजुल (मुंबई, महाराष्ट्र), मा० श्री रजनीश र॑जन (बिहार), मा० डॉ के एम अग्रवाल (बिहार), मा० अब्दुश समद (झारखंड) आदि को भी माननीय उप मुख्यमंत्री जी के करकमलों से सम्मानित किया गया. तथा नव स्थापित राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सम्मिलित करते हुए इनको इनके राज्यों में राष्ट्रीय संगठन द्वारा प्रदेश अध्यक्ष नामित किया गया तथा कुछ लोगों को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सम्मिलित किया गया ।



माननीय उप मुख्यमंत्री श्री पाठक जी ने एसोसिएशन के राष्ट्रीय गठन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उपस्तिथ सदस्यों को विश्वास दिलाया की स्ववित्तपोषित महाविद्यालय के हितों हेतु प्रदेश सरकार कटिबद्ध है तथा प्रबंधकों से भी आवाहन किया की सरकार की नई शिक्षा नीति के अंतर्गत शीघ्र महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालय स्तर पर तीव्र गति से कार्य करने की आवश्यकता है जिससे उच्च शिक्षा को वर्तमान परिदृश्य में गुणवत्ता पूर्ण . बनाया जा सके ।



द्वितीय चरण के मुख्य अतिथि मा० श्री योगेंद्र उपाध्याय जी उच्च शिक्षा मंत्री तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित मा० डॉ मुकुल चतुर्वेदी (संगठन . मंत्री भाजपा), मा० श्री संदीप सिंह, बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री स्वतन्त्र प्रभार एवं मा० श्री प्रकाश मिश्रा आयुष राज्य मंत्री (दर्जा प्राप्त) उपस्थित रहे। 



कार्यक्रम में महाविद्यालय एसोसिएशन के संरक्षक डॉ एस० पी० एस० संधू जी ने उच्च शिक्षा में आ रही व्यवहारिक समस्याओं के सम्बन्ध में माननीय उच्च शिक्षा मंत्री जी को पंद्रह बिंदु का मांगपत्र प्रस्तुत किया, जिसमे मुख्य रूप से स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों के लिए नियमावली बनाने, सभी पाठ्यक्रमों के शुल्क निर्धारण के साथ साथ शिक्षकों के अनुमोदन की सरलीकरण प्रक्रिया अपनाना एवं प्रदेश में चल रहे डी० एल० एड० पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु न्यूनतम योग्यता इंटरमीडिएट करने तथा डी० एल० एड० पाठ्यक्रम को बी० एड० पाठ्यक्रम से अलग करने का ज्ञापन सौपा, जिसका ) एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष एवं नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ आर जे सिंह चौहान ने समर्थन करते हुए प्रबंधकों की मांगों को माननीय उच्च शिक्षा मंत्री से निराकरण करने की जोरदार मांग की तथा मा० मुख्य अतिथि गणो ने अति शीघ्र समस्या के निराकरण का आश्वासन दिया।



प्रदेश कार्यकारिणी एवं नव नियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारिणी द्वारा आज जनपद कानपुर के होनहार बालक यश वर्थन सिंह पुत्र श्री अंशुमान सिंह जो की मात्र ११ वर्ष की उम्र में कक्षा ७ का विद्यार्थी होते हुए अपनी विशेष प्रतिभा से देश की सबसे बड़ी परीक्षा सिविल सेवा के विद्यार्थियों को भारतीय राज्य व्यवस्था, अंतर्राष्ट्रीय सम्बन्ध, इतिहास, भूगोल एवं सम समायिकी पढ़ाते एवं तैयारी कराते हैं जिन्हे आज राष्ट्रीय संगठन के द्वारा यह निर्णय लिया गया कि बालक यशवर्थन सिंह की इच्छानुसार सर्वश्रेष्ठ शिक्षण संस्था में उच्च शिक्षा में अध्यन के लिए राज्य सरकार के साथ राष्ट्रीय संगठन मिलकर हर प्रकार से आर्थिक सहयोग करने का वचन देता है जिससे की इस राष्ट्रीय धरोहर को विश्व पटल पर एक पहचान मिल सके और भारत के यशश्नी प्रधानमन्त्री माननीय नरेंद्र मोदी जी के सपनो के भारत का नाम रौशन हो सके ।

