Skip to main content

लखनऊ प्रेस क्लब में साहित्य का संगम - पेशवा वंशज ने किया 'संक्रान्ति का संहार' और 'काल यात्रा' का लोकार्पण

  लखनऊ, । हिन्दी दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश प्रेस क्लब, कैसरबाग, लखनऊ में 24 ग्रंथों के रचनाकार, चिंतक एवं साहित्यकार डॉ. विद्यासागर उपाध्याय की दो बहुचर्चित कृतियों—‘संक्रान्ति का संहार’ एवं ‘काल यात्रा : वेद से बर्लिन तक’—का भव्य लोकार्पण हुआ। इस अवसर पर आयोजित साहित्यिक परिचर्चा में इतिहास, भारतीय ज्ञान-परंपरा, सांस्कृतिक चेतना और आधुनिक विश्व के संदर्भ में साहित्य की भूमिका पर गंभीर विमर्श हुआ।         उत्तर प्रदेश प्रेस क्लब के खचाखच भरे‌ हाल में पेशवा बाजीराव के वंशज एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमंत राजराजेश्वर प्रभाकर नारायणराव पेशवा ने कहा कि डॉ. विद्यासागर उपाध्याय ने ‘संक्रान्ति का संहार’ के माध्यम से इतिहास के उस महत्वपूर्ण अध्याय को साहित्य के केंद्र में लाने का उल्लेखनीय कार्य किया है, जिससे पेशवा परिवार और उनके पूर्वजों की गौरवशाली ऐतिहासिक परंपरा भी गहराई से जुड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि इतिहास के किसी व्यक्तित्व या वंश का उल्लेख इतिहास-ग्रंथों में होना एक बात है, लेकिन साहित्यकार अपनी लेखनी के माध्यम से जब उन पात्रों को संवेदना, संघर्ष और म...

