Skip to main content

लखनऊ प्रेस क्लब में साहित्य का संगम - पेशवा वंशज ने किया 'संक्रान्ति का संहार' और 'काल यात्रा' का लोकार्पण

  लखनऊ, । हिन्दी दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश प्रेस क्लब, कैसरबाग, लखनऊ में 24 ग्रंथों के रचनाकार, चिंतक एवं साहित्यकार डॉ. विद्यासागर उपाध्याय की दो बहुचर्चित कृतियों—‘संक्रान्ति का संहार’ एवं ‘काल यात्रा : वेद से बर्लिन तक’—का भव्य लोकार्पण हुआ। इस अवसर पर आयोजित साहित्यिक परिचर्चा में इतिहास, भारतीय ज्ञान-परंपरा, सांस्कृतिक चेतना और आधुनिक विश्व के संदर्भ में साहित्य की भूमिका पर गंभीर विमर्श हुआ।         उत्तर प्रदेश प्रेस क्लब के खचाखच भरे‌ हाल में पेशवा बाजीराव के वंशज एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमंत राजराजेश्वर प्रभाकर नारायणराव पेशवा ने कहा कि डॉ. विद्यासागर उपाध्याय ने ‘संक्रान्ति का संहार’ के माध्यम से इतिहास के उस महत्वपूर्ण अध्याय को साहित्य के केंद्र में लाने का उल्लेखनीय कार्य किया है, जिससे पेशवा परिवार और उनके पूर्वजों की गौरवशाली ऐतिहासिक परंपरा भी गहराई से जुड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि इतिहास के किसी व्यक्तित्व या वंश का उल्लेख इतिहास-ग्रंथों में होना एक बात है, लेकिन साहित्यकार अपनी लेखनी के माध्यम से जब उन पात्रों को संवेदना, संघर्ष और म...

गंगा जमुनी तहजीब को एक साथ लेकर चलता लखनऊ ओल्ड काइट फ्लाइंग एसोसिएशन का पतंग टूर्नामेंट

 


लखनऊ के फैजुल्लाह गंज स्थित मज़ार वाले ग्राउंड में लखनऊ ओल्ड काइट फ्लाइंग एसोसिएशन द्वारा एक पतंग टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया। जहां कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि बिहार के पूर्व सासंद साबिर अली व अयोध्या हनुमान गढ़ी के महंत  राजू दास जी मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ महंत राजू दास जी द्वारा दीप प्रज्वलित कर शुरू किया गया। जहां कार्यक्रम के दौरान अयोध्या के हनुमान गढ़ी के महंत राजू दास जी ने पतंग उड़ाते नज़र आये साथ ही उन्होंने इस खेल का पूरा आनंद लेते हुए साथ दो पेज भी काट दिए। 



इस मौक़े पर लखनऊ ओल्ड काइट फ्लाइंग एसोसिएशन के अध्यक्ष वसी हैदर ने बताया कि पतंग का खेल एक ऐसा खेल है जोकि हमारे देश के कई त्योहारों में देखने को मिलता है। मगर इस पतंग के खेल में बहुत कम लोग ही भाग लेते हैं। एसोसिएशन के अध्यक्ष वसी हैदर ने आज इस पतंग टूर्नामेंट का आयोजन करवाया। वसी हैदर ने बताया कि इस पतंग टूर्नामेंट में देश भर से लगभग 128 पतंग टीमें भाग लेंगी। उन्होंने बताया कि ये प्रतियोगिता अगले चालीस दिनों तक चलेगी। 



जहां देश भर से अलग अलग जगह से आये खिलाड़ी इस पतंग प्रतियोगिता में भाग ले सकेंगे। कार्यक्रम के अवसर पर लखनऊ ओल्ड काइट फ्लाइंग एसोसिएशन के अध्यक्ष वसी हैदर सहित उपाध्यक्ष मो अब्दुल्लाह, सचिव सिराजुल हक़, खजांची कामरान मेंहदी, शाह आलम, इम्तियाज़, बंटी, शकील, राहुल खन्ना समेत कई लोग मौजूद रहे।

Comments