Skip to main content

किसान मजदूर संघर्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान प्रसाद ने पीड़ित पति को न्याय दिलाने का किया वादा

बलरामपुर।जिले के तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही सामने आई है। प्रसूता के पति *पवन कुमार मिश्रा* ने अस्पताल के *डॉ. आलोक सिंह* पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पवन मिश्रा ने बताया कि उनकी पत्नी 6 माह की गर्भवती थी, तबीयत खराब होने पर उसे तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने बताया कि गर्भ में बच्चे की मौत हो चुकी है और ऑपरेशन कर बच्चे को बाहर निकालना पड़ेगा। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने लापरवाही बरतते हुए प्रसूता की *बड़ी आंत काट दी* और मृत बच्चे को गर्भ में ही छोड़ दिया, जिससे प्रसूता की हालत और बिगड़ गई। जब पवन कुमार मिश्रा अपनी पत्नी को दूसरे अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में ही मृत बच्चे की डिलीवरी हो गई। बाद में पत्नी को गोंडा और फिर लखनऊ रेफर किया गया। वह अभी जीवित है लेकिन हालत नाजुक बनी हुई है। पवन मिश्रा ने डॉक्टर पर धमकी देने और समझौते का दबाव बनाने का भी आरोप लगाते हुए FIR की मांग की है। *पीड़ित के साथ खड़े हुए हनुमान प्रसाद -* इस मामले में अब *किसान मजदूर संघर्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान प्रसाद* पीड़ित पति पवन कुमार मिश्रा को न...

यह मुश्किल लड़ाई है, पूरी शिद्दत और साहस से लड़नी पड़ेगी, सब नहीं लड़ सकते हैं ,भाजपा सरकर की अनीतियों का घड़ा भर चुका है- सुप्रिया श्रीनेत



लखनऊ। वरिष्ठ कांग्रेस नेता आरपीएन सिंह के बीजेपी में शामिल होने पर कांग्रेस ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीमती सुप्रिया श्रीनेत ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जिस लड़ाई को कांग्रेस लड़ रही है, यह एक मुश्किल लड़ाई है। यह लड़ाई साहस के साथ, वीरता के साथ और बहादुरी से ही लड़ी जा सकती है। कांग्रेस पार्टी यह लड़ाई दंभकारी भाजपा सरकार, उसके अहंकार, उसकी एजेंसी, पूंजीवाद और हर तरह के लांछन के खिलाफ लड़ रही है। 


उन्होंने कहा, इस लड़ाई को लड़ने के लिए बूता चाहिए, यह सच की लड़ाई है, यह साहस की लड़ाई है। हमारी पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव व उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी श्रीमती प्रियंका गांधी कहती हैं, इस लड़ाई को कायरता से नहीं लड़ सकते हैं। इसलिए जो जहाँ जा रहा है,  हम उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।


उन्होंने कहा कि भाजपा के खिलाफ कांग्रेस की लड़ाई वैचारिक, सैद्धांतिक और सच की है। मुझे नहीं लगता कि कोई व्यक्ति कांग्रेस में रहकर बिल्कुल विपरीत विचारधारा वाली पार्टी में जा सकता है। शायद इसी को प्रियंका जी कायरता कहती हैं, कांग्रेस के सिपाहियों के आगे बड़ी लड़ाई है।  कांग्रेस यह लड़ाई लड़ती आई है और आगे भी बढ़ेगी। 


उन्होंने कहा, भाजपा सरकार को अब हार का डर दिख रहा है, क्योंकि भाजपा की नीतियों से देश, प्रदेश की जनता अब परेशान हो चुकी है, थक चुकी है, ऊब चुकी है। इस सरकार की अनीतियों का घड़ा भर चुका है। वह दिन दूर नहीं जब देश, प्रदेश की जनता इनको वोट की चोट देकर सत्ता से बाहर करेगी।

Comments