Skip to main content

किसान मजदूर संघर्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान प्रसाद ने पीड़ित पति को न्याय दिलाने का किया वादा

बलरामपुर।जिले के तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही सामने आई है। प्रसूता के पति *पवन कुमार मिश्रा* ने अस्पताल के *डॉ. आलोक सिंह* पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पवन मिश्रा ने बताया कि उनकी पत्नी 6 माह की गर्भवती थी, तबीयत खराब होने पर उसे तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने बताया कि गर्भ में बच्चे की मौत हो चुकी है और ऑपरेशन कर बच्चे को बाहर निकालना पड़ेगा। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने लापरवाही बरतते हुए प्रसूता की *बड़ी आंत काट दी* और मृत बच्चे को गर्भ में ही छोड़ दिया, जिससे प्रसूता की हालत और बिगड़ गई। जब पवन कुमार मिश्रा अपनी पत्नी को दूसरे अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में ही मृत बच्चे की डिलीवरी हो गई। बाद में पत्नी को गोंडा और फिर लखनऊ रेफर किया गया। वह अभी जीवित है लेकिन हालत नाजुक बनी हुई है। पवन मिश्रा ने डॉक्टर पर धमकी देने और समझौते का दबाव बनाने का भी आरोप लगाते हुए FIR की मांग की है। *पीड़ित के साथ खड़े हुए हनुमान प्रसाद -* इस मामले में अब *किसान मजदूर संघर्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान प्रसाद* पीड़ित पति पवन कुमार मिश्रा को न...

राजधानी लखनऊ में सांसद संजय सिंह ने किया आम आदमी पार्टी कैंट प्रत्याशी इंजीनियर अजय कुमार का प्रचार

 


आम आदमी पार्टी के 175 कैंट विधानसभा के प्रत्याशी इंजीनियर अजय कुमार जी ने आलमबाग में अपने पार्टी कार्यालय का उद्घाटन किया । इसमें  कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में संजय सिंह ने आम आदमी पार्टी के दिल्ली मॉडल के बारे में बात करते हुए यूपी में भी उसी तरीके का विकास करने की बात कही । 

उन्होंने कहा कि दिल्ली मॉडल को देखते हुए आज सभी पार्टियां हमारे द्वारा किए गए कार्यों को अपने मेनिफेस्टो  में शामिल कर जनता को लुभा रही है । उन्होंने कहा की जनता ने हमारा कार्य देखा है । अब यूपी में धर्म की नहीं बल्कि विकास की बात होगी और हमारी पार्टी अपने किए गए वादों को पूरा करती हैं यह सब जानते हैं। उन्होंने क्षेत्र में इंजीनियर अजय कुमार का प्रचार किया साथ ही उनके इस चुनाव में निश्चित विजय होंगे और  शुभकामनाएं दी। 

संजय सिंह ने कहा कि जहां सभी पार्टियों के प्रत्याशियों पर अपराधिक मामले  दर्ज हैं वही आम आदमी पार्टी  ने डॉक्टर, इंजीनियर , अधिवक्ता जैसे पढ़े लिखे और समझदार अनुभवी लोगों को प्रत्याशी के रूप में चुना है जो आगे चलकर हमारे समाज के विकास के लिए कार्य कर सकें इस कार्यक्रम में प्रत्याशी इंजीनियर अजय कुमार जी ने कहा कि वह एक फौजी हैं और देश सेवा करना उनका धर्म है उनका पास अपने जीवन जीने के  लिए पर्याप्त साधन है।  


परंतु वह जनता की सेवा करने की भावना से इस चुनाव में उतर रहे हैं और वह चाहते हैं उनके क्षेत्र में किसी भी तरह की कोई भी समस्या ना हो । बेरोजगारी ,महंगाई, शिक्षा , स्वास्थ्य संबंधी सभी समस्याओं का निदान करने में सरकार सक्षम है परंतु यहां पर नेता सिर्फ राजनीति करते हैं इसीलिए वह राजनीति में उतर कर व्यवस्था को सही करना चाहते हैं।

Comments