लखनऊ, । हिन्दी दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश प्रेस क्लब, कैसरबाग, लखनऊ में 24 ग्रंथों के रचनाकार, चिंतक एवं साहित्यकार डॉ. विद्यासागर उपाध्याय की दो बहुचर्चित कृतियों—‘संक्रान्ति का संहार’ एवं ‘काल यात्रा : वेद से बर्लिन तक’—का भव्य लोकार्पण हुआ। इस अवसर पर आयोजित साहित्यिक परिचर्चा में इतिहास, भारतीय ज्ञान-परंपरा, सांस्कृतिक चेतना और आधुनिक विश्व के संदर्भ में साहित्य की भूमिका पर गंभीर विमर्श हुआ। उत्तर प्रदेश प्रेस क्लब के खचाखच भरे हाल में पेशवा बाजीराव के वंशज एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमंत राजराजेश्वर प्रभाकर नारायणराव पेशवा ने कहा कि डॉ. विद्यासागर उपाध्याय ने ‘संक्रान्ति का संहार’ के माध्यम से इतिहास के उस महत्वपूर्ण अध्याय को साहित्य के केंद्र में लाने का उल्लेखनीय कार्य किया है, जिससे पेशवा परिवार और उनके पूर्वजों की गौरवशाली ऐतिहासिक परंपरा भी गहराई से जुड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि इतिहास के किसी व्यक्तित्व या वंश का उल्लेख इतिहास-ग्रंथों में होना एक बात है, लेकिन साहित्यकार अपनी लेखनी के माध्यम से जब उन पात्रों को संवेदना, संघर्ष और म...
बख्शी का तालाब के महोना में 169 विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी ललन कुमार ने किया क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया एवं कम्युनिकेशन विभाग के संयोजक एवं लखनऊ की बक्शी का तालाब (169) विधानसभा से कांग्रेस के प्रत्याशी ललन कुमार ने कोरोना गाइडलाइन्स का पालन करते हुए बीकेटी विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में डोर-2-डोर जनसंपर्क कर लोगों की समस्याएँ सुनी एवं उन समस्याओं के समाधान हेतु कांग्रेस को वोट देने की अपील की। इसमें महोना, बेहटाइत्यादि शामिल हैं। महोना में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का ललन कुमार ने शुभारम्भ किया।
ललन कुमार ने क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारम्भ करते हुए खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ दी। उन्होंने कहा-“युवा देश की सबसे बड़ी ताक़त है। युवाओं को सही रास्ता दिखाया जाए तो वह निश्चित ही समाज में बदलाव का कारण बनेंगे। खेल में प्रतिस्पर्धा मानसिक रूप से युवाओं को मजबूत बनाती हैं। मेरी शुभकामनाएँ सभी खिलाड़ियों के साथ हूँ। मैं युवा हूँ और युवाओं की ज़रूरतें समझता हूँ। आने वाले 5 वर्ष बीकेटी के युवाओं का भविष्य निर्धारित करेंगे।
Comments
Post a Comment