ऐशबाग रामलीला मैदान के तुलसी सभागार मे श्री ओ. पी. श्रीवास्तव मेमोरियल स्कूल जो गरीब और मलीन बस्ती के बच्चो के लिए निशुल्क चलाया जाता है के वाषिर्कोत्सव का आयोजन वसुंधरा एन इनिशिएटिव के द्वारा किया गया। बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम का प्रदर्शन हुआ। स्कूल के संचालक श्री दीनानाथ जी 18 वर्षो से स्कूल शिक्षण का कार्य कर रहे हैं। प्रत्येक वर्ष इन बच्चों का मनोबल बढाने के लिए यह आयोजन किया जाता है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री संजीत सिंह SrDEE (NR Railway)एवं श्रीअतुल कृष्ण सिंह( dipty secratary LDA)कर्नल मृदुल कुमार सिंह सेना मंडल रहे। मुख्य अतिथि ने अपने वक्तव्य मे कार्यक्रम को प्रेरणादायक और संदेशप्रद बताया एवं प्रधानाचार्या मीना देवी तथा समस्त शिक्षिकाओं की भूरि-भूरि प्रशंसा की। कार्यक्रम के आयोजनकर्ता वसुंधरा एन इनिशिएटिव की अध्यक्ष नीना सक्सेना, सरिता शुक्ला, उपाध्यक्ष डा अंजना त्रिपाठी, शंकर रोली, रूचि सिंह लखविन्दर कौर,ज्योति सिंह ऋतुजा सिंह बघेल,विभा तिवारी, वंदना श्रीवास्तव मधुलिका श्रीवास्तव का संपूर्ण सहयोग रहा। वसुंधरा की युवा सृष्टि टीम ने मंच का संचालन एव...
सैमसंग ने लखनऊ में प्रीमियम लार्ज स्क्रीन टेलीविज़न, हाई कैपेसिटी रेफ्रिजरेटर और वॉशिंग मशीन पर बड़ा दांव लगाया
त्योहारों के मौसम में लोग अपने घरों को अपग्रेड करते हैं और उत्साह के साथ त्योहारों के लिए तैयार करते हैं। उत्तर प्रदेश के उपभोक्ता सैमसंग के बड़ी स्क्रीन के टीवी, रेफ्रिजरेटर और वॉशिंग मशींस में अपग्रेड कर रहे हैं और अपने घरों में लेटेस्ट टेक्नॉलॉजी लेकर आ रहे हैं।
इस ट्रेंड के चलते, भारत के सबसे बड़े और सबसे भरोसेमंद कंज़्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड, सैमसंग ने सितंबर माह में अपने 55 ईंच और उससे ऊपर के स्मार्ट टीवी में 93 प्रतिशत, साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर्स में 33 प्रतिशत और 9 किलोग्राम क्षमता से ऊपर की वॉशिंग मशींस में 46 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी दर्ज की है। उत्तर प्रदेश में सैमसंग ने रेफ्रिजरेटर्स के लिए 39.3 प्रतिशत, टीवी के लिए 37.6 प्रतिशत का बड़ा बाजार अंश हासिल कर लिया है और वॉशिंग मशीन में 28.1 प्रतिशत तेज वृद्धि कर रहा है। इसलिए सैमसंग टीवी रेफ्रिजरेटर श्रेणियों में मार्केट लीडर बन गया है।
मुदित अग्रवाल, डायरेक्टर, वैल्यू प्लस रिटेल प्राइवेट लिमिटेड ने कहा, ‘‘त्योहारों पर सकारात्मक प्रतिक्रिया के साथ रिटेलर्स इस सीज़न में उपभोक्ताओं की खर्च करने की बेहतर क्षमता का लाभ उठा रहे हैं। इस साल फेस्टिव सीज़न में हमें बड़े स्क्रीन के टीवी, फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन और बड़ी क्षमता के रेफ्रिजरेटर्स जैसी श्रेणियों में प्रीमियम उत्पादों की मांग बढ़ने की उम्मीद है। सैमसंग अपने ग्राहकों को ऐसे उत्पाद प्रदान करता है, जिनसे वो फंक्शनलिटी एवं अभिनव विशेषताओं के साथ अपने स्टाईल का प्रदर्शन कर सकें। इसीलिए सैमसंग ब्रांड हमारे ग्राहकों की पहली पसंद बन गया है।’’
सैमसंग के पास अत्याधुनिक प्रीमियम एवं लाईफस्टाईल टीवी, जैसे नियो क्यूलेड टीवी, क्यूलेड टीवी, द फ्रेम टीवी, द सेरिफ टीवी, क्रिस्टल 4के यूएचडी टीवी का सबसे बड़ी श्रृंखला है, जो न केवल अपने खूबसूरत डिज़ाईन के साथ आपके लिविंग रूम का आकर्षण बढ़ाती है, बल्कि अपनी शानदार ट्रू-टू-लाईफ पिक्चर एवं साउंड क्वालिटी के साथ व्यूईंग का सिनेमेटिक अनुभव प्रदान करती है।
उपभोक्ताओं के बीच हाई-कैपेसिटी के रेफ्रिजरेटर की भी मांग है, जो अतिरिक्त फूड स्टोरेज प्रदान कर किचन की खूबसूरती भी बढ़ाएं। इस बढ़त मांग को पूरा करने के लिए, सैमसंग ने हाल ही में बिस्पोक फ्रेंच डोर रेफ्रिजरेटर श्रृंखला लॉन्च की, जो 4-डोर फ्लेक्स फैमिली हब और 4-डोर फ्लेक्स फ्रेंच डोर मॉडल में उपलब्ध है। इसमें पर्सनलाईज़्ड एस्थेटिक्स एवं प्रीमियम रेफ्रिजरेशन का अद्वितीय मिश्रण है। ये रेफ्रिजरेटर न केवल डिज़ाईन में बल्कि टेक्नॉलॉजी में भी अभिनवता प्रदान करते हैं।
इसके अलावा, उपभोक्ता हाई कैपेसिटी, फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन, जैसे सैमसंग ईको बबल विद हाईज़ीन स्टीम फीचर भी खरीद रहे हैं, ताकि स्वच्छता व हाईज़ीन के उच्च स्तर सुनिश्चित हों।
सैमसंग ने अपने कंज़्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स व्यवसाय के लिए भारत में मजबूत वृद्धि की है और इन त्योहारों पर इसकी संपूर्ण सेल 30 प्रतिशत की दर से बढ़ने की उम्मीद है। इसके प्रीमियम श्रेणी के टीवी एवं डिजिटल अप्लायंसेस की सेल 65 प्रतिशत की दर से बढ़ने की उम्मीद है।
Comments
Post a Comment