Skip to main content

लखनऊ प्रेस क्लब में साहित्य का संगम - पेशवा वंशज ने किया 'संक्रान्ति का संहार' और 'काल यात्रा' का लोकार्पण

  लखनऊ, । हिन्दी दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश प्रेस क्लब, कैसरबाग, लखनऊ में 24 ग्रंथों के रचनाकार, चिंतक एवं साहित्यकार डॉ. विद्यासागर उपाध्याय की दो बहुचर्चित कृतियों—‘संक्रान्ति का संहार’ एवं ‘काल यात्रा : वेद से बर्लिन तक’—का भव्य लोकार्पण हुआ। इस अवसर पर आयोजित साहित्यिक परिचर्चा में इतिहास, भारतीय ज्ञान-परंपरा, सांस्कृतिक चेतना और आधुनिक विश्व के संदर्भ में साहित्य की भूमिका पर गंभीर विमर्श हुआ।         उत्तर प्रदेश प्रेस क्लब के खचाखच भरे‌ हाल में पेशवा बाजीराव के वंशज एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमंत राजराजेश्वर प्रभाकर नारायणराव पेशवा ने कहा कि डॉ. विद्यासागर उपाध्याय ने ‘संक्रान्ति का संहार’ के माध्यम से इतिहास के उस महत्वपूर्ण अध्याय को साहित्य के केंद्र में लाने का उल्लेखनीय कार्य किया है, जिससे पेशवा परिवार और उनके पूर्वजों की गौरवशाली ऐतिहासिक परंपरा भी गहराई से जुड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि इतिहास के किसी व्यक्तित्व या वंश का उल्लेख इतिहास-ग्रंथों में होना एक बात है, लेकिन साहित्यकार अपनी लेखनी के माध्यम से जब उन पात्रों को संवेदना, संघर्ष और म...

युवाओं को खेलो के लिए बढ़ावा देने के लिए स्पोर्ट्स क्लब बनवाएंगे 169 बीकेटी के कॉन्ग्रेस प्रत्याशी ललन कुमार


लखनऊ/बक्शी का तालाब, 15 नवम्बर 2022 | उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया एवं कम्युनिकेशन विभाग के संयोजक एवं कांग्रेस के प्रत्याशी ललन कुमार ने बक्शी का तालाब विधानसभा के ग्राम मंझोरिया में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का आज शुभारम्भ किया। साथ ही, युवाओं को खेल हेतु प्रोत्साहित करते हुए ललन कुमार ने कहा कि बक्शी का तालाब (169)


विधानसभा में खेल के क्षेत्र में युवाओं के प्रोत्साहन के लिए कभी कोई आगे नहीं आया। जबकि बच्चों और युवाओं के लिए खेल बहुमूल्य है। यह उनके स्वस्थ रहने के लिए सर्वोत्तम गतिविधि है। विधानसभा में खेल से जुडी किसी भी प्रकार की सुविधा मौजूद नहीं है।

इस वजह से छोटे-छोटे गाँवों से निकलने वाली प्रतिभाएँ आगे नहीं बढ़ पा रहीं। कई सरकारें आयीं-गयीं मगर किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। पढ़ाई के साथ-साथ खेल भी ज़रूरी है।


मैं चाहता हूँ कि देश में खेले जा रहे विभिन्न खेलों में बीकेटी विधानसभा के युवाओं की प्रतिभागिता बढे। मैं इस विधानसभा के युवाओं को देश का प्रतिनिधित्व करते देखना चाहता हूँ।

विधानसभा चुनाव के बाद बक्शी का तालाब (169) विधानसभा के युवाओं के लिए "स्पोर्ट्स क्लब" बनवाऊंगा।

Comments