बलरामपुर।जिले के तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही सामने आई है। प्रसूता के पति *पवन कुमार मिश्रा* ने अस्पताल के *डॉ. आलोक सिंह* पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पवन मिश्रा ने बताया कि उनकी पत्नी 6 माह की गर्भवती थी, तबीयत खराब होने पर उसे तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने बताया कि गर्भ में बच्चे की मौत हो चुकी है और ऑपरेशन कर बच्चे को बाहर निकालना पड़ेगा। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने लापरवाही बरतते हुए प्रसूता की *बड़ी आंत काट दी* और मृत बच्चे को गर्भ में ही छोड़ दिया, जिससे प्रसूता की हालत और बिगड़ गई। जब पवन कुमार मिश्रा अपनी पत्नी को दूसरे अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में ही मृत बच्चे की डिलीवरी हो गई। बाद में पत्नी को गोंडा और फिर लखनऊ रेफर किया गया। वह अभी जीवित है लेकिन हालत नाजुक बनी हुई है। पवन मिश्रा ने डॉक्टर पर धमकी देने और समझौते का दबाव बनाने का भी आरोप लगाते हुए FIR की मांग की है। *पीड़ित के साथ खड़े हुए हनुमान प्रसाद -* इस मामले में अब *किसान मजदूर संघर्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान प्रसाद* पीड़ित पति पवन कुमार मिश्रा को न...
चनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। साथ ही पूरे राज्य में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य में बड़ी चुनावी रैलियां, सभाएं, समेत के सामाजिक आयोजन पर रोक लगा दी गई है।
इस क्रम में कांग्रेस पार्टी के 175 कैंट विधानसभा प्रत्याशी दिलप्रीत सिंह ने अपनी कैंट क्षेत्र के गुरु गोबिंद सिंह वॉर्ड के आनंद नगर में जनसंपर्क कार्यक्रम नगर में जाकर वहां के लोगो से मिल कर चुनाव प्रचार किया।
दिलप्रीत सिंह ने वहां के निवासियों को कांग्रेस सरकार के द्वारा जनता से किए वादों के बारे में लोगों को बताया और वहां के क्षेत्र से जुड़ी समस्याओं को सुना और एक प्रत्याशी के रूप में अपने आप को भारी मतों से विजय बनाने की बात कही। उन्होने जनता से उन पर विश्वास करने की बात कही जिस प्रकार साथ ही साथ जाति और धरम से हटकर विकास के मुद्दे पर मतदान करने की बात कही ।
Comments
Post a Comment