Skip to main content

बाल कैंसर देखभाल को मिलेगी मजबूती: HBCH वाराणसी में नर्सिंग वर्कशॉप संपन्न, 95 नर्सों ने सीखे एडवांस स्किल

होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...

भाजपा का मूल मंत्र है - ‘‘पूंजीपतियों को सींचो, नौकरीपेशा-मध्यम वर्ग से खींचो : रणदीप सिंह सुरजेवाला



लखनऊ। आमजन से जुड़े देशव्यापी महंगाई के मुद्दे पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मीडिया एवं कम्युनिकेशन विभाग के चेयरमैन और कर्नाटक के प्रभारी राष्ट्रीय महासचिव श्री रणदीप सिंह सुरजेवाला और राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीमती सुप्रिया श्रीनेत ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर देशव्यापी महंगाई के मुद्दे पर मोदी सरकार पर निशाना साधा। श्री सुरजेवाला ने कहा महामहंगाई - भाजपा लाई। उन्होंने कहा कि महंगाई का आलम यह है कि ‘मोदी सरकार’ - ‘योगी सरकार’, जब ये शब्द जुबाँ पर आते हैं तो लोगों का ‘खाली जेबों’ में हाथ जाता है और हर देशवासी हर बार यही दोहराता है - ‘मोदी जी, एक तो आमदनी कर दी कम - ऊपर से दिया महंगाई का गम’। सच यही है कि ‘‘जिन्हें सौंपी थी रोशनी की रहनुमाई, बुझाकर चिराग वे दे रहे हैं उजाले की दुहाई!’’


भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए सुरजेवाला ने कहा कि लोग सुबह उठकर चाय बनाते हैं, तो पाते हैं कि गैस का सिलेंडर ₹1,000 पार हो गया। जब खाना बनाते हैं, तो खाने का तेल ₹200 पार, दाल ₹200 पार। काम पे जाते वक्त स्कूटर-मोटरसाइकिल-कार में पेट्रोल डलवाते हैं, तो वो भी ₹100 पार। घर लौटते हुए फल, सब्जी, दूध, आटा लाते हैं, तो वहां भी महंगाई की लूट। मोदी-योगी सरकारें जिस ‘‘जनता का नमक’’ खाकर सत्ता के सिंहासन पर बैठीं, उसका नमक तक ‘‘महंगा’’ कर दिया। लोग सुकुन से एक चाय की प्याली भी नहीं पी सकते। साल 2014 में जो चाय ₹130- ₹140/किलो मिलती थी, वह आज ₹400 से ₹500/किलो तक महंगी हो गई। दाल, चना, राजमा, टमाटर, प्याज, सब्जी - हर खाने पीने की चीज़ गरीब की थाली से दूर होती जा रही है। लगता है कि भाजपा की अहंकारी सत्ता में डायन महंगाई अब ‘‘घर जमाई’’ बन गई है।


उन्होंने कहा कि आम आदमी की आय कम हो रही है और बीजेपी की आय बढ़ रही है। एक तरफ देश के लोग महंगाई की आग में झोंके जा रहे हैं, तो दूसरी ओर भाजपा की संपत्ति 7 साल में ₹780 करोड़ से बढ़ ₹4850 करोड़ हो गई तथा भाजपा के मित्रों ‘’हम दो, हमारे दो’’ रोज ₹1000 करोड़ बढ़कर लाखों करोड़ पहुंच गए। भाजपा का मूल मंत्र है - ‘‘पूंजीपतियों को सींचो, नौकरीपेशा-मध्यम वर्ग से खींचो।’’


उन्होंने कहा कि भाजपा राज में ‘थोक महंगाई’ 12 साल के उच्चतम स्तर 14.23प्रतिशत तक पहुंच गई है और ‘खुदरा महंगाई’ (Retail Inflation) दिसंबर में बढ़कर 5.59 प्रतिशत  हो गई है। मोदी जी कहते हैं कि पकौड़े तलो, रोजगार पाओ, लेकिन सच यह है कि गैस, पेट्रोल, डीजल की कीमतें कम नहीं हो रही हैं। पेट्रोल-डीज़ल पर एक्साईज़ ड्यूटी लगाकर सात साल में मोदी-भाजपा सरकार ने जनता की जेब से 24 लाख करोड़ लूटे हैं। कांग्रेस की एक्साईज़ ड्यूटी के आधार पर आज पेट्रोल ₹26.50 व डीज़ल ₹25.25/लीटर कम होता। साल 2014 में कच्चे तेल की कीमत $108/बैरल थी, जो 7 साल में औसत $40 प्रति बैरल रही है। पिछले 3 साल में कच्चे तेल की कीमत $20 प्रति बैरल तक हो गई। पर भाजपा लूटती रही। कांग्रेस के समय पेट्रोल ₹71 और डीज़ल ₹57/लीटर था। आज दिल्ली में पेट्रोल ₹95.28 व डीज़ल ₹86.80/लीटर है।


