Skip to main content

लखनऊ प्रेस क्लब में साहित्य का संगम - पेशवा वंशज ने किया 'संक्रान्ति का संहार' और 'काल यात्रा' का लोकार्पण

  लखनऊ, । हिन्दी दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश प्रेस क्लब, कैसरबाग, लखनऊ में 24 ग्रंथों के रचनाकार, चिंतक एवं साहित्यकार डॉ. विद्यासागर उपाध्याय की दो बहुचर्चित कृतियों—‘संक्रान्ति का संहार’ एवं ‘काल यात्रा : वेद से बर्लिन तक’—का भव्य लोकार्पण हुआ। इस अवसर पर आयोजित साहित्यिक परिचर्चा में इतिहास, भारतीय ज्ञान-परंपरा, सांस्कृतिक चेतना और आधुनिक विश्व के संदर्भ में साहित्य की भूमिका पर गंभीर विमर्श हुआ।         उत्तर प्रदेश प्रेस क्लब के खचाखच भरे‌ हाल में पेशवा बाजीराव के वंशज एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमंत राजराजेश्वर प्रभाकर नारायणराव पेशवा ने कहा कि डॉ. विद्यासागर उपाध्याय ने ‘संक्रान्ति का संहार’ के माध्यम से इतिहास के उस महत्वपूर्ण अध्याय को साहित्य के केंद्र में लाने का उल्लेखनीय कार्य किया है, जिससे पेशवा परिवार और उनके पूर्वजों की गौरवशाली ऐतिहासिक परंपरा भी गहराई से जुड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि इतिहास के किसी व्यक्तित्व या वंश का उल्लेख इतिहास-ग्रंथों में होना एक बात है, लेकिन साहित्यकार अपनी लेखनी के माध्यम से जब उन पात्रों को संवेदना, संघर्ष और म...

राजधानी लखनऊ में सोनी टीवी के शो इंडियाज़ बेस्ट डांसर – सीज़न 2 का प्रमोशन करने पहुंचे कंटेस्टेंट्स

