Skip to main content

समय पर इलाज और आधुनिक तकनीक से कैंसर को हराया जा सकता- डॉ० अंजली सचान

_मेदांता अस्पताल की एसोसिएट कंसल्टेंट, मेडिकल ऑनकोलॉजी एवं हीमैटो ऑनकोलॉजी विभाग की डॉ. अंजली सचान ने कैंसर के कारण, लक्षण और इलाज पर विस्तार से जानकारी दी।_   _डॉ. अंजली सचान ने बताया कि तंबाकू-शराब का सेवन, अस्वस्थ खानपान, मोटापा, प्रदूषण, आनुवंशिक कारण, शारीरिक गतिविधि की कमी और कुछ वायरल इंफेक्शन कैंसर के मुख्य कारण हैं।_   _उन्होंने 7 सबसे आम कैंसर के बारे में भी बताया:_   *_1. फेफड़े का कैंसर* - मुख्य कारण धूम्रपान और प्रदूषण_   *_2. ब्रेस्ट कैंसर* - महिलाओं में सबसे आम, आनुवंशिक और हार्मोनल कारण_   *_3. कोलन कैंसर* - अस्वस्थ खानपान और मोटापे से जुड़ा_   *_4. प्रोस्टेट कैंसर* - 50 साल से ऊपर पुरुषों में आम_   *_5. मुंह का कैंसर* - तंबाकू और गुटखे के सेवन से_   *_6. सर्वाइकल कैंसर* - महिलाओं में, HPV वायरस प्रमुख कारण_   *_7. ब्लड कैंसर* - आनुवंशिक और पर्यावरणीय कारणों से_   _डॉ. सचान ने कहा कि वजन घटना, लगातार थकान, शरीर में गांठ, लंबे समय तक खांसी या घाव न भरना जैसे लक्षण दिखें तो ...

आर.डी.एस.ओ. में 73वां गणतंत्र दिवस का आयोजन

 



आरडीएसओ में 73वां गणतंत्र दिवस पूरे उत्साह एवं उल्लास के साथ मनाया गया। गणतंत्र दिवस के इस समारोह में श्री संजीव भुटानी, महानिदेशक/आरडीएसओ ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और आरपीएफ डक की सलामी ली। आरडीएसओ स्टेडियम में अधिकारियों और कर्मचारियों के सीमित संख्या एवं एहतियात के साथ कोविड -19 के दिशा निर्देशों का पूरी तरह पालन करते हुए गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए, श्री संजीव भूटानी महानिदेशक/आरडीएसओ ने कोविड योद्धाओं चिकित्सा कर्मवारियों और स्वच्छता कर्मचारियों को उनके उल्लेखनीय कार्य के लिए धन्यवाद दिया! महानिदेशक महोदय ने आरडीएसओ के कई प्रमुख उपलब्धियों और विकासात्मक पहलुओं पर भी प्रकाश डाला | अपने सम्बोधन में उन्होंने कहा कि यह गर्व का विषय है कि रेल मंत्रालय का एकमात्र अनुसंधान एवं मानक संस्थान आरडीएसओ भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) के “एक राष्ट्र एक मानक” मिशन के अंतर्गत मानक विकास संगठन (एसडीओ) के रूप में घोषित पहली संस्था बन गया है। आरडीएसओ ने पूर्ण स्वदेशी तकनीक पर आधारित वंदे भारत ट्रेन का विकास किया एवं टक्कर ओर बचाव की महत्वपूर्ण प्रणाली कवच नामक एक नई सिग्नलिंग प्रणाली का विकास किया है।वेंडर रजिस्ट्रेशन में तेजी लाने हेतु आरडीएसओ नियंत्रण मद की आपूर्ति के लिए ऑनलाइन पंजीकरण के लिए पंजीकरण शुल्क 2 .5 लाख रुपये से घटाकर मात्र 15000 रुपये कर दिया गया है ओर परीक्षण शुल्क भी पूरीतरह से माफ कर दिया गया है। इन महत्वपूर्ण निर्णयों के फलस्वरूप पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष प॑जीकत किए गए बैंडर 76.5% अधिक है। मेट्रो के सुरक्षा प्रमाणीकरण के लिए ऑनलाइन पंजीकरण से पारदर्शिता लाने ओर अनुमोदन प्रक्रिया में लगभग 30% की तेजी लाई गयी है। आरडीएसओ इस वर्ष 11 दोलन परीक्षण ओर 15 अन्य परीक्षणों को संपादित किया। आरडीएसओ द्वारा 130 केएमपीएच की गति क्षमता वाले डब्लू ए पी 7 इंजन के भार में 14.5 टन की कमी कर इसे 160 केएमपीएच की गति के लिए उपयुक्त बना दिया है। आरडीएसओ के वेगन निदेशालय ने एल्पुमिना, कई ऐश, सीमेंट और आयरन क्राइल के परिवहन के लिए उपयुक्त बी.टी.एफ.सी टेंक वेगन एवं बी.एफ.एन.वी वैगन का विकास किया 