श्री सुरजेवाला जी ने कहा कि मोदी जी ने उज्जवला योजना के नाम खुद का कोरा प्रचार किया, कांग्रेस सरकार में रसोई गैस सिलेंडर ₹410 था, तो दूसरी ओर ₹1,000 का सिलेंडर करके योजना का बंटाधार किया। कैग रिपोर्ट ने बताया कि गरीब बहनें फिर से लकड़ी, कोयला व उपलों पर खाना बनाने को मजबूर हो गई हैं। कांग्रेस सरकार की तुलना में गैस की अंतर्राष्ट्रीय कीमत $880 से $775 कम होने के बावजूद ($105 प्रति मीट्रिक टन कम) गैस के दाम 125 प्रतिशत तक बढ़ा दिए। यूं तो मोदी जी पकौड़े तलने को रोजगार बताते हैं, दूसरी ओर रेहड़ी, खोमचे, ढाबे, हलवाई की दुकान, रेस्टोरैंट पर इस्तेमाल होने वाला कमर्शियल सिलेंडर ₹2,000 पार कर दिया। उन्होंने कहा कि 2 मई  02.05.14 को सीएनजी की कीमत ₹38.15 प्रति किलो थी। आज लखनऊ में सीएनजी की कीमत ₹68.10 है, यानि सात साल में 75% बढ़ोत्तरी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने रेल यात्री भाड़ा 205 प्रतिशत बढ़ाया!


हर रोज 2.5 करोड़ लोग भारतीय रेल से सफर करते हैं। कांग्रेस के समय यात्री भाड़ा 32 पैसे प्रति किलोमीटर था। आज ₹1.10 पैसे प्रति किलोमीटर है, यानि 343% की वृद्धि कर दी। प्लेटफॉर्म टिकट भी 2 रु. से बढ़ाकर 30 रु. तक किया। मालभाड़ा कांग्रेस के समय प्रतिटन/किलोमीटर ₹1.37 से बढ़ाकर ₹1.88 किया, यानि 40% बढ़ाया। नए साल में (1 जनवरी, 2022) भाजपा ने महंगाई और बढ़ाई! उन्होंने कहा कि 1 जनवरी 2022 से ‘‘भाजपा निर्मित महंगाई’’ के कारण हमारे जीवन पर पड़ने वाले 12 दुष्प्रभाव के चलते अब कपड़े ज्यादा महंगे होंगे। 1,000 रु. तक की कीमत वाले वस्त्रों पर जीएसटी दर 5% से बढ़ाकर 12% की गई है। 80% वस्त्र देश में इसी दर श्रेणी में बिकते हैं, जैसे रूमाल, तौलिया, टॉवल,सूती साड़ी, इनर वियर, शर्ट-पैंट इत्यादि। कांग्रेस के विरोध तथा 5 राज्यों के चुनाव के चलते यह निर्णय 31 मार्च तक स्थगित किया गया है। जूते-चप्पलों की भी बढ़ेंगी कीमतें बढ़ेंगी क्योंकि जूते-चप्पलों (₹1000 तक की कीमत वाले) पर जीएसटी दर को 5% से बढ़ाकर 12% किया। डिलीवरी सेवाओं, रेस्टोरैंट सर्विस के तहत ‘‘क्लाउड किचन’’ पर अब 5% की दर से जीएसटी लगेगा। लोग कोरोना में घर में बैठे हैं और अगर खाना मंगवाएंगे, तो भाजपा 5% टैक्स लेगी।


उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने डाबर, पारले, ब्रिटानिया, मैरिको जैसी कंपनियों के बिस्कुट से लेकर साबुन तक, सबकी कीमतों में बढ़ोत्तरी। एसी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन, सबकी कीमतें 10% तक बढ़ी हैं। पैनासोनिक, एलजी, हायर जैसी कंपनियां बढ़ोत्तरी कर चुकी हैं और सोनी, हिताची, गोदरेज कीमतें बढ़ाने की तैयारी में हैं। सात ही अब एटीएम से अपना ही पैसा निकालने के लिए देना होगा और टैक्स। RBI के मुताबिक, निशुल्क ट्रांज़ैक्शन की सीमा पूरी होने के बाद, अब बैंक अपने ग्राहकों से ₹21 प्रति ट्रांज़ैक्शन शुल्क की वसूली करेंगे।


उन्होंने कहा कि 1 जनवरी, 2022 से ऑनलाईन टैक्सी/ऑटो रिक्शा की बुकिंग पर जीएसटी छूट समाप्त, जेब पर बढ़ा बोझ। अब 1 जनवरी से सरकार ऑनलाईन ऑटो रिक्शा बुक करने पर 5 प्रतिशत जीएसटी शुल्क वसूलने लगी है। जल्द ही कार या ऑटोमोबाईल खरीदना हो जाएगा महंगा क्योंकि लागत बढ़ने की वजह से साल, 2022 में मारुति सुजुकी, रेनॉल्ट, होंडा सहित लगभग सभी ऑटो कंपनियों ने कारें महंगी कीं। टाटा मोटर्स ने कमर्शियल वाहन 2.5 प्रतिशत महंगे किए।


उन्होंने कहा घर बनाना भी अब महंगा होने वाला है, क्योंकि ₹340 में बिकने वाला सीमेंट का 50 किलो का बैग अब ₹400 तक पार हो गया है। साथ ही 2020 से 2021 के बीच स्टील की कीमतें 215 प्रतिशत तक बढ़ीं। अकेले नवंबर 2021 में स्टील की कीमत ₹3000- ₹3500 प्रति टन बढ़ाई। मुट्ठीभर स्टील कंपनियों के हाथ में खेल रही मोदी सरकार। इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक खाताधारकों को 1 जनवरी से एक विशेष सीमा के ऊपर कैश निकालने या जमा करने के लिए शुल्क देना पड़ेगा। बेसिक बचत खाते से हर माह 4बार पैसा निकालना निशुल्क होगा। उसके बाद हर बार पैसा निकालने पर 0.5 प्रतिशत शुल्क अदा करना होगा। क्लब, एसोसिएशन द्वारा सदस्यों को दी जाने वाली सेवाओं पर 1 जुलाई 2017 से ही जीएसटी देना होगा। नर्सरी के बच्चों की ड्राईंग टूल किट पर अब 5 प्रतिशत जीएसटी लगेगा। अगर बच्चों को सिखाने वाली ड्राईंग शीट ज़िल्द की शक्ल में नहीं है, तो उस पर 5 प्रतिशत जीएसटी लगेगा। देशव्यापी महंगाई रोकने में नाकाम रहने वाली भाजपा सरकार बस चुनाव का इन्तजार कर रही है। सरकार जिन वस्तुओं की कीमत कम नहीं कर पा रही है, उनका वजन कम कर रही है। इसीलिए कांग्रेस जनता से वोट देने की अपील कर रही है- कांग्रेस को वोट कीजिए, भाजपा को हराईये, महंगाई पर विजय पाईये।


प्रेसवार्ता में अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कोषाध्यक्ष, पूर्व विधायक सतीश आजमानी, महासचिव संगठन दिनेश सिंह, सुरेंद्र राजपूत, मीडिया एंड कम्यूनिकेशन विभाग के वाइस चेयरमैन पंकज श्रीवास्तव, प्रदेश प्रवक्ता कृष्णकांत पांडेय, डॉ उमा शंकर पांडेय, शुचि विश्वास, विकास श्रीवास्तव, आसिफ रिजवी, प्रियंका गुप्ता, प्रदीप सिंह, राफत फातिमा समेत पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Comments

POPULAR POSTS

निजी ITI संस्थानों ने उठाई 6 सूत्रीय मांग, 15 मई को प्रदेशव्यापी प्रदर्शन की चेतावनी