पिछले कई वर्षों से सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन ने कुछ सबसे बेहतरीन और सफलतम टैलेंट शोज़ पेश करके वीकेंड पर टीवी देखने का मज़ा कई गुना बढ़ाया है। इंडियाज़ बेस्ट डांसर के पहले सीज़न की जबर्दस्त सफलता के बाद इस चैनल ने 16 अक्टूबर को इंडियाज़ बेस्ट डांसर – सीज़न 2 शुरू किया है! नया सीज़न न सिर्फ अपने स्तर और मनोरंजन में पहले से कहीं ज्यादा बड़ा है बल्कि कुछ बेहतरीन और बेमिसाल टैलेंट भी प्रस्तुत कर रहा है। ये शो इस मंच के माध्यम से बेस्ट का नेक्स्ट अवतार खोजना चाहता है, जो देश भर के सर्वश्रेष्ठ डांसर्स के लिए एक निर्णायक परीक्षा साबित होगी। फ्रेम्स प्रोडक्शन कंपनी के निर्माण में बने इंडियाज़ बेस्ट डांसर – सीजन 2 का प्रसारण हर शनिवार और रविवार, रात 8 बजे सिर्फ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर किया जा रहा है। इस शो के प्रमोशन और नए सीज़न की झलक दिखाने के लिए इसके टैलेंटेड कंटेस्टेंट्स – रक्तिम ठाकुरिया, रोज़ा राणा और मिलिंद भट्ट जो लखनऊ से है, 19 अक्टूबर को नवाबों के शहर लखनऊ पहुंचे। इंडियाज़ बेस्ट डांसर – सीजन 2, भारतीय टेलीविजन पर सबसे कठिन डांस रियलिटी शो बनने जा रहा है। शो के मेकर्स ने भी इसे हर कदम पर चुनौतीपूर्ण बनाया है। ऑडिशन से शुरुआत करते हुए कंटेस्टेंट्स को मुकाबले में आगे बढ़ने के लिए सिर्फ 90 सेकंड्स में कम से कम 3 पावर मूव्स से जजों को इम्प्रेस करना होगा। जैसे-जैसे घड़ी आगे बढ़ेगी, शो के जजेस यानी ई.एन.टी. विशेषज्ञ – मलाइका अरोड़ा, गीता कपूर और टेरेंस लुइस, कंटेस्टेंट्स के डांस में ‘एंटरटेनमेंट’ (मनोरंजन), ‘न्यूनेस’ (नयापन) और ‘टेक्निक’ (तकनीक) पर कड़ी नज़र रखेंगे। जहां मलाइका हर एक्ट में ‘एंटरटेनमेंट’ का आकलन करेंगी, वहीं गीता मूव्स में ‘न्यूनेस’ की तलाश करेंगी और टेरेंस ‘टेक्निक’ में परफेक्शन परखेंगे। दूसरा चरण होगा मेगा ऑडिशन्स, जहां पहले राउंड में चुने गए कंटेस्टेंट्स को अगले राउंड में जाने के लिए जोड़ियों और तिकड़ियों में मुक़ाबला करना होगा। इसके बाद ग्रैंड प्रीमियर में जज टॉप 12 कंटेस्टेंट्स को बेस्ट बारह के रूप में घोषित करेंगे, जिनके पास आगे के सफर के लिए अपना-अपना एक मेंटर होगा। इन 12 प्रतियोगियों को इंडियाज़ बेस्ट डांसर का सबसे प्रतिष्ठित खिताब जीतने के करीब पहुंचने के लिए हर हफ्ते जजों और दर्शकों को समान रूप से प्रभावित करना होगा! अगर आपको लगता है कि आप ये सब देख चुके हैं, तो ज़रा उस अद्भुत टैलेंट को देखने के लिए तैयार हो जाइए, जिसे ये शो सामने लाएगा। दूर-दराज़ के अनछुए क्षेत्रों तक पहुंच बनाने वाले डिजिटल ऑडिशन्स के साथ, इंडियाज़ बेस्ट डांसर – सीजन 2 ये दिखाएगा कि असल में कौन हैं लगन, समर्पण और पक्के इरादों का सच्चा प्रतीक! दर्शकों को हर हफ्ते दमदार परफॉर्मेंस और प्रेरक कहानियों का बेमिसाल संगम देखने को मिलेगा। तो आप भी देश भर के बेस्ट टैलेंट को देखने के लिए इंडियाज़ बेस्ट डांसर – सीज़न 2 में शामिल हो जाइए, हर शनिवार और रविवार, रात 8 बजे सिर्फ एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर। कॉमेंट्स : मिलिंद भट्ट, इंडियाज़ बेस्ट डांसर सीजन 2 के कंटेस्टेंट जो लखनऊ से हैं, “मैं भारतीय टेलीविजन पर सबसे बड़े डांस रियलिटी शोज़ में से एक – इंडियाज़ बेस्ट डांसर – सीज़न 2 के साथ इस नए सफर की शुरुआत करने के लिए उत्साहित हूं। हम यहां लोगों को अपने शो से रूबरू कराने और सीजन 2 की झलक दिखाने के लिए लखनऊ के खूबसूरत शहर में हैं! यह बहुत प्यारा अनुभव रहा। लखनऊ के लोग बहुत मिलनसार हैं और यहां का खाना बेहद लज़ीज़ है! उम्मीद है कि मैं जल्द ही दोबारा इस शहर में आऊंगा।” रक्तिम ठाकुरिया, इंडियाज़ बेस्ट डांसर सीज़न 2 के कंटेस्टेंट “एक मंच के रूप में इंडियाज़ बेस्ट डांसर बेहतरीन टैलेंट आकर्षित करने के लिए जाना जाता है और इस बार भी हम दर्शकों को यह भरोसा दिलाते हैं कि वे निराश नहीं होंगे। इसके प्रमोशन के लिए हम अलग अलग शहरों में जा रहे हैं और ऐसे में मुझे लखनऊ आकर बेहद खुशी हो रही है। यहां लोगों से बात करके बहुत अच्छा लगा और यहां के लज़ीज़ खाने की तो बात ही मत कीजिए! मैं उम्मीद करता हूं कि लखनऊ के प्यारे लोग हमारा शो देखेंगे और इसे उतना ही एंजॉय करेंगे, जितना हमने इसका हिस्सा बनकर किया।” रोज़ा राणा, इंडियाज़ बेस्ट डांसर सीज़न 2 के कंटेस्टेंट “मैं इंडियाज़ बेस्ट डांसर – सीज़न 2 जैसे बेहद प्रतिष्ठित डांस रियलिटी शो का हिस्सा बनकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं। यह वाकई मेरे लिए एक अनमोल पल है! अपने प्रमोशन के तहत, हम लोगों को इंडियाज़ बेस्ट डांसर सीज़न – 2 का पहला अनुभव कराने के लिए लखनऊ में हैं। मैं पहली बार इस शहर में आया हूं और इस शहर की जितनी तारीफ की जाए कम है। यहां की एक समृद्ध विरासत और संस्कृति है। मैं निश्चित रूप से यहां जल्द ही वापस आना चाहूंगी।”

