Skip to main content

लखनऊ प्रेस क्लब में साहित्य का संगम - पेशवा वंशज ने किया 'संक्रान्ति का संहार' और 'काल यात्रा' का लोकार्पण

  लखनऊ, । हिन्दी दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश प्रेस क्लब, कैसरबाग, लखनऊ में 24 ग्रंथों के रचनाकार, चिंतक एवं साहित्यकार डॉ. विद्यासागर उपाध्याय की दो बहुचर्चित कृतियों—‘संक्रान्ति का संहार’ एवं ‘काल यात्रा : वेद से बर्लिन तक’—का भव्य लोकार्पण हुआ। इस अवसर पर आयोजित साहित्यिक परिचर्चा में इतिहास, भारतीय ज्ञान-परंपरा, सांस्कृतिक चेतना और आधुनिक विश्व के संदर्भ में साहित्य की भूमिका पर गंभीर विमर्श हुआ।         उत्तर प्रदेश प्रेस क्लब के खचाखच भरे‌ हाल में पेशवा बाजीराव के वंशज एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमंत राजराजेश्वर प्रभाकर नारायणराव पेशवा ने कहा कि डॉ. विद्यासागर उपाध्याय ने ‘संक्रान्ति का संहार’ के माध्यम से इतिहास के उस महत्वपूर्ण अध्याय को साहित्य के केंद्र में लाने का उल्लेखनीय कार्य किया है, जिससे पेशवा परिवार और उनके पूर्वजों की गौरवशाली ऐतिहासिक परंपरा भी गहराई से जुड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि इतिहास के किसी व्यक्तित्व या वंश का उल्लेख इतिहास-ग्रंथों में होना एक बात है, लेकिन साहित्यकार अपनी लेखनी के माध्यम से जब उन पात्रों को संवेदना, संघर्ष और म...

UP में अब CMO के रेफरल लेटर की भर्ती होने के लिए जरूरत नहीं ,24 घंटे में 34379 मरीज मिले,195 की मौत हुई

 उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटे के अंदर एक साथ 34,379 कोरोना मरीज मिले हैं जबकि एक दिन में 195 संक्रमित मरीजों ने दम तोड़ दिया। मौजूदा समय में प्रदेश में 2,59,810 के सक्रिय केस हैं। लखनऊ समेत पूरे राज्य को बड़ी राहत मिली है। इसके तहत अब कोरोना मरीजों को भर्ती होने के लिए CMO के रेफरल लेटर की जरूरत नहीं, अब लोग अस्पतालों में सीधे भर्ती हो सकेंगे।


लखनऊ के हालात इतने गंभीर हो गए हैं कि बीते दो दिनों से एक से दो घंटे में प्राइवेट हॉस्पिटल से ऑक्सीजन खत्म होने की सूचना आ रही है। लखनऊ में 5239 नए केस मिले और सुखद बात यह है कि, 6207 मरीज ठीक हुए हैं। 19 मरीजों की मौत हुई अब 54,967 मरीज़ सक्रिय हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ प्रदेश के सभी पुलिस कमिश्नर, डीएम और अन्य अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग से कोविड-19 को लेकर समीक्षा कर रहे है।


डायरेक्ट भर्ती होने वालों मरीजों को दो श्रेणी में एक लेवल से 3 लेवल में देना होगा फ़ीस

प्रभारी जिला अधिकारी डॉ रोशन जैकब ने संशोधन लेटर जारी करते हुए लिखा है कि लेवल-1 संक्रमित रोगियों के लिए आइसोलेशन वार्ड ऑक्सीजन सुधार सहित बेड 10,000 प्रति दिवस पीपी की 12,000 मिलाकर ए श्रेणी में देना होगा। इसके अलावा इस श्रेणी के महानगर लखनऊ में नॉन NEBH हॉस्पिटल में 8000 प्रति दिवस और 1200 रुपए पीपी कीट के शुल्क देने होंगे।


इसके अतिरिक्त लेवल-2 संक्रमित मरीजों के लिए ऑक्सीजन सुविधा सहित ₹15000 प्रति दिवस 2000 किट अलग से दे होगा। नॉन NEBH में 13000 के साथ ए श्रेणी में 2000 रुपए किट की के साथ देना होगा। लेवल 3 संक्रमित मरीजों के लिए ₹18000 प्रति दिवस के अलावा 2000 पीपीकीट और नॉन NEBH में 15,000 इसके 2000 अतिरिक्त पीपी किट के देने होंगे।


सीएम योगी ने प्रदेश के सभी अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

