होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...
यह चुनाव जाति-धर्म पर नहीं बल्कि काम के नाम पर होगा। कांग्रेस के प्रत्याशी ललन कुमार को वोट दें- प्रियंका गाँधी
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गाँधी ने कहा यह चुनाव जाति-धर्म पर नहीं बल्कि काम के नाम पर होगा। अन्य पार्टियाँ जाति-धर्म को लेकर आपको बाँटेगी मगर आपको बँटना नहीं है। जो कोरोना महामारी में आपकी सेवा में हाज़िर रहा आप उसे वोट दें। आप कांग्रेस को वोट दें।
प्रियंका गाँधी का स्वागत करते हुए ललन कुमार ने कहा आदरणीय श्रीमती प्रियंका गाँधी जी का आभारी हूँ जिन्होंने मुझे चुनाव लड़ने का मौका दिया और मेरे लिए जनसंपर्क किया। यह जनसैलाब, कांग्रेस की जीत पर मुहर है। जनता ने इस बार कांग्रेस का हाथ थामा है। जनता का यह उत्साह और कांग्रेस को प्यार बीकेटी में बदलाव का संकेत है। काम किया है, काम करेंगे।
Comments
Post a Comment