Comments

POPULAR POSTS

निजी ITI संस्थानों ने उठाई 6 सूत्रीय मांग, 15 मई को प्रदेशव्यापी प्रदर्शन की चेतावनी

यूपी प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में निजी आईटीआई संस्थानों के प्रतिनिधियों ने सरकार के समक्ष 6 प्रमुख मांगें रखीं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो 15 मई, शुक्रवार सुबह 10 बजे प्रदेश भर के प्रशिक्षक, प्रबंधक और छात्र निदेशालय पर एकत्र होकर अनिश्चितकालीन धरना देंगे। प्रतिनिधियों ने कहा कि कौशल विकास में निजी ITI की भूमिका महत्वपूर्ण रही है, लेकिन मौजूदा नीतियों से संस्थानों की आर्थिक और प्रशासनिक स्थिति प्रभावित हो रही है। *प्रमुख मांगें:* 1. *फीस वृद्धि तत्काल लागू हो:* हरियाणा मॉडल के अनुरूप इसी सत्र से फीस बढ़ाई जाए। बढ़ती संचालन लागत, वेतन और रखरखाव के कारण पुरानी फीस पर संचालन कठिन है। 2. *निम्स पोर्टल पर नोडल वेरिफिकेशन खत्म हो:* पैन, आधार, OTP आधारित e-KYC के बाद अतिरिक्त नोडल वेरिफिकेशन अनावश्यक और शोषणकारी है। 3. *थर्ड शिफ्ट बहाल हो:* दिन में नौकरी करने वाले हजारों छात्रों को शाम की शिफ्ट न होने से प्रशिक्षण नहीं मिल पा रहा। 4. *PMKVY 5.0 में भागीदारी मिले:* निजी संस्थानों के पास संसाधन और अनुभवी स्टाफ होने के बावजूद योजनाओं में भागी...

लखनऊ में विश्व आदिवासी दिवस पर अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ का विशाल समारोह, सरकार से मांगे पूरी करने की मांग

  लखनऊ। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर शनिवार को राजधानी लखनऊ के झूलेलाल वाटिका में अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ द्वारा एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से गोंड समाज के लोग बड़ी संख्या में पहुंचे और अपनी संस्कृति, परंपरा के साथ-साथ संवैधानिक अधिकारों की रक्षा का संकल्प दोहराया। समारोह के दौरान संघ के पदाधिकारियों ने प्रदेश सरकार के नाम एक स्मारक पत्र तैयार कर उसे शासन को प्रेषित करने की घोषणा की। इस पत्र में गोंड जाति एवं उसकी उपजातियों धुरिया, नायक, ओझा, पठारी और राजगोंड से जुड़ी लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का उल्लेख किया गया है। वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान में प्रदेश के 17 जिलों में गोंड समुदाय को अनुसूचित जनजाति का दर्जा प्राप्त है, जबकि शेष जिलों में उन्हें अनुसूचित जाति में रखा गया है। इससे जाति प्रमाण पत्र बनवाने में भारी दिक्कतें आ रही हैं। उन्होंने मांग की कि इस विसंगति को दूर कर पूरे उत्तर प्रदेश में गोंड एवं उसकी उपजातियों को अनुसूचित जनजाति की सूची में शामिल किया जाए। साथ ही जिनके पास पहले से प्रमाण पत्र हैं उन्हें उसी आधार पर और शे...

एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने प्रदेश स्तरीय बैठक कर बनाई रणनीति

लखनऊ, उ०प्र० राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ (रजि०) की समस्याओं के सम्बन्ध में प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में अतिथि के रूप में भारतीय मजदूर संघ से विभाग प्रमुख (पूर्ण कालिक संगठन मंत्री) अश्वनी शुक्ला जी, उ०प्र० राज्य कर्मचारी एशोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष व भारतीय मजदूर संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष लखनऊ हरिशरण मिश्रा जी एवं उनके प्रदेश महामंत्री महेन्द्र कुमार दीक्षित जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक की अध्यक्षता कर रहे एनएचएम संघ के प्रदेश अध्यक्ष ठा० मयंक प्रताप सिंह ने सभी उपस्थित अतिथियों का स्वागत एवं अभिनन्दन किया, इस बैठक में प्रदेश के समस्त जनपदों एवं मण्डलों से आये पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया। प्रदेश अध्यक्ष मयंक प्रताप सिंह ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत कार्यस्त संविदा कर्मचारियों की गम्भीर समस्याओं का प्रकाश डालते हुये आगामी समय में कर्मचारियों की मुख्य मांगों में नियमितीकरण/समान कार्य समान वेतन, वेतन बढ़ोत्तरी, जॉब सुरक्षा एवं कैशलेस चिकित्सा सुविधा अथवा स्वास्थ्य बीमा शामिल हैं एवं इसके साथ ही कर्मचारियों के मानदेय भुगतान में आ रही समस्याओं क...

नारी सेवा समिति द्वारा आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में जनपद के छात्र-छात्राओं ने दिखाया हुनर

  नारी सेवा समिति द्वारा छात्र/छात्राओं की रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एक चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न विद्यालयों की छात्र / छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और अपनी कला एवं कल्पनाशीलता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता तीन वर्गों में आयोजित की गई। वर्ग-क (कक्षा तीन से पाँच तक) में कान्वेंट स्कूल की दिव्यांशी व बाल शिक्षा निकेतन के आदर्श ने प्रथम स्थान प्राप्त किया । जबकि मोना कान्वेंट स्कूल के श्रीवांशी ने द्वितीय तथा भारती बलिका विद्यालय की इशिता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया वर्ग ख (कक्षा 06 से 08 तक) में इलमा फातिमा, नारी कला मन्दिर एवं महिला विद्यालय की अलिया फातिमा को प्रथम स्थान प्रदान किया किया, जबकि नारी शिक्षा निकेतन की अदिका द्वितीय रही। तृतीय स्थान दिव्यांश को प्राप्त हुआ। इसी क्रम में वर्गस (कक्षा 09 से 12 तक) में नारी शिक्षा निकेतन की निवेदिता एवं अलिशा खान ने प्रथम प्राप्त किया। नारी शिक्षा निकेतन की पारुल जयसवाल को द्वितीय तथा जैनब सुफियान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजयी छात्र/छात्राए...

अस्पतालों को सुरक्षित क्षेत्र घोषित करो, डॉ. अलगावेंकटेशन पर हमले के दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो

  हम इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के राजस्थान स्टेट प्रेसिडेंट डॉ. वी.एन. मदुरै के अलगावेंकटेशन पर हुए हमले की कड़ी निंदा करते हैं। हम राजस्थान स्टेट गवर्नमेंट से रिक्वेस्ट करते हैं कि डॉक्टरों पर ऐसे हमलों को रोकने के लिए एंटी-सोशल एलिमेंट्स के खिलाफ सही एक्शन लिया जाए। ऐसे में सभी डॉक्टरों को एक साथ खड़ा होना चाहिए और अपने हक और लीगल प्रोटेक्शन के लिए मिलकर लड़ना चाहिए।तमिलनाडु की तरह राजस्थान में भी डॉक्टर्स एंड हॉस्पिटल प्रोटेक्शन एक्ट (TN HPA 48/2008) बनाया जाना चाहिए। साथ ही, इस हमले में शामिल सभी लोगों की पहचान की जानी चाहिए और कानून के मुताबिक उनके खिलाफ सही कार्रवाई की जानी चाहिए। सभी अस्पतालों में सुरक्षा पक्की की जानी चाहिए। साथ ही, अस्पतालों को सुरक्षित इलाका घोषित किया जाना चाहिए। सभी अस्पतालों में CCTV कैमरे लगाए जाने चाहिए और उन्हें पूरी तरह से सुरक्षित रखा जाना चाहिए। सीनियर पुलिस अधिकारियों को यह पक्का करना चाहिए कि पुलिस पेट्रोलिंग गाड़ियां अस्पताल के इलाकों में अक्सर पेट्रोलिंग करें।