Skip to main content

बाल कैंसर देखभाल को मिलेगी मजबूती: HBCH वाराणसी में नर्सिंग वर्कशॉप संपन्न, 95 नर्सों ने सीखे एडवांस स्किल

होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...

दुखद: लखनऊ के पूर्व मेयर और अटल जी के मित्र दाऊ जी का निधन

 


तीन बार नगर प्रमुख रहे दाऊजी गुप्ता का रविवार को निधन हो गया। वह 81 वर्ष के थे। तीन दिन पहले ही उन्होंने कोरोना से जंग जीती थी। पूर्व नगर प्रमुख के पौत्र सात्विक ने बताया कि उनके बाबा को वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी थीं। इसके बाद वह 13 अप्रैल को संक्रमित हो गए और होम आइसोलेशन में रहे। तीन दिन पहले जांच में रिपोर्ट निगेटिव आ गई, पर उनकी तबीयत नहीं सही हुई। उनको बहुत कमजोरी थी और कुछ खा-पी भी नहीं पा रहे थे। रविवार दोपहर उनका सुगर बढ़ गया। अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में ही उनकी मृत्यु हो गई। सावित्व के ने बताय कि पूर्व नगर प्रमुख के दो बेटे और एक बेटी है। बेटी दिल्ली में है वह लखनऊ आ रही है। 



दाऊजी गुप्ता तीन बार शहर के नगर प्रमुख रहे। पहली बार वह 1971 में नगर प्रमुख बने। सालभर के बाद प्रशासक काल आ गया। इसके बाद व दोबारा 1973 में नगर प्रमुख बने। उस वक्त नगर प्रमुख का कार्यकाल एक साल का होता था। दूसरी बार जब वह नगर निगम थे तो उसी बीच नगर प्रमुख का कार्यकाल बढ़कर तीन साल का हो गया। इसके बाद तीसरी बार वह 1989 में नगर प्रमुख बने और 1992 तक रहे। 


जन्म-15 मई 1940

मृत्यु-02 मई 2021

अटल के सखा दाऊ भी छोड़ गए लखनऊ का साथ

पिछले वर्ष लालजी टंडन गए। पिछले महीने योगेश प्रवीन गए और अब राजधानी के तीन बार मेयर रहे राजनेता और समाजसेवी डॉ. दाऊजी गुप्ता भी लखनऊ का साथ छोड़ गए। रविवार अपराह्न लगभग पौने तीन बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। इसी के साथ लखनऊ वालों से हमेशा के लिए छिन गया छोटे कद लेकिन विराट व्यक्तित्व वाला चलता फिरता ज्ञानकोष, जिसकी उपलब्धियों को शब्दों में समेटना बहुत मुश्किल है।  


शालीन और शिष्ट तथा सौम्य सियासी किरदार। विदेशों में हिंदी पर काम। बौद्ध दर्शन के विद्वान। कई भाषाओं के जानकार। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, लोकतंत्र सेनानी, पूर्व एमएलसी, कवि और राजनेता के साथ सामाजिक कार्यकर्ता तथा गोवा मुक्ति संग्राम में भागीदारी तथा अमेरिका की ‘यूनिवर्सिटी ऑफ न्यूयार्क’ तथा ‘यूनिवर्सिटी ऑफ मेरीलैंड’ में अध्यापन। पिछड़ों को अधिकार दिलाने के लिए संघर्ष करने वाले सामाजिक योद्धा और भी बहुत कुछ। कांग्रेस के साथ राजनीतिक यात्रा शुरू की। इंदिरा गांधी से मतभेद हुआ तो चंद्रभानु गुप्त के साथ कांग्रेस से अलग हो गए। कांग्रेस में लौटे लेकिन आपातकाल विरोधी आंदोलन में जेल भेज दिए गए। कुछ वक्त के लिए बसपा में भी रहे। लेकिन दलों में रहते हुए भी उनकी शख्सियत कभी दलगत सीमा में बंधी नहीं रही।