आरडीएसओ द्वारा ज्वलनशील खाना पकाने वाली पेंट्री कार के लिए विदयुत्‌ योजना को अंतिम रूप दिया गया । “मेक इन इंडिया” पहल के अंतर्गत आरडीएसओ ने सीएसडबल्यू के सहयोग से 9000 एचपी के विदधुत इंजन डब्लू ए जी 9 एच एच एवं 6000 एच पी क्षमता वाले डब्लू डी जी 6जी रेल इंजन का विकास किया है। जिसके द्वारा भारी मालगाड़ियों के संचालन में सुविधा मिलेगी। आरडीएसओ ने यात्रियों के यात्रा को यादगार बनाने के लिए विस्टाडोम टुरिस्ट कोच, रेल परिवहन क्षमता में सुधार के साथ-साथ यात्रियों के भाड़े में कमी हेतु एयर स्थ्रिंगयुक्त एलएचबी वातानुकूलित प्री-टायर एकोनोमी क्लास कोच एवं एफ एम जी सी के सुगम परिवहन के लिए आई सी एफ एसी कोच का विकास किया। डबल ओर ट्रिपल डी डब्लू एआर एफ कंटेनर का विकास एवं गार्ड रहित मालगाड़ी के लिए एंड ऑन ट्रेन टेलीमेट्री ((ओटीटी) शुरू करने की भी योजना पर कार्य कर रहे हैं। अपने संबोधन में महानिदेशक महोदय ने बताया कि राष्ट्रीय डिजिटल भारत पहल के तहत आरडीएसओ द्वारा ऑनलाइन यूवीएएम पोर्टल का विकास किया गया है, जो कि रेल कार्यों से जुड़े वेंडरों को अधिक से अधिक जोड़ेगा, यह पोर्टल उद्योग जगत के लिए सरलता एवं पारदर्शिता लाने में महत्वपूर्ण साबित होगा |कोविड से निपटने के लिए आरडीएसओ अस्पताल में आक्सीजन की आपूर्ति के लिए 180 एल एम पी क्षमता का पीएसए संयंत्र स्थापित किया एवं आरडीएसओ अस्पताल को स्वतंत्र अस्पताल दर्जा दिया गया। इस अवसर पर आजादी के 75 वें वर्ष को “आजादी का अमृत महोत्सव’ के अन्तर्गत आयोजित किए गए कविता, स्लोगन, पोस्टर, निबन्ध आदि विभिन्न प्रतियोगताओं में शामिल प्रतिभागियों को प्रथम,

Comments

POPULAR POSTS

निजी ITI संस्थानों ने उठाई 6 सूत्रीय मांग, 15 मई को प्रदेशव्यापी प्रदर्शन की चेतावनी

