लखनऊ, । हिन्दी दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश प्रेस क्लब, कैसरबाग, लखनऊ में 24 ग्रंथों के रचनाकार, चिंतक एवं साहित्यकार डॉ. विद्यासागर उपाध्याय की दो बहुचर्चित कृतियों—‘संक्रान्ति का संहार’ एवं ‘काल यात्रा : वेद से बर्लिन तक’—का भव्य लोकार्पण हुआ। इस अवसर पर आयोजित साहित्यिक परिचर्चा में इतिहास, भारतीय ज्ञान-परंपरा, सांस्कृतिक चेतना और आधुनिक विश्व के संदर्भ में साहित्य की भूमिका पर गंभीर विमर्श हुआ। उत्तर प्रदेश प्रेस क्लब के खचाखच भरे हाल में पेशवा बाजीराव के वंशज एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमंत राजराजेश्वर प्रभाकर नारायणराव पेशवा ने कहा कि डॉ. विद्यासागर उपाध्याय ने ‘संक्रान्ति का संहार’ के माध्यम से इतिहास के उस महत्वपूर्ण अध्याय को साहित्य के केंद्र में लाने का उल्लेखनीय कार्य किया है, जिससे पेशवा परिवार और उनके पूर्वजों की गौरवशाली ऐतिहासिक परंपरा भी गहराई से जुड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि इतिहास के किसी व्यक्तित्व या वंश का उल्लेख इतिहास-ग्रंथों में होना एक बात है, लेकिन साहित्यकार अपनी लेखनी के माध्यम से जब उन पात्रों को संवेदना, संघर्ष और म...
ED Summons Nora Fatehi: ईडी ने नोरा फतेही और जैकलीन फर्नांडीस को भेजा समन, 200 करोड़ की धोखाधड़ी से जुड़ा है मामला
सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बयान दर्ज करवाने के बाद अभिनेत्री नोरा फतेही को गवाह के तौर पर प्रवर्तन निदेशालय ने समन भेजा है। ईडी द्वारा पूछताछ के सिलसिले में आज नोरा ऑफिस पहुंच चुकी हैं। ईडी इस मामले में उन सभी लोगों पर पैनी नजर बनाए हुए है जो इस केस से सीधे या दूसरे तरीके से जुड़े हुए हो सकते हैं। नोरा के अलावा जैकलीन फर्नांडीस को भी ईडी ने समन भेजा है। जैकलीन को 15 अक्तूबर को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। दरअसल ईडी ये जानना चाह रही है कि क्या सुकेश चंद्रशेखर की वजह से विदेशों में भी पैसे का लेन देन हुआ है? उन्होंने सुकेश च्रंदशेखर और उनकी पत्नी के घर छापा मारा था और उनका कहना है कि बॉलीवुड के कई सितारे इस मामले में भागीदार रहे हैं। 200 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी मामले में सुकेश चंद्रशेखर जेल में बंद है।
ये मामला दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा द्वारा सुकेश और दूसरों के खिलाफ आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी और करीब 200 करोड़ रुपये की जबरन वसूलो को लेकर दर्ज प्राथमिकी पर आधारित है। इस मामले में अभिनेत्री जैकलीन से ईडी ने पूछताछ की थी और उनका बयान प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के प्रावधानों के तहत दर्ज किया गया था। अब 15 अक्तूबर को उन्हें पूछताछ के लिए ईडी ऑफिस जाना होगा। जांच एजेंसी ये भी जानने के प्रयास में है कि नोरा और जैकलीन की तरफ से सुकेश संग किसी भी तरह का लेन-देन हुआ था या नहीं।
इस केस की शुरुआत 200 करोड़ की एक रंगदारी से हुई थी जो जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर ने एक बिजनेसमैन की पत्नी से वसूली थी। इस केस में सुकेश की पत्नी लीना पॉल के मिली भगत की भी जानकारी सामने आई थी जिसके बाद उनसे भी घंटों पूछ ताछ की गई थी। पुलिस की तरफ से बताया गया था कि पॉल ने कथित तौर पर फोर्टिस हेल्थकेयर के पूर्व प्रवर्तक शिविंदर मोहन सिह की पत्नी अदिति के साथ धोखाधड़ी करने में सुकेश की मदद की थी।
इसके बाद मनी लॉन्ड्रिंग केस में बॉलीवुड सितारों के नाम भी सामने आने लगे। सबसे पहले जैकलीन से इस मामले में पांच घंटे पूछताछ की गई थी जिस पर उन्होंने कहा था कि वो सुकेश के जाल में फंस गईं थीं। खबर यह सामने आई थी कि सुकेश द्वारा अपनी पहचान बदलकर जैकलीन को फोन मिलाया जाता था। अब इस केस में नोरा फतेही का नाम भी सामने आ चुका है और उनसे पूछताछ की जाएगी। इस पूरे मामले में सुकेश और उनकी पत्नी के अलावा चार और लोग गिरफ्तार हो चुके हैं
Comments
Post a Comment