अटल के सखा

घोर समाजवादी और क्रांतिकारी विचारों तथा वामपंथी रुझान होने के बावजूद उनकी पहचान पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के किशोरावस्था के सखा की भी थी। ऐसे सखा की कि जब तक अटल लखनऊ में रहे तो हर शाम साथ गुजरी। शंभू हलवाई की रबड़ी और मलाई के साथ थे तो कभी चौक में ठंडाई तथा चाट के साथ। हालांकि वे भाजपा में कभी नहीं रहे। अटल के खिलाफ चुनाव भी लड़े, लेकिन दोस्ती अंतिम वक्त तक पक्की रही। जब-तब अटल जी का फोन आ जाता था और दोनों लोग पुराने दिनों में खो जाते थे। दाऊ जी नाम कब पड़ा तो एक बार खुद उन्होंने ‘अमर उजाला’ से बात करते हुए बताया था कि घर में दुलारा होने के कारण लोग प्यार से दाऊ कहने लगे और फिर यही दाऊ जी उनकी पहचान हो गई। यह नाम उन्हें चाहे जैसे मिला था लेकिन उनकी पहचान लखनऊ के दाऊ (बड़े भाई) जैसी ही हो गई थी। पर, कोरोना की क्रूर छाया के दुष्प्रभावों ने आखिरकार लखनऊ से उनके दाऊ को भी छीन लिया। 


13 दिन बाद 82वां जन्मदिन

उन्होंने कोरोना वैक्सीन की दोनो डोज लगवा ली थी। उनके पुत्र लंदन में रह रहे डॉ. पद्ममेश बताते हैं कि पिताजी ने 3 अप्रैल को दूसरी डोज लगवाई थी। उसके बाद 17 अप्रैल को वह पॉजिटिव हो गए तो घर पर आइसोलेट हो गए। घर पर दवाइयां कीं। तीन दिन पहले उनकी रिपोर्ट निगेटिव भी आ गई थी लेकिन वह कमजोर काफी हो गए थे। उन्हें शुगर भी था। अचानक उनका शुगर लेवल बढ़ गया और तबियत खराब हो गई। उन्हें केजीएमयू ले जाया गया, लेकिन जब तक चिकित्सक देखते तब तक उनकी मृत्यु हो गई। ठीक 13 जिन बाद उनका 82वां जन्मदिन होता। उनका जन्म 15 मई 1940 को हुआ था।


तैयार कर रहे थे लखनऊ का इतिहास

फरवरी में उन्होंने ‘अमर उजाला’ से बातचीत के दौरान कहा था, ‘दस साल अभी और काम करना है। इसके बाद विश्राम लूंगा।’ पर, हर बात पर खरे उतरने वाले दाऊ जी इस वायदे पर टिके नहीं रह सके। राजधानी का बड़ा व्यापारिक घराना होने के बावजूद  पिता और बाबा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रहे। पिछले दो दशक को छोड़ दें तो उससे पहले शायद ही कोई ऐसी राजनीतिक हस्ती ऐसी रही होगी जो नाका हिंडोला स्थित नंद निकेतन न आई हो। उनके पास दुर्लभ चित्रों का भंडार था और राजनीतिक हस्तियों के ऐसे-ऐसे पत्र कि पढ़ो तो पता चलता था कि देश के इतिहास को कैसे तोड़ा-मरोड़ा गया है। उनकी बड़ी इच्छा थी कि लखनऊ का वास्तविक इतिहास संजोया जाए ताकि भावी पीढ़ी को कोई भटका न सके। लेकिन कोरोना काल ने उनका यह संकल्प पूरा नहीं होने दिया। वह बतौर पूर्व महापौर लखनऊ के विकास यात्रा और धरोहरों को भी पुस्तक के रूप में संजो रहे थे। जिसकी पांडुलिपि भी तैयार हो गई थी। उत्तर प्रदेश की राजनीति की सच्चाई कहानी और संसदीय परंपराओं पर भी पुस्तक लिखने की उनकी योजना थी।


पंतगबाज और नाविक

कई देशों की यात्रा करने वाले दाऊ जी विश्व महापौर संगठन के उपाध्यक्ष भी रहे। वह युवक कांग्रेस के भी प्रदेश अध्यक्ष रहे। मोतीलाल मेमोरियल सोसाइटी सहित कई संस्थाओं के अध्यक्ष रहे डॉ. दाऊ जी ने पेरियार पर भी काफी काम किया था। उन्होंने पेरियार की हिंदी में जीवनी भी लिखी। वह अंतरराष्ट्रीय हिंदी समिति के अध्यक्ष भी रहे। आजीवन हिंदी के लिए समर्पित रहे डॉ. दाऊ जी विदेशों में हिंदी के प्रचार-प्रसार के लिए पत्रिका भी निकालते थे। वे जितने कुशल विद्वान थे उतने ही कुशल पतंगबाज और नाविक भी। लखनऊ में आई बाढ़ के दौरान उन्होंने खुद नाव चलाकर तत्कालीन मुख्यमंत्री चंद्रभानु गुप्त को बाढ़ ग्रस्त इलाकों का दौरान कराया था। 


काले गुलाबों से इंदिराजी का स्वागत

एक बार उन्होंने बताया था कि इंदिरा गांधी प्रधानमंत्री थीं। वह लखनऊ आ रही थीं। बतौर महापौर लखनऊ के प्रथम नागरिक के नाते उन्हें उनका स्वागत करना था। पर, वे उनकी नीतियों का विरोध कर रहे थे। उन्होंने विरोध का अद्भुत तरीका तलाशा। काले गुलाब मंगवाए और उनका गुलदस्ता बनवाकर हवाई अड्डे पर इंदिराजी का स्वागत किया। इंदिराजी ने मुस्कराते हुए उन्हें लिया और कहा, वे इन फूलों को याद के रूप में अपने पास रखेंगी।


कांग्रेसी होते हुए भी गिरफ्तार

डॉ. दाऊ जी बताते थे, ‘शायद इंदिराजी ने वाकई उन गुलाबों का सहेजकर अपने पास रख लिया था। तभी तो आपातकाल लगने पर मुझे भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया, हालांकि मैं कांग्रेस में ही था।  उन पर विधानभवन को क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगाया गया। वह 11 महीने जेल में रहे।


गुप्ता जी ने दी डांट की जगह शाबाशी

डॉ. दाऊ जी लखनऊ के महापौर थे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक के सरसंघचालक गुरु गोलवलकर का निधन हो गया। खांटी कांग्रेसी महापौर। आरएसएस की नीतियों से जबरदस्त विरोध। पर, सर्वसमावेशी राजनीति के पक्षधर डॉ. दाऊ जी गुप्ता ने कांग्रेसियों के विरोध के बावजूद उनके सम्मान में भी श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर दी। कुछ लोगों ने चंद्रभानु गुप्त से शिकायत की। डॉ. दाऊ जी भी तलब हुए। पर, चंद्रभानु गुप्त ने उनकी पीठ ठोंकी और कहा, तुमने काफी अच्छा काम किया है। विभूतियों को राजनीतिक सीमाओं में नहीं बांधना चाहिए। 


सियासत पर सरोकार भारी

भाजपा नेता अमित पुरी बताते हैं कि डॉ. दाऊजी ने सियासत को कभी सरोकारों पर भारी नहीं पड़ने दिया। तत्कालीन कांग्रेस के मेयर ने ऐतिहासिक झंडेवाला पार्क को एक बिल्डर के हाथों बेच दिया था, जिसके खिलाफ मैने याचिका की थी। डॉ. दाऊ जी कांग्रेस के होने के बावजूद इसमें मेरी मदद की थी।


पास में थी वर्ल्ड सिटीजनशिप

डॉ. दाऊ जी की विश्वस्तरीय पहचान थी, जिसका प्रमाण उन्हें 1971 में मिला वर्ल्ड सिटीजन शिप जैसा सम्मान है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्य संस्था यह सम्मान उन लोगों को देती है, जिनकी और जिनके कामों की वैश्विक धरातल पर पहचान होती है।

Comments

POPULAR POSTS

निजी ITI संस्थानों ने उठाई 6 सूत्रीय मांग, 15 मई को प्रदेशव्यापी प्रदर्शन की चेतावनी

