ऐशबाग रामलीला मैदान के तुलसी सभागार मे श्री ओ. पी. श्रीवास्तव मेमोरियल स्कूल जो गरीब और मलीन बस्ती के बच्चो के लिए निशुल्क चलाया जाता है के वाषिर्कोत्सव का आयोजन वसुंधरा एन इनिशिएटिव के द्वारा किया गया। बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम का प्रदर्शन हुआ। स्कूल के संचालक श्री दीनानाथ जी 18 वर्षो से स्कूल शिक्षण का कार्य कर रहे हैं। प्रत्येक वर्ष इन बच्चों का मनोबल बढाने के लिए यह आयोजन किया जाता है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री संजीत सिंह SrDEE (NR Railway)एवं श्रीअतुल कृष्ण सिंह( dipty secratary LDA)कर्नल मृदुल कुमार सिंह सेना मंडल रहे। मुख्य अतिथि ने अपने वक्तव्य मे कार्यक्रम को प्रेरणादायक और संदेशप्रद बताया एवं प्रधानाचार्या मीना देवी तथा समस्त शिक्षिकाओं की भूरि-भूरि प्रशंसा की। कार्यक्रम के आयोजनकर्ता वसुंधरा एन इनिशिएटिव की अध्यक्ष नीना सक्सेना, सरिता शुक्ला, उपाध्यक्ष डा अंजना त्रिपाठी, शंकर रोली, रूचि सिंह लखविन्दर कौर,ज्योति सिंह ऋतुजा सिंह बघेल,विभा तिवारी, वंदना श्रीवास्तव मधुलिका श्रीवास्तव का संपूर्ण सहयोग रहा। वसुंधरा की युवा सृष्टि टीम ने मंच का संचालन एव...
26 जनवरी 2022 को यहियागंज गुरुद्वारे में मनाया गया अनोखे अमर शहीद बाबा दीप सिंह जी का जन्म दिवस समागम
हर साल की तरह इस साल भी 26 जनवरी 2022 को ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी यहीआ गंज में जहां पर के गुरु तेग बहादुर साहिब जी, गुरु गोविंद सिंह जी महाराज माता गुजरी जी एवं मामा कृपाल चंद जी के चरण पड़े हैं गुरुद्वारा अध्यक्ष डॉ गुरमीत सिंह जी ने बताया के ऐसे महान पवित्र ऐतिहासिक स्थान पर अनोखे अमर शहीद महान विद्वान धन धन बाबा दीप सिंह जी का जन्म उत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 25 जनवरी 2022 साय 6:30 से रात्रि 10:30 बजे तक कीर्तन दीवान सजाया गया और इसके साथ ही सिख इतिहास के शहीदों के संबंध में एक प्रश्न उत्तरी मुकाबला जिसमें एक प्रश्न पत्र जारी किया गया जिसके उत्तर लिख कर प्रतिभागियों द्वारा 26 जनवरी दोपहर 1:00 बजे तक वापस देने थे बहुत सारे प्रतियोगियों ने बड़ी अच्छी तैयारी के साथ इस में भाग लिया
भाई चरणजीत सिंह जी हीरा जो कि दिल्ली से पहुंचे थे उन्होंने संगत को अपने मनोहर मधुर कीर्तन द्वारा संगत को भावविभोर किया
महासचिव स,परमजीत सिंह ने बताया कि 26 जनवरी 2022 को प्रातः 4:00 बजे से शाम 4 बजे तक कथा कीर्तन दीवान सजाया गया।
ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब यहीआ गंज में दीवान की प्रारंभता ज्ञानी परमजीत सिंह जी मुख्य ग्रंथि यहिया गंज गुरुद्वारा , उन्होंने नितनेम की 5 वाणीयां एवं श्री सुखमणि साहिब के पाठ से दीवान की प्रारंभता की इसके उपरांत हजूरी रागी भाई वीर सिंह जी ने आसा की वार का कीर्तन किया उपरांत ज्ञानी जगजीत सिंह जाचक जी ने कथा द्वारा बाबा दीप सिंह जी के जीवन इतिहास एवं पराक्रम की गाथा का व्याख्यान किया 10:00 बजे से श्री अखंड पाठ साहिब की संपूर्णता की गई एवं अरदास हुई इसके बाद आलमबाग के मुख्य ग्रंथि ज्ञानी गुरुदेव सिंह जी ने बाबा दीप सिंह जी के जीवन से हमें क्या शिक्षा प्राप्त की होती हैं इस पर पर प्रकाश डाला इसके उपरांत लखनऊ के सभी गुरुद्वारा साहिब से स्त्री सत्संग सभा ,माता गुजरी सत्संग सभा नाका हिंडोला आलमबाग