सीएम योगी आदित्यनाथ के प्रदेश के विभिन्न अफ़सरों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग करते हुए प्रदेश में ऑक्सीजन सिलेंडर से लेकर कोविड-19 बंधित दवाओं की कालाबाजारी रोकने को निर्देश दिए गए हैं। सीएम योगी के साथ सभी डीएम, कमिश्नर, एडीजी, आईजी, कप्तान, सीएमओ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े।


सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस दौरान प्रदेश के सभी सीएम और डीएम को ज्यादा से ज्यादा कोविड-19 स्टिंग करने के निर्देश दिए हैं। ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किए जाने और उसकी कालाबाजारी रोकने को भी निर्देश दिए हैं। प्रदेश के कोरोना हालात पर अफसरों के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ चर्चा करते हुए विभिन्न दिशा निर्देश दिए हैं। बीते 24 घंटे में प्रयागराज में 2013, कानपुर नगर में 1519, वाराणसी में 1813, गाजियाबाद में 1023, गोरखपुर में 1136 नए मामले सामने आए हैं।


ऑक्सीजन गैस न मिलने से शहर में मरीज परेशान


उत्तर प्रदेश में मौजूदा समय में 2,59,810 कोरोनावायरस मरीज सक्रिय हैं। वही केवल लखनऊ में 54,967 मरीज मौजूदा समय में सक्रिय हैं। लखनऊ में हॉस्पिटलों में भर्ती न होने की वजह से मरीजों का घरों में इलाज किया जा रहा है। गंभीर मरीजों के इलाज में ऑक्सीजन की जरूरत की पूर्ति के लिए लोग गोदाम में लाइन लगाए खड़े हैं, लेकिन उन्हें सिलेंडर नहीं दिया जा रहा है। आलम यह है कि बीते 2 दिनों से राजधानी लखनऊ में प्राइवेट हॉस्पिटलों में ऑक्सीजन की किल्लत की शिकायतें लगातार आ रही हैं।

इंटीग्रल यूनिवर्सिटी के प्रशासन ने पत्र लिखकर बताया कि 2 घंटे का ही हमारे पास ऑक्सीजन सिलेंडर बचा हुआ है। इंटीग्रल यूनिवर्सिटी में 120 म


रीज का इलाज चल रहा है। इस सूचना के बाद से प्रशासन में हड़कंप मचा और प्रशासन का दावा है कि इंतजार यूनिवर्सिटी में ऑक्सीजन सिलेंडर की उपलब्ध करा दी गई है।

आलमबाग के दुर्गापुरी इलाके में एम्बुलेंस न आने पर परिजन स्कूल वैन में मरीज को भर्ती कराने जाते हुए का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ। वहीं कोविड टेस्ट कराने के लिए पीजीआई पहुंचे लोगों ने काउंटर पर फॉर्म खिंचते हुए दिखाई दिए। इतना ही नहीं निजी हॉस्पिटल के बाहर मरीज एंबुलेंस के अंदर तड़पता रहा और परिजन हॉस्पिटल के बाहर बिलखने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सीएम योगी आदित्यनाथ के द्वारा निर्देशित किए जाने के बाद भी गैस गोदाम में डॉक्टर का रिफरेंस लेटर और मरीजों की केस हिस्ट्री के साथ ऑक्सीजन सिलेंडर लेने जा रहे व्यक्तियों को भी गोदाम से सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। शहर में हर तरफ से ऑक्सीजन सिलेंडर न मिलने को लेकर लोग परेशान रहे।

Comments

POPULAR POSTS

निजी ITI संस्थानों ने उठाई 6 सूत्रीय मांग, 15 मई को प्रदेशव्यापी प्रदर्शन की चेतावनी

यूपी प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में निजी आईटीआई संस्थानों के प्रतिनिधियों ने सरकार के समक्ष 6 प्रमुख मांगें रखीं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो 15 मई, शुक्रवार सुबह 10 बजे प्रदेश भर के प्रशिक्षक, प्रबंधक और छात्र निदेशालय पर एकत्र होकर अनिश्चितकालीन धरना देंगे। प्रतिनिधियों ने कहा कि कौशल विकास में निजी ITI की भूमिका महत्वपूर्ण रही है, लेकिन मौजूदा नीतियों से संस्थानों की आर्थिक और प्रशासनिक स्थिति प्रभावित हो रही है। *प्रमुख मांगें:* 1. *फीस वृद्धि तत्काल लागू हो:* हरियाणा मॉडल के अनुरूप इसी सत्र से फीस बढ़ाई जाए। बढ़ती संचालन लागत, वेतन और रखरखाव के कारण पुरानी फीस पर संचालन कठिन है। 2. *निम्स पोर्टल पर नोडल वेरिफिकेशन खत्म हो:* पैन, आधार, OTP आधारित e-KYC के बाद अतिरिक्त नोडल वेरिफिकेशन अनावश्यक और शोषणकारी है। 3. *थर्ड शिफ्ट बहाल हो:* दिन में नौकरी करने वाले हजारों छात्रों को शाम की शिफ्ट न होने से प्रशिक्षण नहीं मिल पा रहा। 4. *PMKVY 5.0 में भागीदारी मिले:* निजी संस्थानों के पास संसाधन और अनुभवी स्टाफ होने के बावजूद योजनाओं में भागी...