यूपी प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में निजी आईटीआई संस्थानों के प्रतिनिधियों ने सरकार के समक्ष 6 प्रमुख मांगें रखीं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो 15 मई, शुक्रवार सुबह 10 बजे प्रदेश भर के प्रशिक्षक, प्रबंधक और छात्र निदेशालय पर एकत्र होकर अनिश्चितकालीन धरना देंगे। प्रतिनिधियों ने कहा कि कौशल विकास में निजी ITI की भूमिका महत्वपूर्ण रही है, लेकिन मौजूदा नीतियों से संस्थानों की आर्थिक और प्रशासनिक स्थिति प्रभावित हो रही है। *प्रमुख मांगें:* 1. *फीस वृद्धि तत्काल लागू हो:* हरियाणा मॉडल के अनुरूप इसी सत्र से फीस बढ़ाई जाए। बढ़ती संचालन लागत, वेतन और रखरखाव के कारण पुरानी फीस पर संचालन कठिन है। 2. *निम्स पोर्टल पर नोडल वेरिफिकेशन खत्म हो:* पैन, आधार, OTP आधारित e-KYC के बाद अतिरिक्त नोडल वेरिफिकेशन अनावश्यक और शोषणकारी है। 3. *थर्ड शिफ्ट बहाल हो:* दिन में नौकरी करने वाले हजारों छात्रों को शाम की शिफ्ट न होने से प्रशिक्षण नहीं मिल पा रहा। 4. *PMKVY 5.0 में भागीदारी मिले:* निजी संस्थानों के पास संसाधन और अनुभवी स्टाफ होने के बावजूद योजनाओं में भागी...

एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने प्रदेश स्तरीय बैठक कर बनाई रणनीति

लखनऊ, उ०प्र० राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ (रजि०) की समस्याओं के सम्बन्ध में प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में अतिथि के रूप में भारतीय मजदूर संघ से विभाग प्रमुख (पूर्ण कालिक संगठन मंत्री) अश्वनी शुक्ला जी, उ०प्र० राज्य कर्मचारी एशोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष व भारतीय मजदूर संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष लखनऊ हरिशरण मिश्रा जी एवं उनके प्रदेश महामंत्री महेन्द्र कुमार दीक्षित जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक की अध्यक्षता कर रहे एनएचएम संघ के प्रदेश अध्यक्ष ठा० मयंक प्रताप सिंह ने सभी उपस्थित अतिथियों का स्वागत एवं अभिनन्दन किया, इस बैठक में प्रदेश के समस्त जनपदों एवं मण्डलों से आये पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया। प्रदेश अध्यक्ष मयंक प्रताप सिंह ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत कार्यस्त संविदा कर्मचारियों की गम्भीर समस्याओं का प्रकाश डालते हुये आगामी समय में कर्मचारियों की मुख्य मांगों में नियमितीकरण/समान कार्य समान वेतन, वेतन बढ़ोत्तरी, जॉब सुरक्षा एवं कैशलेस चिकित्सा सुविधा अथवा स्वास्थ्य बीमा शामिल हैं एवं इसके साथ ही कर्मचारियों के मानदेय भुगतान में आ रही समस्याओं क...

स्वर्ण व्यवसायी को गोली मारकर लूट, सर्राफा व्यापारियों में दहशत; पुलिस पर असंवेदनशीलता का आरोप

गोंडा: जनपद के बभनान बाजार, थाना छपिया क्षेत्र में 19 अप्रैल 2026 को स्वर्ण व्यवसायी समर कसौधन को गोली मारकर आभूषण लूट की घटना से सर्राफा कारोबारियों में भय का माहौल है। घटना के बाद पुलिस की कार्यशैली को लेकर व्यापारियों में भारी असंतोष है। व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, लगाए ये आरोप सर्राफा एवं स्वर्ण व्यवसायियों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर बताया कि पीड़ित समर कसौधन ने खुद बयान दिया है, जिसका वीडियो भी मौजूद है। इसके बावजूद पुलिस ने उनके भाई की तहरीर पर केस दर्ज किया, जो दबाव में लिखी लगती है। व्यापारियों ने मांग की कि मामले को छिनैती के बजाय लूट व हत्या के प्रयास की धाराओं में दर्ज किया जाए। ये हैं प्रमुख मांगें 1. पीड़ित के बयान के आधार पर लूट व हत्या के प्रयास में मुकदमा दर्ज हो। 2. समय सीमा में खुलासा कर अपराधियों की गिरफ्तारी और 100% बरामदगी हो। 3. स्वर्ण व्यवसायी क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाए। 4. आत्मरक्षा के लिए स्वर्ण व्यापारियों को प्राथमिकता पर शस्त्र लाइसेंस दिए जाएं। व्यापारियों का कहना है कि घटना के बाद से माल के आवागमन में असुरक्षा महसूस हो रही है और व्य...

