Skip to main content

बाल कैंसर देखभाल को मिलेगी मजबूती: HBCH वाराणसी में नर्सिंग वर्कशॉप संपन्न, 95 नर्सों ने सीखे एडवांस स्किल

होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...

बहुत ही जोश के साथ चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं कांग्रेस 175 कैंट विधानसभा प्रत्याशी दिलप्रीत सिंह



उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 कांग्रेस के 175 कैंट विधनसभा  प्रत्याशियों ने अपना दम दिखा रखा है जहां कांग्रेस कांग्रेस पार्टी किसी देश में नहीं थी मगर प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी का विधानसभा चुनाव में एक नई रफ्तार पकड़ी है जिससे सभी कार्यकर्ताओं में और प्रत्याशियों में एक जोश भर गया है 175 कैंट विधानसभा के प्रत्याशी दिलप्रीत सिंह बहुत जोरों शोरों से अपना चुनाव का प्रचार कर रहे हैं 



वह निरंतर अपने क्षेत्र के वासियों से जन संपर्क साध रहे हैं और कांग्रेस पार्टी की नीतियों से लोगों को अवगत करा रहे हैं इसी क्रम में आज उन्होंने बाबू बनारसी दास वॉर्ड के छितवापुर चौकी भीम नगर में जाकर अपने क्षेत्र वासियों से मुलाकात करें तथा वहां की मूल समस्याएं जानने प्रयास भी किया साथ ही उन्होंने जनता से अपने आप को भारी मतों से विजई बनाने की अपील भी करें और यह भी वादा किया कि अगर वह यह चुनाव जीत जाते हैं तो उस क्षेत्र की सभी परेशानियों का निस्तारण बहुत ही शीघ्र करेंगे।

Comments