होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...
उत्तर प्रदेश टीकाकरण के मामले में पहूंचा पहले स्थान पर, जबकी महाराष्ट्र दूसरे स्थान पर
लखनऊ। टीकाकरण के मामले में उत्तर प्रदेश पहले स्थान पर पहुंच गया है। यहां तीन करोड़ 60 लाख 24 हजार 3 सौ 19 लोगों का टीकाकरण हो चुका है। जबकि तीन करोड़ 57 लाख के साथ महाराष्ट्र दूसरे स्थान पर है। प्रदेश में टीकाकरण का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। गांव- गांव लोगों को जागरुक किया जा रहा है। क्लस्टर अभियान के तहत गांवों में लोगों के घरों पर टीकाकरण संबंधी पर्ची भेजकर टीका लगवाने के लिए केंद्र पर पहुंचने की अपील की जा रही है। राज्य टीकाकरण प्रभारी डा. अजय घई ने बताया कि प्रदेश में अब तक तीन करोड़ 60 लाख 24 हजार तीन सौ 19 लोगों की टीकाकरण किया जा चुका है। यह देश के किसी राज्य में सर्वाधिक टीकाकरण है। इसमें तीन करोड़ चार लाख 96 हजार पांच सौ 95 लोगों को पहली डोज दी गई है, जबकि 55 लाख 27 हजार सात सौ 24 लोगों को दूसरी डोज दी जा चुकी है। गुरुवार को 6569 केंद्रोंर टीकाकरण किया गया। शाम आठ बजे तक सात लाख 26 हजार 22 लोगों का टीकाकरण किया गया है। टीकाकरण प्रभारी डा. घई ने बताया कि टीकाकरण के मामले में लखनऊ जनपद पहले स्थान पर हैं। कम टीकाकरण वाले जिलों में जागरुकता बढ़ाने, लोगों को टीकाकरण केंद्र पर लाने के लिए अलग- अलग टीमें लगाई गई हैं।

Comments
Post a Comment