लखनऊ, । हिन्दी दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश प्रेस क्लब, कैसरबाग, लखनऊ में 24 ग्रंथों के रचनाकार, चिंतक एवं साहित्यकार डॉ. विद्यासागर उपाध्याय की दो बहुचर्चित कृतियों—‘संक्रान्ति का संहार’ एवं ‘काल यात्रा : वेद से बर्लिन तक’—का भव्य लोकार्पण हुआ। इस अवसर पर आयोजित साहित्यिक परिचर्चा में इतिहास, भारतीय ज्ञान-परंपरा, सांस्कृतिक चेतना और आधुनिक विश्व के संदर्भ में साहित्य की भूमिका पर गंभीर विमर्श हुआ। उत्तर प्रदेश प्रेस क्लब के खचाखच भरे हाल में पेशवा बाजीराव के वंशज एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमंत राजराजेश्वर प्रभाकर नारायणराव पेशवा ने कहा कि डॉ. विद्यासागर उपाध्याय ने ‘संक्रान्ति का संहार’ के माध्यम से इतिहास के उस महत्वपूर्ण अध्याय को साहित्य के केंद्र में लाने का उल्लेखनीय कार्य किया है, जिससे पेशवा परिवार और उनके पूर्वजों की गौरवशाली ऐतिहासिक परंपरा भी गहराई से जुड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि इतिहास के किसी व्यक्तित्व या वंश का उल्लेख इतिहास-ग्रंथों में होना एक बात है, लेकिन साहित्यकार अपनी लेखनी के माध्यम से जब उन पात्रों को संवेदना, संघर्ष और म...
बसपा संस्थापक कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपा प्रमुख मायावती शनिवार को चुनावी शंखनाद करेंगी। लखनऊ में होने वाली श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश भर से कार्यकर्ता बुलाए गए हैं। इसे रैली का रूप दिया गया है। इसके बहाने बसपा जहां शक्ति प्रदर्शन करेगी, वहीं आगे के कार्यक्रमों की घोषणा भी करेगी।
बीते सितंबर को पार्टी कार्यालय में हुए ब्राह्मण सम्मेलन में मायावती ने कार्यकर्ताओं से चुनावी तैयारियों में जुटने का आह्वान किया था, लेकिन यह सिर्फ एक वर्ग का सम्मेलन था। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बसपा की ओर से शनिवार को कांशीराम स्मारक स्थल पर होने वाली यह पहली बड़ी रैली होगी जिसमें समाज के हर वर्ग से जुड़े कार्यकर्ता शामिल होंगे।
सभी जिलों से दो-दो बसों में कार्यकर्ताओं को लाने को कहा गया है। लखनऊ के आसपास के जिलों में बसों की संख्या को बढ़ाने केलिए कहा गया है। पार्टी महासचिव सतीश मिश्रा शुक्रवार देर रात तक तैयारियों पर नजर रखे हुए थे। उन्होंने बताया कि कांशीराम पुण्यतिथि पर इस बार मंडल स्तर पर कोई कार्यक्रम नहीं होगा। सिर्फ लखनऊ में सभा रखी गई है।
हरसिमरत कौर भी आ सकती हैं
पंजाब की अकाली नेता हरसिमरत कौर बादल भी इस रैली में मायावती के साथ मंच साझा कर सकती हैं। पंजाब में शिरोमणि अकाली दल के साथ बसपा का गठबंधन हो चुका है। उधर हरसिमरत शुक्रवार को लखीमपुर खीरी के तिकुनिया प्रकरण में पीड़ितों से जाकर मिली थीं और शाम को लखनऊ में ही थीं। माना जा रहा है कि उन्हें भी मंच पर लाकर जहां बसपा पंजाब का गणित समझाएगी, वहीं इस प्रकरण में प्रदेश सरकार को घेरने की भी कोशिश की जाएगी।
आकाश आनंद हरियाणा में
कांशीराम पुण्यतिथि पर बसपा के नेशनल को-ऑर्डिनेटर आकाश आनंद एवं रामजी गौतम तथा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आनंद कुमार हरियाणा में रहेंगे। चूंकि बसपा पंजाब और हरियाणा को भी गंभीरता से लेकर चल रही है। इसलिए इन तीनों को इस दिन हरियाणा में रहने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment