Skip to main content

किसान मजदूर संघर्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान प्रसाद ने पीड़ित पति को न्याय दिलाने का किया वादा

बलरामपुर।जिले के तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही सामने आई है। प्रसूता के पति *पवन कुमार मिश्रा* ने अस्पताल के *डॉ. आलोक सिंह* पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पवन मिश्रा ने बताया कि उनकी पत्नी 6 माह की गर्भवती थी, तबीयत खराब होने पर उसे तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने बताया कि गर्भ में बच्चे की मौत हो चुकी है और ऑपरेशन कर बच्चे को बाहर निकालना पड़ेगा। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने लापरवाही बरतते हुए प्रसूता की *बड़ी आंत काट दी* और मृत बच्चे को गर्भ में ही छोड़ दिया, जिससे प्रसूता की हालत और बिगड़ गई। जब पवन कुमार मिश्रा अपनी पत्नी को दूसरे अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में ही मृत बच्चे की डिलीवरी हो गई। बाद में पत्नी को गोंडा और फिर लखनऊ रेफर किया गया। वह अभी जीवित है लेकिन हालत नाजुक बनी हुई है। पवन मिश्रा ने डॉक्टर पर धमकी देने और समझौते का दबाव बनाने का भी आरोप लगाते हुए FIR की मांग की है। *पीड़ित के साथ खड़े हुए हनुमान प्रसाद -* इस मामले में अब *किसान मजदूर संघर्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान प्रसाद* पीड़ित पति पवन कुमार मिश्रा को न...

भाजपा सरकार युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है सरकार भर्तियों ख़त्म कर रही, आज युवा रेलवे ट्रैक पर बैठा है- सुप्रिया श्रीनेत