यूपी प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में निजी आईटीआई संस्थानों के प्रतिनिधियों ने सरकार के समक्ष 6 प्रमुख मांगें रखीं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो 15 मई, शुक्रवार सुबह 10 बजे प्रदेश भर के प्रशिक्षक, प्रबंधक और छात्र निदेशालय पर एकत्र होकर अनिश्चितकालीन धरना देंगे। प्रतिनिधियों ने कहा कि कौशल विकास में निजी ITI की भूमिका महत्वपूर्ण रही है, लेकिन मौजूदा नीतियों से संस्थानों की आर्थिक और प्रशासनिक स्थिति प्रभावित हो रही है। *प्रमुख मांगें:* 1. *फीस वृद्धि तत्काल लागू हो:* हरियाणा मॉडल के अनुरूप इसी सत्र से फीस बढ़ाई जाए। बढ़ती संचालन लागत, वेतन और रखरखाव के कारण पुरानी फीस पर संचालन कठिन है। 2. *निम्स पोर्टल पर नोडल वेरिफिकेशन खत्म हो:* पैन, आधार, OTP आधारित e-KYC के बाद अतिरिक्त नोडल वेरिफिकेशन अनावश्यक और शोषणकारी है। 3. *थर्ड शिफ्ट बहाल हो:* दिन में नौकरी करने वाले हजारों छात्रों को शाम की शिफ्ट न होने से प्रशिक्षण नहीं मिल पा रहा। 4. *PMKVY 5.0 में भागीदारी मिले:* निजी संस्थानों के पास संसाधन और अनुभवी स्टाफ होने के बावजूद योजनाओं में भागी...

एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने प्रदेश स्तरीय बैठक कर बनाई रणनीति

लखनऊ, उ०प्र० राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ (रजि०) की समस्याओं के सम्बन्ध में प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में अतिथि के रूप में भारतीय मजदूर संघ से विभाग प्रमुख (पूर्ण कालिक संगठन मंत्री) अश्वनी शुक्ला जी, उ०प्र० राज्य कर्मचारी एशोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष व भारतीय मजदूर संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष लखनऊ हरिशरण मिश्रा जी एवं उनके प्रदेश महामंत्री महेन्द्र कुमार दीक्षित जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक की अध्यक्षता कर रहे एनएचएम संघ के प्रदेश अध्यक्ष ठा० मयंक प्रताप सिंह ने सभी उपस्थित अतिथियों का स्वागत एवं अभिनन्दन किया, इस बैठक में प्रदेश के समस्त जनपदों एवं मण्डलों से आये पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया। प्रदेश अध्यक्ष मयंक प्रताप सिंह ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत कार्यस्त संविदा कर्मचारियों की गम्भीर समस्याओं का प्रकाश डालते हुये आगामी समय में कर्मचारियों की मुख्य मांगों में नियमितीकरण/समान कार्य समान वेतन, वेतन बढ़ोत्तरी, जॉब सुरक्षा एवं कैशलेस चिकित्सा सुविधा अथवा स्वास्थ्य बीमा शामिल हैं एवं इसके साथ ही कर्मचारियों के मानदेय भुगतान में आ रही समस्याओं क...

अस्पतालों को सुरक्षित क्षेत्र घोषित करो, डॉ. अलगावेंकटेशन पर हमले के दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो

  हम इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के राजस्थान स्टेट प्रेसिडेंट डॉ. वी.एन. मदुरै के अलगावेंकटेशन पर हुए हमले की कड़ी निंदा करते हैं। हम राजस्थान स्टेट गवर्नमेंट से रिक्वेस्ट करते हैं कि डॉक्टरों पर ऐसे हमलों को रोकने के लिए एंटी-सोशल एलिमेंट्स के खिलाफ सही एक्शन लिया जाए। ऐसे में सभी डॉक्टरों को एक साथ खड़ा होना चाहिए और अपने हक और लीगल प्रोटेक्शन के लिए मिलकर लड़ना चाहिए।तमिलनाडु की तरह राजस्थान में भी डॉक्टर्स एंड हॉस्पिटल प्रोटेक्शन एक्ट (TN HPA 48/2008) बनाया जाना चाहिए। साथ ही, इस हमले में शामिल सभी लोगों की पहचान की जानी चाहिए और कानून के मुताबिक उनके खिलाफ सही कार्रवाई की जानी चाहिए। सभी अस्पतालों में सुरक्षा पक्की की जानी चाहिए। साथ ही, अस्पतालों को सुरक्षित इलाका घोषित किया जाना चाहिए। सभी अस्पतालों में CCTV कैमरे लगाए जाने चाहिए और उन्हें पूरी तरह से सुरक्षित रखा जाना चाहिए। सीनियर पुलिस अधिकारियों को यह पक्का करना चाहिए कि पुलिस पेट्रोलिंग गाड़ियां अस्पताल के इलाकों में अक्सर पेट्रोलिंग करें।