लंदन के जेन जेड ब्रांड डब्ल्यूके लाइफ ने लखनऊ में नए स्टोर को लांच किया

लखनऊ : लंदन स्थित जेन जेड ब्रांड डब्ल्यूके लाइफ ने भारत में अपने 16वें स्टोर का अनावरण किया। लखनऊ में लांच किये गए इस दूसरे स्टोर के खोलने की घोषणा स्थानीय ग्राहकों की भारी प्रतिक्रिया और समर्थन को देखते हुए की गयी, ब्रांड द्वारा लिया गया एक रणनीतिक फैसला था। बिल्कुल नए दूसरे स्टोर का अनावरण फीनिक्स पलासियो मॉल, लखनऊ में किया गया। लखनऊ का यह दूसरा स्टोर ‘वन अवध सेंटर मॉल, लखनऊ’ में स्थित पहले लॉन्च किए गए स्टोर की तुलना काफी बड़ी जगह में और आकार में बड़ा है। जनता की मांग को देखते हुए नया लॉन्च किया गया लाइफस्टाइल स्टोर जनता की जरूरतों को पूरा करेगा क्योंकि यह बड़े स्टोरेज वाले बड़े मॉल में स्थित है और पिछले वाले स्टोर की तुलना में इसमें स्टोरेज दोगुना है। इस नए स्टोर के लॉन्च के माध्यम से स्टोर का लक्ष्य रोजमर्रा के गैजेट्स और लाइफस्टाइल प्रोडक्ट्स को आसानी से उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराना है। युवाओं की लाइफस्टाइल के अनुरूप ब्रांड अपने स्टोर में इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं और अन्य प्रोडक्ट को प्रदान करता है। इन प्रोडक्ट्स में ब्लूटूथ स्पीकर, हेडफ़ोन, वायरलेस चार्जर, ब्लूटूथ माइक, चार्जिंग केबल, मोबाइल एक्सेसरीज़, पावर बैंक, मोबाइल केस, बैकपैक, हैंडबैग, बच्चों के फैशन के सामान, शॉवर जेल, सुगंधित मोमबत्तियां और लिप बाम आदि शामिल हैं। अक्टूबर 2018 में भारत में दस्तक देने वाला यह ब्रांड अपनी स्थापना के बाद से भारत में 15 नए स्टोर खोलकर अपनी उपस्थिति मजबूत कर चुका है। ब्रांड के अन्य स्टोर दिल्ली, नोएडा, गुड़गांव, जयपुर, लखनऊ, मोहाली, हैदराबाद और गुवाहाटी में है। इनके साथ 100 से ज्यादा हस्ताक्षरित फ्रैंचाइज़ी हैं जो अगले 3 महीने में लाइव होंगी। विश्व स्तर पर ब्रांड की उपस्थिति 60 से ज्यादा देशों में 1,000 से ज्यादा स्टोर, 18 कारखानों, 75 पेटेंट तक है, कंपनी में विश्व स्तर पर 4000 से ज्यादा लोग काम करते हैं। ब्रांड की क्षमता बहुत बड़ी है और बड़े पैमाने पर यह कंपनी अग्रणी ईकामर्स प्लेटफॉर्म के माध्यम से ऑनलाइन उपलब्ध होने के अलावा भौतिक रूप से भी अपनी उपस्थिति बढ़ा रही है। डब्ल्यूके लाइफ के को-फाउंडर श्री रोहित साहनी ने इस दूसरे स्टोर के लांच के मौके पर ख़ुशी जाहिर करते हुए कहा, “डब्ल्यूके लाइफ ने अपनी ट्रेंडी डिजाइन और प्रीमियम क्वालिटी के कारण लाखो उपभोक्ताओं के दिलों को छुआ है।‘वन अवध सेंटर मॉल, लखनऊ में हमारे पहले स्टोर की शानदार सफलता के बाद हमें विश्वास है कि गोमती नगर में हमारा ;यह दूसरा स्टोर ब्रांड के लिए एक उपयुक्त डेस्टिनेशन साबित होगा। फीनिक्स पलासियो में स्टोर सबसे अच्छी जगह पर है, हम अपने स्टोर को स्थापित करने में इस मदद के लिए संजीव सरीन, सेंटर डायरेक्टर, फीनिक्स पलासियो और पूरी मॉल मैनेजमेंट टीम के समर्थन के लिए आभारी हैं। हम अगले कुछ महीनों में डब्ल्यूके लाइफ के लिए और ज्यादा स्टोर स्थापित करके पूरे उत्तर भारत में तेजी से विस्तार करने की योजना बना रहे हैं।” हाल ही में लॉन्च किया गया डब्ल्यूके लाइफ आउटलेट विशेष रूप से क्यूरेट किए गए किफायती गैजेट्स, स्मार्ट ट्रैवल बैग्स, लैपटॉप बैग्स, बैकपैक्स से लेकर थर्मल लंच बॉक्स होल्डर्स तक के अपने कुछ लेटेस्ट कलेक्शन को शोकेस करेगा। स्टोर एक ठाठ और आधुनिक डिजाइन को दर्शाता है। स्ट्रकचर और फर्नीचर स्टाइल और ब्रांड के पहचान को पूरी तरह से व्यक्त करते हैं। डब्लूके लाइफ के को-फाउंडर श्री गौरव दबास ने नए स्टोर के लांच पर ख़ुशी व्यक्त करते हुए कहा, “लखनऊ में अपने दूसरे स्टोर को लांच करना हमारे रिटेल बिजनेस के विस्तार का एक रणनीतिक निर्णय है। हमें विश्वास है कि प्रोडक्ट की क्वालिटी कम्पनी के प्रति विश्वास पैदा करने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है, इसलिए हम फिजिकल रिटेल चेन (भौतिक खुदरा श्रृंखलाओं) पर ज्यादा ध्यान केंद्रित करते हैं, क्योंकि लोग ऑनलाइन स्टोर पर सामान खरीदने की तुलना में अपने नजदीकी स्टोर पर ज्यादा जाने की वरीयता देते हैं। यहां तक कि पिछले साल हमारी ऑफलाइन बिक्री में भी 30% की बढ़ोतरी हुई है। हम अगले दो सालों में पूरे भारत में 125 से ज्यादा रिटेल स्टोरों को स्थापित करने की योजना बना रहे हैं। WK LIFE के बारे में लंदन के प्रीमियर मल्टीनेशनल कॉरपोरेट WK LIFE ने अपना बिजनेस भारत में ज्यादा से ज्यादा युवाओें को जोड़ने के उद्देश्य से लांच किया है। WK LIFE विशेष रूप से डिज़ाइन किए गए इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स और एक्सेसरीज़ की एक अल्ट्रा मॉडर्न कैटलॉग पेश करता है। 2013 में हमारी स्थापना के बाद से WK LIFE 60 से ज्यादा देशों में 4000 से ज्यादा कर्मचारियों के साथ 1000 स्टोर स्थापित कर चुका है। बहुत ज्यादा मांग वाले उत्पादों की एक आकर्षक सूची से WK LIFE हमारे समय की युवा और उभरती पीढ़ी की जरूरतों को पूरा करता है।