राजधानी लखनऊ में आयोजित हुआ उ० प्र० राज्य सेतु निगम एम्पलाइज यूनियन का द्विवार्षिक अधिवेशन एवं सम्मान समारोह

उ०प्र० राज्य सेतु निगम इम्प्लाईज यूनियन की स्थापना के 34 वर्ष पूर्ण होने तथा इम्प्लाईज यूनियन की केन्द्रीय कार्यकारिणी के 17वें द्विवार्षिक अधिवेशन / द्विवार्षिक चुनाव (2026-28) के अवसर पर यूनियन की पूर्व घोषित सूचना के अनुसार सेतु निगम मुख्यालय प्रांगण में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन यूनियन के केन्द्रीय महामंत्री श्री शिशिर गुप्ता द्वारा किया गया। उक्त आयोजन में प्रदेश स्तर के कर्मचारी नेता यथा श्री वी०पी० मिश्रा, राष्ट्रीय अध्यक्ष (इप्सेफ) एवं अध्यक्ष, उ०प्र० कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा, श्री सतीश पाण्डेय अध्यक्ष, जवाहर भवन इन्दिरा भवन कर्मचारी महासंघ, श्री अख्तर अली सिद्दीकी, अध्यक्ष चतुर्थ श्रेणी सचिवालय संघ, श्री सुरेश रावत, अध्यक्ष, उ०प्र० संयुक्त कर्मचारी परिषद, श्री शिवकुमार यादव, अध्यक्ष, लो०नि०वि० परिवहन चालक संघ, श्री मनोज कुमार मिश्रा, अध्यक्ष, उ०प्र० राज्य निगम कर्मचारी महासंघ, श्री शशि कुमार मिश्रा, महामंत्री, कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा तथा अध्यक्ष उ०प्र० स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ, श्री दिवाकर सिंह, प्रान्तीय अध्यक्ष, उ०प्र० फेडरेशन ऑ...

नारायण एजुकेशनल इंस्टिट्यूशंस, लखनऊ ने असाधारण परिणामों की घोषणा की

लखनऊ, २४ अप्रैल २०२६: नारायण एजुकेशनल इंस्टिट्यूशंस, जंकिपुरम, लखनऊ ने जेईई मेन २०२६ और सीबीएसई कक्षा १० (२०२५–२६) परीक्षाओं में उल्लेखनीय उपलब्धियां प्राप्त कर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता की विरासत को मजबूत किया है। जेईई मेन २०२६ के परिणामों में संस्थान ने एयर ३ प्राप्त किया, साथ ही महिला एयर १, ओबीसी (एनसीएल) एयर १ और सामान्य (ईडब्ल्यूएस) एयर १ भी हासिल किया। इसके अतिरिक्त, नारायण के २७ विद्यार्थियों ने टॉप १०० में जगह बनाई और १७३ विद्यार्थी टॉप १००० में शामिल हुए, जिनमें से ७ विद्यार्थियों ने १०० प्रतिशत अंक प्राप्त किए। उत्तर प्रदेश में, २३७ छात्रों ने जेईई एडवांस्ड के लिए क्वालीफाई किया, जिनमें से १७ छात्रों ने ९९ प्रतिशत से ऊपर स्कोर किया। सीबीएसई कक्षा १० के परिणामों में १०० प्रतिशत पास प्रतिशत रहा, जिसमें १९ छात्रों ने ९० प्रतिशत से ऊपर अंक प्राप्त किए और ९ छात्रों ने आईटी में पूर्ण अंक हासिल किए। शीर्ष प्रदर्शन करने वालों में शामिल हैं: - उमिका कथ (९७.४%) - पाखी मिश्रा (९६%) - कार्तिकेय त्रिपाठी (९४.८%) इस सफलता का श्रेय संगठित शैक्षणिक योजना, अनुभवी शिक्षकों और सतत प्रदर्शन मूल्...