स्वर्ण व्यवसायी को गोली मारकर लूट, सर्राफा व्यापारियों में दहशत; पुलिस पर असंवेदनशीलता का आरोप

गोंडा: जनपद के बभनान बाजार, थाना छपिया क्षेत्र में 19 अप्रैल 2026 को स्वर्ण व्यवसायी समर कसौधन को गोली मारकर आभूषण लूट की घटना से सर्राफा कारोबारियों में भय का माहौल है। घटना के बाद पुलिस की कार्यशैली को लेकर व्यापारियों में भारी असंतोष है। व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, लगाए ये आरोप सर्राफा एवं स्वर्ण व्यवसायियों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर बताया कि पीड़ित समर कसौधन ने खुद बयान दिया है, जिसका वीडियो भी मौजूद है। इसके बावजूद पुलिस ने उनके भाई की तहरीर पर केस दर्ज किया, जो दबाव में लिखी लगती है। व्यापारियों ने मांग की कि मामले को छिनैती के बजाय लूट व हत्या के प्रयास की धाराओं में दर्ज किया जाए। ये हैं प्रमुख मांगें 1. पीड़ित के बयान के आधार पर लूट व हत्या के प्रयास में मुकदमा दर्ज हो। 2. समय सीमा में खुलासा कर अपराधियों की गिरफ्तारी और 100% बरामदगी हो। 3. स्वर्ण व्यवसायी क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाए। 4. आत्मरक्षा के लिए स्वर्ण व्यापारियों को प्राथमिकता पर शस्त्र लाइसेंस दिए जाएं। व्यापारियों का कहना है कि घटना के बाद से माल के आवागमन में असुरक्षा महसूस हो रही है और व्य...

राजधानी लखनऊ में आयोजित हुआ उ० प्र० राज्य सेतु निगम एम्पलाइज यूनियन का द्विवार्षिक अधिवेशन एवं सम्मान समारोह

उ०प्र० राज्य सेतु निगम इम्प्लाईज यूनियन की स्थापना के 34 वर्ष पूर्ण होने तथा इम्प्लाईज यूनियन की केन्द्रीय कार्यकारिणी के 17वें द्विवार्षिक अधिवेशन / द्विवार्षिक चुनाव (2026-28) के अवसर पर यूनियन की पूर्व घोषित सूचना के अनुसार सेतु निगम मुख्यालय प्रांगण में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन यूनियन के केन्द्रीय महामंत्री श्री शिशिर गुप्ता द्वारा किया गया। उक्त आयोजन में प्रदेश स्तर के कर्मचारी नेता यथा श्री वी०पी० मिश्रा, राष्ट्रीय अध्यक्ष (इप्सेफ) एवं अध्यक्ष, उ०प्र० कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा, श्री सतीश पाण्डेय अध्यक्ष, जवाहर भवन इन्दिरा भवन कर्मचारी महासंघ, श्री अख्तर अली सिद्दीकी, अध्यक्ष चतुर्थ श्रेणी सचिवालय संघ, श्री सुरेश रावत, अध्यक्ष, उ०प्र० संयुक्त कर्मचारी परिषद, श्री शिवकुमार यादव, अध्यक्ष, लो०नि०वि० परिवहन चालक संघ, श्री मनोज कुमार मिश्रा, अध्यक्ष, उ०प्र० राज्य निगम कर्मचारी महासंघ, श्री शशि कुमार मिश्रा, महामंत्री, कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा तथा अध्यक्ष उ०प्र० स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ, श्री दिवाकर सिंह, प्रान्तीय अध्यक्ष, उ०प्र० फेडरेशन ऑ...