लखनऊ। रेलवे भर्ती को लेकर पटना व प्रयागराज में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस तरह से हमने पिछले 48 घंटों में छात्रों पर लाठियां बरसते हुए देखी हैं, छात्रों को खून से लथपथ देखा है, वह शर्मनाक है। यह सभ्य समाज, लोकतंत्र पर धब्बा जैसा है और युवा पीढ़ी के खिलाफ बहुत बड़ी साजिश रची जा रही है। 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले जब बेरोजगारी सिर चढ़कर बोल रही थी, जो आज भी व्याप्त है, तब आनन-फानन में रेलवे ने एक नोटिफिकेशन जारी किया कि ग्रुप डी की नौकरियां भरी जाएंगी। इस देश के सवा करोड़ युवाओं ने उस फॉर्म को भरा, फीस दी, लेकिन तीन साल बाद भी आजतक भर्तियां नहीं हो पाई हैं। कहीं न कहीं सरकार की यह मंशा युवाओं को नौकरी देने की है ही नहीं। सरकार भर्तियों में पद ख़त्म करते जा रही है, परिणामस्वरूप आज युवा रेलवे ट्रैक पर बैठा है। उन्होंने कहा, फ़रवरी 2019 में आए आधार पर सवा करोड़ युवाओं ने फॉर्म भरा, लेकिन फ़रवरी 2021 में तत्कालीन रेल मंत्री पियूष गोयल कहते हैं कि अभी एजेंसी नियुक्त की जा रही है और अब पता चलता है कि अब परीक्षा के नियम बदलने की बात चल रही है। परीक्षाओं को लटकाने का परिणाम युवा पीढ़ी भुगत रही है। यह सिर्फ बिहार और उत्तर प्रदेश का नहीं पूरे देश का मामला है कि भाजपा ने सिर्फ रोजगार को ख़त्म करने का काम किया है। नोटिफिकेशन आते हैं, परीक्षा होती है और धांधली के चक्कर में परीक्षा रद्द कर दी जाती है और न्यायालय में मामला लटक जाता है। एक ज़माने में रेलवे इस देश का सबसे बड़ा एम्प्लॉयर होता था, आज परीक्षा कराने में असमर्थ है। भाजपा सरकार नौजवानों के साथ खिलवाड़ कर रही है। ये सिर्फ बिहार या उत्तर प्रदेश का मामला नहीं है, आप देश के किसी भी कोने में चले जाइए, आज युवाओं के पास नौकरी नहीं है, क्योंकि 2 करोड़ रोजगार हर साल देने वालों, जिन्होंने वायदा किया था कि हर साल 2 करोड़ रोजगार देंगे और अभी तक 14 करोड़ से ज्यादा रोजगार दे चुके होते, उन्होंने सिर्फ रोजगार को नष्ट करने का, एक इंस्टीट्यूशनल वे में रोजगार को खत्म करने का काम किया है। रोजगार उनकी विफलता से खत्म हुआ है। छात्रों के मुद्दों से जुड़े हर एक शांतिपूर्ण आंदोलन को कांग्रेस का समर्थन है। मैं बच्चों का रोष समझती हूँ, यह युवा पीढ़ी है, इन लोगों ने पैसा दिया, युवाओं ने अपनी जिंदगी के तीन साल इस परीक्षा की तैयारी में इस विश्वास के साथ दिए कि नौकरी मिल जाएगी। और अब इनको बोला जा रहा है कि शायद परीक्षा रद्द हो जाएगी। लेकिन इन युवाओं से में कहना चाहती हूँ कि जैसा कि हमारे नेता राहुल गांधी ने कहा, यह गांधी का देश है, जो सत्य और अहिंसा से चलता है। शांतिपूर्ण आंदोलनों के सामने बड़े-बड़े तानाशाहों ने घुटने टेके हैं। इसका उदाहरण किसान आंदोलन है, शांतिपूर्ण आंदोलन के आगे प्रधानमंत्री मोदी को अपना हठ छोड़ना पड़ा, किसानों के आंदोलन के आगे झुकना पड़ा। उसी का नतीजा है कि उनको तीन काले कृषि कानून वापस लेने पड़े। उन्होंने कहा, 28 जनवरी को छात्रों का रेल रोको आंदोलन है, इसको कांग्रेस पार्टी का समर्थन है, इसको शांतिपूर्ण ढंग से करें क्योंकि गांधी के देश में हिंसा की लेशमात्र भी जगह नहीं है। भाजपा सरकार से मैं कहना चाहती हूँ कि जब आप बड़े-बड़े वादे करते हैं, जुमले करते हैं और उन वादों को पूरा नहीं करते हैं, तो आप वादा खिलाफी सिर्फ देश के खिलाफ नहीं बल्कि देश के युवाओं के साथ करते हैं। देश के युवा को सिर्फ और सिर्फ रोजगार चाहिए और भाजपा सरकार युवाओं के रोजगार की बात छोड़कर हर बात करती है। इस हांड़ कंपाने वाली ठंड में बिहार, उत्तर प्रदेश युवा दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार की सो रही सरकारों को जगाने के लिए रेलवे ट्रैक पर बैठे हैं। सरकार का काम लाठियां बरसाना, धमकाना, लहूलूहान करना नहीं, बल्कि संवाद स्थापित करना है। उन्होंने कहा युवाओं को अपना आंदोलन शांतिपूर्ण ढंग से करना चाहिए, इसे कांग्रेस का समर्थन है। शांतिपूर्ण आंदोलन के आगे हार अंततोगत्वा दंभ की, अहंकार की और सरकार की ही होगी। यह देश के युवाओं के भविष्य का मामला है, भाजपा सरकार खिलवाड़ मत करे, इनके साथ हठ, अभिमान मत करे

Comments

POPULAR POSTS

निजी ITI संस्थानों ने उठाई 6 सूत्रीय मांग, 15 मई को प्रदेशव्यापी प्रदर्शन की चेतावनी

