ऐशबाग रामलीला मैदान के तुलसी सभागार मे श्री ओ. पी. श्रीवास्तव मेमोरियल स्कूल जो गरीब और मलीन बस्ती के बच्चो के लिए निशुल्क चलाया जाता है के वाषिर्कोत्सव का आयोजन वसुंधरा एन इनिशिएटिव के द्वारा किया गया। बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम का प्रदर्शन हुआ। स्कूल के संचालक श्री दीनानाथ जी 18 वर्षो से स्कूल शिक्षण का कार्य कर रहे हैं। प्रत्येक वर्ष इन बच्चों का मनोबल बढाने के लिए यह आयोजन किया जाता है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री संजीत सिंह SrDEE (NR Railway)एवं श्रीअतुल कृष्ण सिंह( dipty secratary LDA)कर्नल मृदुल कुमार सिंह सेना मंडल रहे। मुख्य अतिथि ने अपने वक्तव्य मे कार्यक्रम को प्रेरणादायक और संदेशप्रद बताया एवं प्रधानाचार्या मीना देवी तथा समस्त शिक्षिकाओं की भूरि-भूरि प्रशंसा की। कार्यक्रम के आयोजनकर्ता वसुंधरा एन इनिशिएटिव की अध्यक्ष नीना सक्सेना, सरिता शुक्ला, उपाध्यक्ष डा अंजना त्रिपाठी, शंकर रोली, रूचि सिंह लखविन्दर कौर,ज्योति सिंह ऋतुजा सिंह बघेल,विभा तिवारी, वंदना श्रीवास्तव मधुलिका श्रीवास्तव का संपूर्ण सहयोग रहा। वसुंधरा की युवा सृष्टि टीम ने मंच का संचालन एव...
गोकशी के लिए ले जाई जा रही 29 गाय और गोवंश से भरा कंटेनर देर रात सेल टैक्स अधिकारी ने पकड़ा l कंटेनर छोड़कर ड्राइवर और गौ तस्कर हुए फरार l घटना की सूचना पर एटा सदर विधायक विपिन वर्मा उर्फ डैविड और एसडीम सदर अलंकार अग्निहोत्री पहुँचे मोके पर विधायक विपिन वर्मा डेबिड और हिंदूवादी संगठनों ने खुद रेस्क्यू किए गोवंश l देर रात्रि तक कंटेनर में भरे 6 गाय सहित 29 गोवंश को रेस्क्यू कर पहुचाया गौशाला एक गाय की हुई मौत l गोवंश खाली करने के बाद कंटेनर पुलिस ने किया जप्त l एटा मलावन थाना क्षेत्र के टोल प्लाजा का मामला ,
रिपोर्ट- आर.बी.द्विवेदी एटा।
Comments
Post a Comment