_मेदांता अस्पताल की एसोसिएट कंसल्टेंट, मेडिकल ऑनकोलॉजी एवं हीमैटो ऑनकोलॉजी विभाग की डॉ. अंजली सचान ने कैंसर के कारण, लक्षण और इलाज पर विस्तार से जानकारी दी।_ _डॉ. अंजली सचान ने बताया कि तंबाकू-शराब का सेवन, अस्वस्थ खानपान, मोटापा, प्रदूषण, आनुवंशिक कारण, शारीरिक गतिविधि की कमी और कुछ वायरल इंफेक्शन कैंसर के मुख्य कारण हैं।_ _उन्होंने 7 सबसे आम कैंसर के बारे में भी बताया:_ *_1. फेफड़े का कैंसर* - मुख्य कारण धूम्रपान और प्रदूषण_ *_2. ब्रेस्ट कैंसर* - महिलाओं में सबसे आम, आनुवंशिक और हार्मोनल कारण_ *_3. कोलन कैंसर* - अस्वस्थ खानपान और मोटापे से जुड़ा_ *_4. प्रोस्टेट कैंसर* - 50 साल से ऊपर पुरुषों में आम_ *_5. मुंह का कैंसर* - तंबाकू और गुटखे के सेवन से_ *_6. सर्वाइकल कैंसर* - महिलाओं में, HPV वायरस प्रमुख कारण_ *_7. ब्लड कैंसर* - आनुवंशिक और पर्यावरणीय कारणों से_ _डॉ. सचान ने कहा कि वजन घटना, लगातार थकान, शरीर में गांठ, लंबे समय तक खांसी या घाव न भरना जैसे लक्षण दिखें तो ...
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया एवं कम्युनिकेशन विभाग के संयोजक एवं लखनऊ की बक्शी का तालाब (169) विधानसभा से कांग्रेस के प्रत्याशी ललन कुमार ने कोरोना गाइडलाइन्स का पालन करते हुए बीकेटी विधानसभा के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में डोर-2-डोर जनसंपर्क कर लोगों की समस्याएँ सुनी एवं उन समस्याओं के समाधान हेतु कांग्रेस को वोट देने की अपील की। इन गाँवों में कठवारा, रुदही इत्यादि शामिल हैं।
ललन कुमार ने बताया कि गाँव में कांग्रेस को लेकर काफी उत्साह है। जनता भाजपा, सपा एवं बसपा के शासन को झेल चुकी है। इस बार वह सतर्क है और किसी भी प्रलोभन में उन्हें वोट नहीं देने वाली। सड़क, पानी, शिक्षा एवं स्वास्थ्य की ख़राब व्यवस्था के लिए पूर्व सरकारें ज़िम्मेदार हैं। हमने नियमित रूप से लोगों के बीच पहुंचकर सेवा कार्य किया है
Comments
Post a Comment