यूपी प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में निजी आईटीआई संस्थानों के प्रतिनिधियों ने सरकार के समक्ष 6 प्रमुख मांगें रखीं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो 15 मई, शुक्रवार सुबह 10 बजे प्रदेश भर के प्रशिक्षक, प्रबंधक और छात्र निदेशालय पर एकत्र होकर अनिश्चितकालीन धरना देंगे। प्रतिनिधियों ने कहा कि कौशल विकास में निजी ITI की भूमिका महत्वपूर्ण रही है, लेकिन मौजूदा नीतियों से संस्थानों की आर्थिक और प्रशासनिक स्थिति प्रभावित हो रही है। *प्रमुख मांगें:* 1. *फीस वृद्धि तत्काल लागू हो:* हरियाणा मॉडल के अनुरूप इसी सत्र से फीस बढ़ाई जाए। बढ़ती संचालन लागत, वेतन और रखरखाव के कारण पुरानी फीस पर संचालन कठिन है। 2. *निम्स पोर्टल पर नोडल वेरिफिकेशन खत्म हो:* पैन, आधार, OTP आधारित e-KYC के बाद अतिरिक्त नोडल वेरिफिकेशन अनावश्यक और शोषणकारी है। 3. *थर्ड शिफ्ट बहाल हो:* दिन में नौकरी करने वाले हजारों छात्रों को शाम की शिफ्ट न होने से प्रशिक्षण नहीं मिल पा रहा। 4. *PMKVY 5.0 में भागीदारी मिले:* निजी संस्थानों के पास संसाधन और अनुभवी स्टाफ होने के बावजूद योजनाओं में भागी...

लखनऊ में विश्व आदिवासी दिवस पर अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ का विशाल समारोह, सरकार से मांगे पूरी करने की मांग

  लखनऊ। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर शनिवार को राजधानी लखनऊ के झूलेलाल वाटिका में अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ द्वारा एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से गोंड समाज के लोग बड़ी संख्या में पहुंचे और अपनी संस्कृति, परंपरा के साथ-साथ संवैधानिक अधिकारों की रक्षा का संकल्प दोहराया। समारोह के दौरान संघ के पदाधिकारियों ने प्रदेश सरकार के नाम एक स्मारक पत्र तैयार कर उसे शासन को प्रेषित करने की घोषणा की। इस पत्र में गोंड जाति एवं उसकी उपजातियों धुरिया, नायक, ओझा, पठारी और राजगोंड से जुड़ी लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का उल्लेख किया गया है। वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान में प्रदेश के 17 जिलों में गोंड समुदाय को अनुसूचित जनजाति का दर्जा प्राप्त है, जबकि शेष जिलों में उन्हें अनुसूचित जाति में रखा गया है। इससे जाति प्रमाण पत्र बनवाने में भारी दिक्कतें आ रही हैं। उन्होंने मांग की कि इस विसंगति को दूर कर पूरे उत्तर प्रदेश में गोंड एवं उसकी उपजातियों को अनुसूचित जनजाति की सूची में शामिल किया जाए। साथ ही जिनके पास पहले से प्रमाण पत्र हैं उन्हें उसी आधार पर और शे...

एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने प्रदेश स्तरीय बैठक कर बनाई रणनीति

लखनऊ, उ०प्र० राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ (रजि०) की समस्याओं के सम्बन्ध में प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में अतिथि के रूप में भारतीय मजदूर संघ से विभाग प्रमुख (पूर्ण कालिक संगठन मंत्री) अश्वनी शुक्ला जी, उ०प्र० राज्य कर्मचारी एशोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष व भारतीय मजदूर संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष लखनऊ हरिशरण मिश्रा जी एवं उनके प्रदेश महामंत्री महेन्द्र कुमार दीक्षित जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक की अध्यक्षता कर रहे एनएचएम संघ के प्रदेश अध्यक्ष ठा० मयंक प्रताप सिंह ने सभी उपस्थित अतिथियों का स्वागत एवं अभिनन्दन किया, इस बैठक में प्रदेश के समस्त जनपदों एवं मण्डलों से आये पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया। प्रदेश अध्यक्ष मयंक प्रताप सिंह ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत कार्यस्त संविदा कर्मचारियों की गम्भीर समस्याओं का प्रकाश डालते हुये आगामी समय में कर्मचारियों की मुख्य मांगों में नियमितीकरण/समान कार्य समान वेतन, वेतन बढ़ोत्तरी, जॉब सुरक्षा एवं कैशलेस चिकित्सा सुविधा अथवा स्वास्थ्य बीमा शामिल हैं एवं इसके साथ ही कर्मचारियों के मानदेय भुगतान में आ रही समस्याओं क...

नारी सेवा समिति द्वारा आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में जनपद के छात्र-छात्राओं ने दिखाया हुनर

  नारी सेवा समिति द्वारा छात्र/छात्राओं की रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एक चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न विद्यालयों की छात्र / छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और अपनी कला एवं कल्पनाशीलता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता तीन वर्गों में आयोजित की गई। वर्ग-क (कक्षा तीन से पाँच तक) में कान्वेंट स्कूल की दिव्यांशी व बाल शिक्षा निकेतन के आदर्श ने प्रथम स्थान प्राप्त किया । जबकि मोना कान्वेंट स्कूल के श्रीवांशी ने द्वितीय तथा भारती बलिका विद्यालय की इशिता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया वर्ग ख (कक्षा 06 से 08 तक) में इलमा फातिमा, नारी कला मन्दिर एवं महिला विद्यालय की अलिया फातिमा को प्रथम स्थान प्रदान किया किया, जबकि नारी शिक्षा निकेतन की अदिका द्वितीय रही। तृतीय स्थान दिव्यांश को प्राप्त हुआ। इसी क्रम में वर्गस (कक्षा 09 से 12 तक) में नारी शिक्षा निकेतन की निवेदिता एवं अलिशा खान ने प्रथम प्राप्त किया। नारी शिक्षा निकेतन की पारुल जयसवाल को द्वितीय तथा जैनब सुफियान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजयी छात्र/छात्राए...

अस्पतालों को सुरक्षित क्षेत्र घोषित करो, डॉ. अलगावेंकटेशन पर हमले के दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो

  हम इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के राजस्थान स्टेट प्रेसिडेंट डॉ. वी.एन. मदुरै के अलगावेंकटेशन पर हुए हमले की कड़ी निंदा करते हैं। हम राजस्थान स्टेट गवर्नमेंट से रिक्वेस्ट करते हैं कि डॉक्टरों पर ऐसे हमलों को रोकने के लिए एंटी-सोशल एलिमेंट्स के खिलाफ सही एक्शन लिया जाए। ऐसे में सभी डॉक्टरों को एक साथ खड़ा होना चाहिए और अपने हक और लीगल प्रोटेक्शन के लिए मिलकर लड़ना चाहिए।तमिलनाडु की तरह राजस्थान में भी डॉक्टर्स एंड हॉस्पिटल प्रोटेक्शन एक्ट (TN HPA 48/2008) बनाया जाना चाहिए। साथ ही, इस हमले में शामिल सभी लोगों की पहचान की जानी चाहिए और कानून के मुताबिक उनके खिलाफ सही कार्रवाई की जानी चाहिए। सभी अस्पतालों में सुरक्षा पक्की की जानी चाहिए। साथ ही, अस्पतालों को सुरक्षित इलाका घोषित किया जाना चाहिए। सभी अस्पतालों में CCTV कैमरे लगाए जाने चाहिए और उन्हें पूरी तरह से सुरक्षित रखा जाना चाहिए। सीनियर पुलिस अधिकारियों को यह पक्का करना चाहिए कि पुलिस पेट्रोलिंग गाड़ियां अस्पताल के इलाकों में अक्सर पेट्रोलिंग करें।