Comments

POPULAR POSTS

निजी ITI संस्थानों ने उठाई 6 सूत्रीय मांग, 15 मई को प्रदेशव्यापी प्रदर्शन की चेतावनी

यूपी प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में निजी आईटीआई संस्थानों के प्रतिनिधियों ने सरकार के समक्ष 6 प्रमुख मांगें रखीं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो 15 मई, शुक्रवार सुबह 10 बजे प्रदेश भर के प्रशिक्षक, प्रबंधक और छात्र निदेशालय पर एकत्र होकर अनिश्चितकालीन धरना देंगे। प्रतिनिधियों ने कहा कि कौशल विकास में निजी ITI की भूमिका महत्वपूर्ण रही है, लेकिन मौजूदा नीतियों से संस्थानों की आर्थिक और प्रशासनिक स्थिति प्रभावित हो रही है। *प्रमुख मांगें:* 1. *फीस वृद्धि तत्काल लागू हो:* हरियाणा मॉडल के अनुरूप इसी सत्र से फीस बढ़ाई जाए। बढ़ती संचालन लागत, वेतन और रखरखाव के कारण पुरानी फीस पर संचालन कठिन है। 2. *निम्स पोर्टल पर नोडल वेरिफिकेशन खत्म हो:* पैन, आधार, OTP आधारित e-KYC के बाद अतिरिक्त नोडल वेरिफिकेशन अनावश्यक और शोषणकारी है। 3. *थर्ड शिफ्ट बहाल हो:* दिन में नौकरी करने वाले हजारों छात्रों को शाम की शिफ्ट न होने से प्रशिक्षण नहीं मिल पा रहा। 4. *PMKVY 5.0 में भागीदारी मिले:* निजी संस्थानों के पास संसाधन और अनुभवी स्टाफ होने के बावजूद योजनाओं में भागी...

लखनऊ में विश्व आदिवासी दिवस पर अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ का विशाल समारोह, सरकार से मांगे पूरी करने की मांग

  लखनऊ। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर शनिवार को राजधानी लखनऊ के झूलेलाल वाटिका में अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ द्वारा एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से गोंड समाज के लोग बड़ी संख्या में पहुंचे और अपनी संस्कृति, परंपरा के साथ-साथ संवैधानिक अधिकारों की रक्षा का संकल्प दोहराया। समारोह के दौरान संघ के पदाधिकारियों ने प्रदेश सरकार के नाम एक स्मारक पत्र तैयार कर उसे शासन को प्रेषित करने की घोषणा की। इस पत्र में गोंड जाति एवं उसकी उपजातियों धुरिया, नायक, ओझा, पठारी और राजगोंड से जुड़ी लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का उल्लेख किया गया है। वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान में प्रदेश के 17 जिलों में गोंड समुदाय को अनुसूचित जनजाति का दर्जा प्राप्त है, जबकि शेष जिलों में उन्हें अनुसूचित जाति में रखा गया है। इससे जाति प्रमाण पत्र बनवाने में भारी दिक्कतें आ रही हैं। उन्होंने मांग की कि इस विसंगति को दूर कर पूरे उत्तर प्रदेश में गोंड एवं उसकी उपजातियों को अनुसूचित जनजाति की सूची में शामिल किया जाए। साथ ही जिनके पास पहले से प्रमाण पत्र हैं उन्हें उसी आधार पर और शे...

एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने प्रदेश स्तरीय बैठक कर बनाई रणनीति

लखनऊ, उ०प्र० राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ (रजि०) की समस्याओं के सम्बन्ध में प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में अतिथि के रूप में भारतीय मजदूर संघ से विभाग प्रमुख (पूर्ण कालिक संगठन मंत्री) अश्वनी शुक्ला जी, उ०प्र० राज्य कर्मचारी एशोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष व भारतीय मजदूर संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष लखनऊ हरिशरण मिश्रा जी एवं उनके प्रदेश महामंत्री महेन्द्र कुमार दीक्षित जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक की अध्यक्षता कर रहे एनएचएम संघ के प्रदेश अध्यक्ष ठा० मयंक प्रताप सिंह ने सभी उपस्थित अतिथियों का स्वागत एवं अभिनन्दन किया, इस बैठक में प्रदेश के समस्त जनपदों एवं मण्डलों से आये पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया। प्रदेश अध्यक्ष मयंक प्रताप सिंह ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत कार्यस्त संविदा कर्मचारियों की गम्भीर समस्याओं का प्रकाश डालते हुये आगामी समय में कर्मचारियों की मुख्य मांगों में नियमितीकरण/समान कार्य समान वेतन, वेतन बढ़ोत्तरी, जॉब सुरक्षा एवं कैशलेस चिकित्सा सुविधा अथवा स्वास्थ्य बीमा शामिल हैं एवं इसके साथ ही कर्मचारियों के मानदेय भुगतान में आ रही समस्याओं क...

नारी सेवा समिति द्वारा आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में जनपद के छात्र-छात्राओं ने दिखाया हुनर

  नारी सेवा समिति द्वारा छात्र/छात्राओं की रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एक चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न विद्यालयों की छात्र / छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और अपनी कला एवं कल्पनाशीलता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता तीन वर्गों में आयोजित की गई। वर्ग-क (कक्षा तीन से पाँच तक) में कान्वेंट स्कूल की दिव्यांशी व बाल शिक्षा निकेतन के आदर्श ने प्रथम स्थान प्राप्त किया । जबकि मोना कान्वेंट स्कूल के श्रीवांशी ने द्वितीय तथा भारती बलिका विद्यालय की इशिता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया वर्ग ख (कक्षा 06 से 08 तक) में इलमा फातिमा, नारी कला मन्दिर एवं महिला विद्यालय की अलिया फातिमा को प्रथम स्थान प्रदान किया किया, जबकि नारी शिक्षा निकेतन की अदिका द्वितीय रही। तृतीय स्थान दिव्यांश को प्राप्त हुआ। इसी क्रम में वर्गस (कक्षा 09 से 12 तक) में नारी शिक्षा निकेतन की निवेदिता एवं अलिशा खान ने प्रथम प्राप्त किया। नारी शिक्षा निकेतन की पारुल जयसवाल को द्वितीय तथा जैनब सुफियान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजयी छात्र/छात्राए...

अस्पतालों को सुरक्षित क्षेत्र घोषित करो, डॉ. अलगावेंकटेशन पर हमले के दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो

  हम इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के राजस्थान स्टेट प्रेसिडेंट डॉ. वी.एन. मदुरै के अलगावेंकटेशन पर हुए हमले की कड़ी निंदा करते हैं। हम राजस्थान स्टेट गवर्नमेंट से रिक्वेस्ट करते हैं कि डॉक्टरों पर ऐसे हमलों को रोकने के लिए एंटी-सोशल एलिमेंट्स के खिलाफ सही एक्शन लिया जाए। ऐसे में सभी डॉक्टरों को एक साथ खड़ा होना चाहिए और अपने हक और लीगल प्रोटेक्शन के लिए मिलकर लड़ना चाहिए।तमिलनाडु की तरह राजस्थान में भी डॉक्टर्स एंड हॉस्पिटल प्रोटेक्शन एक्ट (TN HPA 48/2008) बनाया जाना चाहिए। साथ ही, इस हमले में शामिल सभी लोगों की पहचान की जानी चाहिए और कानून के मुताबिक उनके खिलाफ सही कार्रवाई की जानी चाहिए। सभी अस्पतालों में सुरक्षा पक्की की जानी चाहिए। साथ ही, अस्पतालों को सुरक्षित इलाका घोषित किया जाना चाहिए। सभी अस्पतालों में CCTV कैमरे लगाए जाने चाहिए और उन्हें पूरी तरह से सुरक्षित रखा जाना चाहिए। सीनियर पुलिस अधिकारियों को यह पक्का करना चाहिए कि पुलिस पेट्रोलिंग गाड़ियां अस्पताल के इलाकों में अक्सर पेट्रोलिंग करें।