चंद्र नगर पीली कॉलोनी ऐशबाग
राजाजीपुरम ,आशियाना, एलडीए मानसरोवर, बहादुर खेड़ा, शृंगार नगर ,एवं समस्त लखनऊ की स्त्री सत्संग सभाओं की सभी औरतों ने श्री सुखमणि साहिब के पाठ संयुक्त रूप में किए डाक्टर गुरमीत सिंह जी द्वारा सभी का श्रद्धा सहित सम्मान किया गया इसके बाद 1:00 बजे भाई चरणजीत सिंह जी ने संगत को कीर्तन द्वारा भावविभोर किया इसके उपरांत लखनऊ रागी कीर्तन काउंसिल ने कीर्तन द्वारा संगत को निहाल किया जिसमें आलमबाग से भाई दिलबाग सिंह जी एलडीए मानसरोवर से भाई लाखन सिंह जी गुरुद्वारा चंद्र नगर से भाई प्रीतम सिंह जी ने संगत को कीर्तन द्वारा निहाल किया
सरदार सतनाम सिंह सेठी जी ने कार्यक्रम में आए सिखी वेशभूषा मुकाबले एवं ऐतिहासिक शहीद प्रश्नोत्तरी के विजेताओं को इनाम वितरित किए 60 बच्चे प्रश्नोत्तरी में भाग लेने पहुंचे एवं 55 बच्चे सिख्खी बाना मुकाबला में भाग लेने पहुंचे थे सभी को गुरुद्वारा साहिब की तरफ से नगद इनाम के अलावा सिरोपाउ, सर्टिफिकेट एवं पुरस्कार वितरित किए गए
डॉक्टर अमरजोत सिंह ने बताया के दुख निवारण वेलफेयर सोसाइटी महानगर की ओर से आयोजित ब्लड डोनेशन एवं फ्री मेडिकल कैंप 26 जनवरी प्रातः 12:00 बजे से प्रारंभ हुआ जिसमें लखनऊ के विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा निशुल्क परामर्श दिया गया
इस कैंप में केजीएमयू से एसोसिएट प्रोफेसर मेडिसिन डॉक्टर अमित कुमार
, डॉ अनुभव अग्रवाल ऑर्थोपेडिक सर्जन , डॉ शुभी अरोड़ा चर्म रोग विशेषज्ञ , डॉक्टर सौम्या बाजपेई कौर स्त्री रोग विशेषज्ञ , डॉ कुमार गौरव नाक कान कान गला रोग विशेषज्ञ
, डॉ अमरजीत सिंह एसोसिएट प्रोफेसर डॉ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान
, डॉ आशीष चंद्र अग्रवाल नाक कान गला रोग विशेषज्ञ एसोसिएट प्रोफेसर डॉ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान
, डॉक्टर सुमैया शमशी एम.डी.बाल रोग विशेषज्ञ एसोसिएट प्रोफेसर एरा मेडिकल कॉलेज
, डॉ इंदरप्रीत साहनी दंत रोग विशेषज्ञ सभी प्रकार के विशेषज्ञ डॉक्टर इस कैंप में अपनी सेवाएं देने के लिए पहुंचे थे गुरुद्वारा अध्यक्ष डॉक्टर गुरमीत सिंह,हरकीरत सिंह ,जसपाल सिंह,जसप्रीत सिंह ,कुलजीत सिंह ,सनी आनंद ,कपिल सिंह,हरमिंदर सिंह मिंदी,जसवीर सिंह राजू सिटी केबल,देवेंद्र सिंह शालू अमनप्रीत सिंह जी द्वारा सभी को सम्मानित किया गया
एवं सभी का आभार व्यक्त किया
इसके साथ ही हर वर्ष की भांति रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया गया भारी संख्या में श्रद्धालु ब्लड डोनेट करने पहुंचे थे लगभग 35 यूनिट रक्तदान श्रद्धालुओं द्वारा किया गया सभी को गुरुद्वारा साहिब की तरफ से सम्मानित किया गया इसके साथ-साथ गुरुद्वारा साहिब के लंगर हाल में कई प्रकार के व्यंजन एवं परंपरागत लंगर तैयार किया गया था सभी ने लंगर का भरपूर आनंद लिया और बड़े हर्षोल्लास के साथ बाबा दीप सिंह जी का पावन जन्म दिवस मनाया गया
Comments
Post a Comment