यूपी प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में निजी आईटीआई संस्थानों के प्रतिनिधियों ने सरकार के समक्ष 6 प्रमुख मांगें रखीं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो 15 मई, शुक्रवार सुबह 10 बजे प्रदेश भर के प्रशिक्षक, प्रबंधक और छात्र निदेशालय पर एकत्र होकर अनिश्चितकालीन धरना देंगे। प्रतिनिधियों ने कहा कि कौशल विकास में निजी ITI की भूमिका महत्वपूर्ण रही है, लेकिन मौजूदा नीतियों से संस्थानों की आर्थिक और प्रशासनिक स्थिति प्रभावित हो रही है। *प्रमुख मांगें:* 1. *फीस वृद्धि तत्काल लागू हो:* हरियाणा मॉडल के अनुरूप इसी सत्र से फीस बढ़ाई जाए। बढ़ती संचालन लागत, वेतन और रखरखाव के कारण पुरानी फीस पर संचालन कठिन है। 2. *निम्स पोर्टल पर नोडल वेरिफिकेशन खत्म हो:* पैन, आधार, OTP आधारित e-KYC के बाद अतिरिक्त नोडल वेरिफिकेशन अनावश्यक और शोषणकारी है। 3. *थर्ड शिफ्ट बहाल हो:* दिन में नौकरी करने वाले हजारों छात्रों को शाम की शिफ्ट न होने से प्रशिक्षण नहीं मिल पा रहा। 4. *PMKVY 5.0 में भागीदारी मिले:* निजी संस्थानों के पास संसाधन और अनुभवी स्टाफ होने के बावजूद योजनाओं में भागी...

एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने प्रदेश स्तरीय बैठक कर बनाई रणनीति

लखनऊ, उ०प्र० राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ (रजि०) की समस्याओं के सम्बन्ध में प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में अतिथि के रूप में भारतीय मजदूर संघ से विभाग प्रमुख (पूर्ण कालिक संगठन मंत्री) अश्वनी शुक्ला जी, उ०प्र० राज्य कर्मचारी एशोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष व भारतीय मजदूर संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष लखनऊ हरिशरण मिश्रा जी एवं उनके प्रदेश महामंत्री महेन्द्र कुमार दीक्षित जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक की अध्यक्षता कर रहे एनएचएम संघ के प्रदेश अध्यक्ष ठा० मयंक प्रताप सिंह ने सभी उपस्थित अतिथियों का स्वागत एवं अभिनन्दन किया, इस बैठक में प्रदेश के समस्त जनपदों एवं मण्डलों से आये पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया। प्रदेश अध्यक्ष मयंक प्रताप सिंह ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत कार्यस्त संविदा कर्मचारियों की गम्भीर समस्याओं का प्रकाश डालते हुये आगामी समय में कर्मचारियों की मुख्य मांगों में नियमितीकरण/समान कार्य समान वेतन, वेतन बढ़ोत्तरी, जॉब सुरक्षा एवं कैशलेस चिकित्सा सुविधा अथवा स्वास्थ्य बीमा शामिल हैं एवं इसके साथ ही कर्मचारियों के मानदेय भुगतान में आ रही समस्याओं क...

स्वर्ण व्यवसायी को गोली मारकर लूट, सर्राफा व्यापारियों में दहशत; पुलिस पर असंवेदनशीलता का आरोप

गोंडा: जनपद के बभनान बाजार, थाना छपिया क्षेत्र में 19 अप्रैल 2026 को स्वर्ण व्यवसायी समर कसौधन को गोली मारकर आभूषण लूट की घटना से सर्राफा कारोबारियों में भय का माहौल है। घटना के बाद पुलिस की कार्यशैली को लेकर व्यापारियों में भारी असंतोष है। व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, लगाए ये आरोप सर्राफा एवं स्वर्ण व्यवसायियों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर बताया कि पीड़ित समर कसौधन ने खुद बयान दिया है, जिसका वीडियो भी मौजूद है। इसके बावजूद पुलिस ने उनके भाई की तहरीर पर केस दर्ज किया, जो दबाव में लिखी लगती है। व्यापारियों ने मांग की कि मामले को छिनैती के बजाय लूट व हत्या के प्रयास की धाराओं में दर्ज किया जाए। ये हैं प्रमुख मांगें 1. पीड़ित के बयान के आधार पर लूट व हत्या के प्रयास में मुकदमा दर्ज हो। 2. समय सीमा में खुलासा कर अपराधियों की गिरफ्तारी और 100% बरामदगी हो। 3. स्वर्ण व्यवसायी क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाए। 4. आत्मरक्षा के लिए स्वर्ण व्यापारियों को प्राथमिकता पर शस्त्र लाइसेंस दिए जाएं। व्यापारियों का कहना है कि घटना के बाद से माल के आवागमन में असुरक्षा महसूस हो रही है और व्य...