यह कार्यक्रम उत्तर प्रदेश के इतिहास में पहली बार आयोजित हुआ जिसमे शासन एवं प्रबंधक साथी आमने सामने बैठ कर आपसी विचार विमर्श करने का प्रदेश में अभिनव प्रयोग शुरू किया । उक्त कार्यक्रम का सफल संचालन प्रदेश संगठन के महासचिव डॉ विवेक तांगड़ी जी ने किया। कार्यक्रम के अंत में मा० प्रदेश अध्यक्ष डॉ आर जे सिंह चौहान जी ने धन्यवाद ज्ञापन कर कार्यक्रम का समापन किया।

Comments

POPULAR POSTS

निजी ITI संस्थानों ने उठाई 6 सूत्रीय मांग, 15 मई को प्रदेशव्यापी प्रदर्शन की चेतावनी

यूपी प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में निजी आईटीआई संस्थानों के प्रतिनिधियों ने सरकार के समक्ष 6 प्रमुख मांगें रखीं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो 15 मई, शुक्रवार सुबह 10 बजे प्रदेश भर के प्रशिक्षक, प्रबंधक और छात्र निदेशालय पर एकत्र होकर अनिश्चितकालीन धरना देंगे। प्रतिनिधियों ने कहा कि कौशल विकास में निजी ITI की भूमिका महत्वपूर्ण रही है, लेकिन मौजूदा नीतियों से संस्थानों की आर्थिक और प्रशासनिक स्थिति प्रभावित हो रही है। *प्रमुख मांगें:* 1. *फीस वृद्धि तत्काल लागू हो:* हरियाणा मॉडल के अनुरूप इसी सत्र से फीस बढ़ाई जाए। बढ़ती संचालन लागत, वेतन और रखरखाव के कारण पुरानी फीस पर संचालन कठिन है। 2. *निम्स पोर्टल पर नोडल वेरिफिकेशन खत्म हो:* पैन, आधार, OTP आधारित e-KYC के बाद अतिरिक्त नोडल वेरिफिकेशन अनावश्यक और शोषणकारी है। 3. *थर्ड शिफ्ट बहाल हो:* दिन में नौकरी करने वाले हजारों छात्रों को शाम की शिफ्ट न होने से प्रशिक्षण नहीं मिल पा रहा। 4. *PMKVY 5.0 में भागीदारी मिले:* निजी संस्थानों के पास संसाधन और अनुभवी स्टाफ होने के बावजूद योजनाओं में भागी...

लखनऊ में विश्व आदिवासी दिवस पर अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ का विशाल समारोह, सरकार से मांगे पूरी करने की मांग

  लखनऊ। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर शनिवार को राजधानी लखनऊ के झूलेलाल वाटिका में अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ द्वारा एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से गोंड समाज के लोग बड़ी संख्या में पहुंचे और अपनी संस्कृति, परंपरा के साथ-साथ संवैधानिक अधिकारों की रक्षा का संकल्प दोहराया। समारोह के दौरान संघ के पदाधिकारियों ने प्रदेश सरकार के नाम एक स्मारक पत्र तैयार कर उसे शासन को प्रेषित करने की घोषणा की। इस पत्र में गोंड जाति एवं उसकी उपजातियों धुरिया, नायक, ओझा, पठारी और राजगोंड से जुड़ी लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का उल्लेख किया गया है। वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान में प्रदेश के 17 जिलों में गोंड समुदाय को अनुसूचित जनजाति का दर्जा प्राप्त है, जबकि शेष जिलों में उन्हें अनुसूचित जाति में रखा गया है। इससे जाति प्रमाण पत्र बनवाने में भारी दिक्कतें आ रही हैं। उन्होंने मांग की कि इस विसंगति को दूर कर पूरे उत्तर प्रदेश में गोंड एवं उसकी उपजातियों को अनुसूचित जनजाति की सूची में शामिल किया जाए। साथ ही जिनके पास पहले से प्रमाण पत्र हैं उन्हें उसी आधार पर और शे...

एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने प्रदेश स्तरीय बैठक कर बनाई रणनीति

लखनऊ, उ०प्र० राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ (रजि०) की समस्याओं के सम्बन्ध में प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में अतिथि के रूप में भारतीय मजदूर संघ से विभाग प्रमुख (पूर्ण कालिक संगठन मंत्री) अश्वनी शुक्ला जी, उ०प्र० राज्य कर्मचारी एशोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष व भारतीय मजदूर संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष लखनऊ हरिशरण मिश्रा जी एवं उनके प्रदेश महामंत्री महेन्द्र कुमार दीक्षित जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक की अध्यक्षता कर रहे एनएचएम संघ के प्रदेश अध्यक्ष ठा० मयंक प्रताप सिंह ने सभी उपस्थित अतिथियों का स्वागत एवं अभिनन्दन किया, इस बैठक में प्रदेश के समस्त जनपदों एवं मण्डलों से आये पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया। प्रदेश अध्यक्ष मयंक प्रताप सिंह ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत कार्यस्त संविदा कर्मचारियों की गम्भीर समस्याओं का प्रकाश डालते हुये आगामी समय में कर्मचारियों की मुख्य मांगों में नियमितीकरण/समान कार्य समान वेतन, वेतन बढ़ोत्तरी, जॉब सुरक्षा एवं कैशलेस चिकित्सा सुविधा अथवा स्वास्थ्य बीमा शामिल हैं एवं इसके साथ ही कर्मचारियों के मानदेय भुगतान में आ रही समस्याओं क...

नारी सेवा समिति द्वारा आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में जनपद के छात्र-छात्राओं ने दिखाया हुनर

  नारी सेवा समिति द्वारा छात्र/छात्राओं की रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एक चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न विद्यालयों की छात्र / छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और अपनी कला एवं कल्पनाशीलता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता तीन वर्गों में आयोजित की गई। वर्ग-क (कक्षा तीन से पाँच तक) में कान्वेंट स्कूल की दिव्यांशी व बाल शिक्षा निकेतन के आदर्श ने प्रथम स्थान प्राप्त किया । जबकि मोना कान्वेंट स्कूल के श्रीवांशी ने द्वितीय तथा भारती बलिका विद्यालय की इशिता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया वर्ग ख (कक्षा 06 से 08 तक) में इलमा फातिमा, नारी कला मन्दिर एवं महिला विद्यालय की अलिया फातिमा को प्रथम स्थान प्रदान किया किया, जबकि नारी शिक्षा निकेतन की अदिका द्वितीय रही। तृतीय स्थान दिव्यांश को प्राप्त हुआ। इसी क्रम में वर्गस (कक्षा 09 से 12 तक) में नारी शिक्षा निकेतन की निवेदिता एवं अलिशा खान ने प्रथम प्राप्त किया। नारी शिक्षा निकेतन की पारुल जयसवाल को द्वितीय तथा जैनब सुफियान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजयी छात्र/छात्राए...

अस्पतालों को सुरक्षित क्षेत्र घोषित करो, डॉ. अलगावेंकटेशन पर हमले के दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो

  हम इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के राजस्थान स्टेट प्रेसिडेंट डॉ. वी.एन. मदुरै के अलगावेंकटेशन पर हुए हमले की कड़ी निंदा करते हैं। हम राजस्थान स्टेट गवर्नमेंट से रिक्वेस्ट करते हैं कि डॉक्टरों पर ऐसे हमलों को रोकने के लिए एंटी-सोशल एलिमेंट्स के खिलाफ सही एक्शन लिया जाए। ऐसे में सभी डॉक्टरों को एक साथ खड़ा होना चाहिए और अपने हक और लीगल प्रोटेक्शन के लिए मिलकर लड़ना चाहिए।तमिलनाडु की तरह राजस्थान में भी डॉक्टर्स एंड हॉस्पिटल प्रोटेक्शन एक्ट (TN HPA 48/2008) बनाया जाना चाहिए। साथ ही, इस हमले में शामिल सभी लोगों की पहचान की जानी चाहिए और कानून के मुताबिक उनके खिलाफ सही कार्रवाई की जानी चाहिए। सभी अस्पतालों में सुरक्षा पक्की की जानी चाहिए। साथ ही, अस्पतालों को सुरक्षित इलाका घोषित किया जाना चाहिए। सभी अस्पतालों में CCTV कैमरे लगाए जाने चाहिए और उन्हें पूरी तरह से सुरक्षित रखा जाना चाहिए। सीनियर पुलिस अधिकारियों को यह पक्का करना चाहिए कि पुलिस पेट्रोलिंग गाड़ियां अस्पताल के इलाकों में अक्सर पेट्रोलिंग करें।