लखनऊ, । हिन्दी दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश प्रेस क्लब, कैसरबाग, लखनऊ में 24 ग्रंथों के रचनाकार, चिंतक एवं साहित्यकार डॉ. विद्यासागर उपाध्याय की दो बहुचर्चित कृतियों—‘संक्रान्ति का संहार’ एवं ‘काल यात्रा : वेद से बर्लिन तक’—का भव्य लोकार्पण हुआ। इस अवसर पर आयोजित साहित्यिक परिचर्चा में इतिहास, भारतीय ज्ञान-परंपरा, सांस्कृतिक चेतना और आधुनिक विश्व के संदर्भ में साहित्य की भूमिका पर गंभीर विमर्श हुआ। उत्तर प्रदेश प्रेस क्लब के खचाखच भरे हाल में पेशवा बाजीराव के वंशज एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमंत राजराजेश्वर प्रभाकर नारायणराव पेशवा ने कहा कि डॉ. विद्यासागर उपाध्याय ने ‘संक्रान्ति का संहार’ के माध्यम से इतिहास के उस महत्वपूर्ण अध्याय को साहित्य के केंद्र में लाने का उल्लेखनीय कार्य किया है, जिससे पेशवा परिवार और उनके पूर्वजों की गौरवशाली ऐतिहासिक परंपरा भी गहराई से जुड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि इतिहास के किसी व्यक्तित्व या वंश का उल्लेख इतिहास-ग्रंथों में होना एक बात है, लेकिन साहित्यकार अपनी लेखनी के माध्यम से जब उन पात्रों को संवेदना, संघर्ष और म...
बीकेटी लखनऊ बुधवार को बीकेटी विधानसभा 169 से बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी सलाउद्दीन सिद्दिकी उर्फ मुस्सन ने विधानसभा क्षेत्र के गॉवो में ग्रामीणों से जनसंपर्क कर बसपा सरकार के समय चलाई गई योजनाओं तथा शासन के बारे में याद दिलाते हुए बताया कि प्रदेश का विकास बहन जी के द्वारा ही संभव
है क्यों कि बहन मायावती जी ही सभी धर्मों को साथ लेकर चलने वाली हैं व प्रदेश का विकास बसपा सरकार द्वारा ही संभव है इसलिए सभी ग्रामीणों से बसपा प्रत्याशी सलाउद्दीन सिद्दिकी उर्फ मुस्सन को वोट देने की अपील की। संसारपुर, मवई, सरसवा आदि गॉवो में जनसंपर्क किया गया।
Comments
Post a Comment