राजधानी लखनऊ में आयोजित हुआ उ० प्र० राज्य सेतु निगम एम्पलाइज यूनियन का द्विवार्षिक अधिवेशन एवं सम्मान समारोह

उ०प्र० राज्य सेतु निगम इम्प्लाईज यूनियन की स्थापना के 34 वर्ष पूर्ण होने तथा इम्प्लाईज यूनियन की केन्द्रीय कार्यकारिणी के 17वें द्विवार्षिक अधिवेशन / द्विवार्षिक चुनाव (2026-28) के अवसर पर यूनियन की पूर्व घोषित सूचना के अनुसार सेतु निगम मुख्यालय प्रांगण में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन यूनियन के केन्द्रीय महामंत्री श्री शिशिर गुप्ता द्वारा किया गया। उक्त आयोजन में प्रदेश स्तर के कर्मचारी नेता यथा श्री वी०पी० मिश्रा, राष्ट्रीय अध्यक्ष (इप्सेफ) एवं अध्यक्ष, उ०प्र० कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा, श्री सतीश पाण्डेय अध्यक्ष, जवाहर भवन इन्दिरा भवन कर्मचारी महासंघ, श्री अख्तर अली सिद्दीकी, अध्यक्ष चतुर्थ श्रेणी सचिवालय संघ, श्री सुरेश रावत, अध्यक्ष, उ०प्र० संयुक्त कर्मचारी परिषद, श्री शिवकुमार यादव, अध्यक्ष, लो०नि०वि० परिवहन चालक संघ, श्री मनोज कुमार मिश्रा, अध्यक्ष, उ०प्र० राज्य निगम कर्मचारी महासंघ, श्री शशि कुमार मिश्रा, महामंत्री, कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा तथा अध्यक्ष उ०प्र० स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ, श्री दिवाकर सिंह, प्रान्तीय अध्यक्ष, उ०प्र० फेडरेशन ऑ...

नारायण एजुकेशनल इंस्टिट्यूशंस, लखनऊ ने असाधारण परिणामों की घोषणा की

लखनऊ, २४ अप्रैल २०२६: नारायण एजुकेशनल इंस्टिट्यूशंस, जंकिपुरम, लखनऊ ने जेईई मेन २०२६ और सीबीएसई कक्षा १० (२०२५–२६) परीक्षाओं में उल्लेखनीय उपलब्धियां प्राप्त कर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता की विरासत को मजबूत किया है। जेईई मेन २०२६ के परिणामों में संस्थान ने एयर ३ प्राप्त किया, साथ ही महिला एयर १, ओबीसी (एनसीएल) एयर १ और सामान्य (ईडब्ल्यूएस) एयर १ भी हासिल किया। इसके अतिरिक्त, नारायण के २७ विद्यार्थियों ने टॉप १०० में जगह बनाई और १७३ विद्यार्थी टॉप १००० में शामिल हुए, जिनमें से ७ विद्यार्थियों ने १०० प्रतिशत अंक प्राप्त किए। उत्तर प्रदेश में, २३७ छात्रों ने जेईई एडवांस्ड के लिए क्वालीफाई किया, जिनमें से १७ छात्रों ने ९९ प्रतिशत से ऊपर स्कोर किया। सीबीएसई कक्षा १० के परिणामों में १०० प्रतिशत पास प्रतिशत रहा, जिसमें १९ छात्रों ने ९० प्रतिशत से ऊपर अंक प्राप्त किए और ९ छात्रों ने आईटी में पूर्ण अंक हासिल किए। शीर्ष प्रदर्शन करने वालों में शामिल हैं: - उमिका कथ (९७.४%) - पाखी मिश्रा (९६%) - कार्तिकेय त्रिपाठी (९४.८%) इस सफलता का श्रेय संगठित शैक्षणिक योजना, अनुभवी शिक्षकों और सतत प्रदर्शन मूल्...