होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...
उत्तर प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के संयुक्त निदेशक( तत्कालीन रजिस्ट्रार) श्री एस0एन0 पांडे को वित्तीय अनियमितता के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया हैl श्री एसएन पांडे को विभागीय कार्यों में लापरवाही एवं वित्तीय अनियमितता के आरोप में निलंबित किया गया है।
यह जानकारी आज यहां उत्तर प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के कैबिनेट मंत्री श्री धर्मपाल सिंह ने दी।
श्री पांडे पर लगे आरोपों की जांच के लिए डॉ रोशन जैकब ,सचिव एवं निदेशक भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग उत्तर प्रदेश को जांच अधिकारी नामित किया गया है।
Comments
Post a Comment