Skip to main content

बाल कैंसर देखभाल को मिलेगी मजबूती: HBCH वाराणसी में नर्सिंग वर्कशॉप संपन्न, 95 नर्सों ने सीखे एडवांस स्किल

होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...

जन्मदिन की पार्टी में जा रहे बाइक सवार युवक व युवती की हादसे में मौत, दोस्त जख्मी

गोमतीनगर विस्तार के बंधा रोड पर शुक्रवार शाम करीब 6.30 बजे बेकाबू बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में आदित्य भट्ट (25) और पल्लवी (22) की मौत हो गई। जबकि शुभि गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। पुलिस के मुताबिक, तीनों एक ही बाइक से दोस्त के जन्मदिन पार्टी में गोमतीनगर जा रहे थे। प्रभारी निरीक्षक गोमतीनगर विस्तार राजेश द्विवेदी के मुताबिक, मूलरूप से बस्ती निवासी आदित्य भट्ट, रायबरेली की पल्लवी और शुभि आपस में दोस्त हैं। तीनों चिनहट इलाके में रहकर रायबरेली रोड स्थित पटेल डेंटल कॉलेज से नर्सिंग का कोर्स कर रहे थे। शुक्रवार को तीनों एक ही बाइक से गोमतीनगर इलाके में किसी दोस्त के जन्मदिन पार्टी में जा रहे थे। तीनों बंधा रोड होते हुए निकल रहे थे। शहीद पथ से कुछ दूर एक मोड़ पर बाइक अनियंत्रित होेकर डिवाइडर से जा टकराई। स्थानीय लोगों के मुताबिक, पीछे से एक बाइक भी आ रही थी। जो सड़क पर गिरी और युवती के चेहरे पर चढ़ गई। पुलिस ने तीनों घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया, जहां आदित्य व पल्लवी को मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक, सभी के परिवारीजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस के मुताबिक, बाइक कब्जे में ले ली है, लेकिन हेल्मेट नहीं मिला। वहीं, स्थानीय लोगों के मुताबिक, बाइक चला रहे आदित्य ने हेल्मेट नहीं पहना था।

Comments