Skip to main content

बाल कैंसर देखभाल को मिलेगी मजबूती: HBCH वाराणसी में नर्सिंग वर्कशॉप संपन्न, 95 नर्सों ने सीखे एडवांस स्किल

होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...

यूपीडीएफ का अपने जमीन से जुडने का अभियान ग्लोबल यूपी कनेक्ट का मुंबई से शुभारंभ

आप प्रवासी नहीं यूपी के ब्रेन और श्रम के इन्वेस्टमेंट और डिपॉजिट हैं- स्वाति सिंह विश्व भर में फैले उत्तर प्रदेश के प्रवासियों को एक धागे में पिरो कर माला बनाने का बीड़ा उठाया है, उत्तर प्रदेश डेवलपमेंट फोरम ने मुंबई के सहारा स्टार में एक यूपी कनेक्ट कार्यक्रम किया । इसी सिलसिले में मायानगरी मुंबई में पीढियो से आकर बसे उत्तर प्रदेश के लोगों को उनके जमीन से जोडने की प्रक्रिया में प्रदेश की महिला और बाल कल्याण मंत्री श्रीमती स्वाति सिंह के हाथों यूपी कनेक्ट कार्यक्रम का श्री गणेश मुंबई से किया गया। उत्तर प्रदेश डेवलपमेंट फोरम के चेयरमैन पंकज जयसवाल की अगुवाई में शुरू इस कार्यक्रम को विश्व पटल पर ले जाने का दृढ़ निश्चय भी दिखा। इस समारोह में जहाँ उत्तर प्रदेश के निवासी जिन्होने इस शहर संरचना के विकास में अपना योगदान दिया उसे UPDF संगठन की तरफ से सम्मानित किया गया। संगठन के सम्मानित कार्यकारी मंडल के सदस्य अशोक चौबे आगरा से इस यूपी कनेक्ट के कार्यक्रम में शिरकत करके इसे दिल से दिल जोडने की बात कह कर इसे व्यक्ति के बजाय परिवारों को जोडने की जरूरत बताई । वहीं मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार में की मंत्री स्वाति सिंह ने अपने सशक्त अंदाज में संगठन के प्रति आभार जाहिर किया और कहा कि उत्तर प्रदेश से निकल कर मुंबई में आकर उन्हें यही लग रहा है कि वो अपने परिवार के बीच में हीं हैं ,ये एक विशाल परिवार है।

Comments