ऐशबाग रामलीला मैदान के तुलसी सभागार मे श्री ओ. पी. श्रीवास्तव मेमोरियल स्कूल जो गरीब और मलीन बस्ती के बच्चो के लिए निशुल्क चलाया जाता है के वाषिर्कोत्सव का आयोजन वसुंधरा एन इनिशिएटिव के द्वारा किया गया। बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम का प्रदर्शन हुआ। स्कूल के संचालक श्री दीनानाथ जी 18 वर्षो से स्कूल शिक्षण का कार्य कर रहे हैं। प्रत्येक वर्ष इन बच्चों का मनोबल बढाने के लिए यह आयोजन किया जाता है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री संजीत सिंह SrDEE (NR Railway)एवं श्रीअतुल कृष्ण सिंह( dipty secratary LDA)कर्नल मृदुल कुमार सिंह सेना मंडल रहे। मुख्य अतिथि ने अपने वक्तव्य मे कार्यक्रम को प्रेरणादायक और संदेशप्रद बताया एवं प्रधानाचार्या मीना देवी तथा समस्त शिक्षिकाओं की भूरि-भूरि प्रशंसा की। कार्यक्रम के आयोजनकर्ता वसुंधरा एन इनिशिएटिव की अध्यक्ष नीना सक्सेना, सरिता शुक्ला, उपाध्यक्ष डा अंजना त्रिपाठी, शंकर रोली, रूचि सिंह लखविन्दर कौर,ज्योति सिंह ऋतुजा सिंह बघेल,विभा तिवारी, वंदना श्रीवास्तव मधुलिका श्रीवास्तव का संपूर्ण सहयोग रहा। वसुंधरा की युवा सृष्टि टीम ने मंच का संचालन एव...
राजधानी लखनऊ में विधानसभा चुनाव के प्रचार की तैयारिया अब जोरो से शुरू हो चुकी है ।जिसमे अपने क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के 175 कैंट विधानसभा प्रत्याशी इंजीनियर अजय कुमार अपने चुनावी प्रचार के लिए _ पहुंचे जहां उन्होंने लोगों से मिलकर आम आदमी के मुख्य पत्र में किए गए वादों के बारे में जनता को बताया और उनकी समस्याओं को सुना और जनता से यह वादा किया कि उन्हें भारी मतों से विजय बनाएं तो वह जन-जन की परेशानियों को सुनकर उनका तुरंत उसका निदान करेंगे अपने क्षेत्र और अपने प्रदेश के विकास के लिए उन्हें आम आदमी की पार्टी को वोट देकर उसकी सरकार यूपी में बनानी चाहिए ताकि यूपी में विकास एक नई दिशा में हो सके । उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की नीतियों से दिल्ली में निरंतर विकास हो रहा है
और उत्तर प्रदेश में भी वे चाहते हैं शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार आदि सुविधाओं में बढ़ोतरी हो और जनता को एक सुयोग शासन मिल सके । इंजीनियर अजय कुमार अपने और अपनी टीम के द्वारा निरंतर अपना और अपनी पार्टी का प्रचार पार्टी का प्रचार करने में लगे हुए हैं । उन्होंने जनता से कहा कि वह एक फौजी हैं और फौजी कभी लड़ने से डरता नहीं । इस बार धर्म और जाति को आधार बनाकर वोट ना करें बल्कि अपने प्रदेश को विकास को महत्व देकर वोट करें।
Comments
Post a Comment