Skip to main content

बाल कैंसर देखभाल को मिलेगी मजबूती: HBCH वाराणसी में नर्सिंग वर्कशॉप संपन्न, 95 नर्सों ने सीखे एडवांस स्किल

होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...

लखनऊ : सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश सहित कई पर मुकदमा, आगजनी व पुलिस से खींचतान का केस

लखीमपुर खीरी में हुए बवाल के बाद सोमवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता सड़क पर उतर गये। राष्ट्रीय अध्यक्ष लखीमपुर जाने के लिए निकले थे। पुलिस ने रोका तो उनके साथ के कार्यकर्ता उग्र हो गये। उन्होंने सपा कार्यालय के पास गौतमपल्ली थाने के सामने खड़ी पुलिस जीप को आग के हवाले कर दिया। देर शाम को इस मामले में कमिश्नर डीके ठाकुर के निर्देश पर गौतमपल्ली थाने में दो मुकदमें दर्ज किये गये। रविवार को लखीमपुर खीरी में किसानों के प्रदर्शन के दौरान हुए हादसे और उसके बाद उपद्रव में आठ लोगों की मौत हो गई। देर रात को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखीमपुर खीरी जाने का ऐलान किया। सुबह सपा के सैकड़ोें कार्यकर्ता विक्रमादित्य मार्ग स्थित कार्यालय पर पहुंचे। राष्ट्रीय अध्यक्ष काफिला लखीमपुर के लिए निकला तो पुलिस ने कुछ दूरी पर ही बैरिकेडिंग कर रोक लिया। वहीं पर पुलिस व सपा कार्यकर्ताओं के बीच नोंकझोंक शुरू हुई। मामला काफी बढ़ गया। इसके बाद उग्र सपा कार्यकर्ता पुलिस पर हमलावर हो गये। वहीं गौतम पल्ली थाने के बाहर खड़ी पुलिस जीप में तोड़फोड़ किया। इसके बाद आग लगा दी। आग की जद में आने के बाद पुलिस के बॉडी प्रोटक्टर सहित कई जरूरी सामान जलकर राख हो गया। देर शाम को पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर ने गौतमपल्ली इंस्पेक्टर सुनील दुबे को इस मामले में दो मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया। पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर के मुताबिक एक मुकदमा सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के खिलाफ धारा 144 के उल्लंघन का है। वहीं दूसरा मुकदमा पुलिस जीप में आग लगाने व उपद्रव करने का है।

Comments