होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...
संयुक्त प्रेस अखिलेश और जयंत पर लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए आज 8 माल एवेन्यू में वार्ता के दौरान कहा की किसान आंदोलन में जयंत और अखिलेश एक साथ कभी नही देखें गए। किसान लाठियां खा रहा था तब देखे नहीं गए। लेकिन आज सत्ता की लालच में मंच पर दोनो साथ दिख रहे है। चुनाव की बेला में एकजुट होने का कारण चुनावी लाभ लेने के लिए सिर्फ मौका परस्ती है। जयंत और अखिलेश किसानों के दर्द को क्या समझ पाएंगे। यह वही सरकारी रही हैं जिन्होंने मुजफ्फरनगर में हुए दंगे के कुप्रभाव को रोकने में नाकामयाब रहे है मुजफ्फरनगर के दंगे को एक बार याद दिलाते हुए कहा की सपा ,भाजपा ,रालोद के तो पहले से ही खून में हाथ सुने हुए हैं। चुनाव में किसान को वोट लाभ लेने के लिए काम कर रहे है। किसानों की आय दुगनी करने का वादा भाजपा और अखिलेश दोनो का जुमला साबित हुआ। अखिलेश जी ने कहा की पूर्व की सरकार में विभागो के 75 हजार करोड़ का बकाया विभाग अभी तक झेल रहा है, और 300 यूनिट बिजली फ्री में कहा से देंगे सरकार के खजाने से लूटने की तैयारी अभी से तयारी कर ली है। उनके बाटे लैपटॉप आज लेकर युवा आज भी भटक रहा है। रोजगार के लिए लाठी खानी पड़ रही है। जो हाल सपा में था भाजपा में आज भी वही है। दोनो में युवा का हाल बुरा रहा है। बुनियादी मुद्दे का दिखावा दोनो कर रहे है। गंगा जमुना के तहजीब में भटक गए है भाजपा और भाजपा की बी टीम सपा, का पलायन जनता तय करेंगी।
Comments
Post a Comment