Skip to main content

बाल कैंसर देखभाल को मिलेगी मजबूती: HBCH वाराणसी में नर्सिंग वर्कशॉप संपन्न, 95 नर्सों ने सीखे एडवांस स्किल

होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...

जनता दल यू ने जारी किए अपने 20 प्रत्याशियों के नाम



जनता दल (यू) उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्री अनूप सिंह पटेल द्वारा आज उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए अपने 20 प्रत्याशियों  प्रथम सूची जारी की गई है। ज्ञात है कि दिनांक 22 जनवरी को नई दिल्ली स्थित जद(यू )के राष्ट्रीय कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय राजीव रंजन सिंह (ललन सिंह) जी द्वारा, 26 विधानसभा क्षेत्रों की प्रथम सूची जारी की गई थी ।इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए आज प्रदेश अध्यक्ष ने उनमें से 20 विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की है। 


 प्रदेश अध्यक्ष अनूप सिंह पटेल ने सभी प्रत्याशियों को शुभकामनाएं दी है और सभी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया है कि पूरी ताकत के साथ विधानसभा चुनाव में अधिक से अधिक सीटों पर विजय हासिल करें।

साथ ही प्रदेश अध्यक्ष अनूप सिंह पटेल जी ने यह बताया कि जल्द ही अन्य सूचियां भी जारी की जाएगी और जदयू का यह प्रयत्न है कि अधिक से अधिक सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे जाए।

Comments