लखनऊ में विश्व आदिवासी दिवस पर अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ का विशाल समारोह, सरकार से मांगे पूरी करने की मांग

  लखनऊ। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर शनिवार को राजधानी लखनऊ के झूलेलाल वाटिका में अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ द्वारा एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से गोंड समाज के लोग बड़ी संख्या में पहुंचे और अपनी संस्कृति, परंपरा के साथ-साथ संवैधानिक अधिकारों की रक्षा का संकल्प दोहराया। समारोह के दौरान संघ के पदाधिकारियों ने प्रदेश सरकार के नाम एक स्मारक पत्र तैयार कर उसे शासन को प्रेषित करने की घोषणा की। इस पत्र में गोंड जाति एवं उसकी उपजातियों धुरिया, नायक, ओझा, पठारी और राजगोंड से जुड़ी लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का उल्लेख किया गया है। वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान में प्रदेश के 17 जिलों में गोंड समुदाय को अनुसूचित जनजाति का दर्जा प्राप्त है, जबकि शेष जिलों में उन्हें अनुसूचित जाति में रखा गया है। इससे जाति प्रमाण पत्र बनवाने में भारी दिक्कतें आ रही हैं। उन्होंने मांग की कि इस विसंगति को दूर कर पूरे उत्तर प्रदेश में गोंड एवं उसकी उपजातियों को अनुसूचित जनजाति की सूची में शामिल किया जाए। साथ ही जिनके पास पहले से प्रमाण पत्र हैं उन्हें उसी आधार पर और शे...

एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने प्रदेश स्तरीय बैठक कर बनाई रणनीति

लखनऊ, उ०प्र० राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ (रजि०) की समस्याओं के सम्बन्ध में प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में अतिथि के रूप में भारतीय मजदूर संघ से विभाग प्रमुख (पूर्ण कालिक संगठन मंत्री) अश्वनी शुक्ला जी, उ०प्र० राज्य कर्मचारी एशोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष व भारतीय मजदूर संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष लखनऊ हरिशरण मिश्रा जी एवं उनके प्रदेश महामंत्री महेन्द्र कुमार दीक्षित जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक की अध्यक्षता कर रहे एनएचएम संघ के प्रदेश अध्यक्ष ठा० मयंक प्रताप सिंह ने सभी उपस्थित अतिथियों का स्वागत एवं अभिनन्दन किया, इस बैठक में प्रदेश के समस्त जनपदों एवं मण्डलों से आये पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया। प्रदेश अध्यक्ष मयंक प्रताप सिंह ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत कार्यस्त संविदा कर्मचारियों की गम्भीर समस्याओं का प्रकाश डालते हुये आगामी समय में कर्मचारियों की मुख्य मांगों में नियमितीकरण/समान कार्य समान वेतन, वेतन बढ़ोत्तरी, जॉब सुरक्षा एवं कैशलेस चिकित्सा सुविधा अथवा स्वास्थ्य बीमा शामिल हैं एवं इसके साथ ही कर्मचारियों के मानदेय भुगतान में आ रही समस्याओं क...

नारी सेवा समिति द्वारा आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में जनपद के छात्र-छात्राओं ने दिखाया हुनर

  नारी सेवा समिति द्वारा छात्र/छात्राओं की रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एक चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न विद्यालयों की छात्र / छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और अपनी कला एवं कल्पनाशीलता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता तीन वर्गों में आयोजित की गई। वर्ग-क (कक्षा तीन से पाँच तक) में कान्वेंट स्कूल की दिव्यांशी व बाल शिक्षा निकेतन के आदर्श ने प्रथम स्थान प्राप्त किया । जबकि मोना कान्वेंट स्कूल के श्रीवांशी ने द्वितीय तथा भारती बलिका विद्यालय की इशिता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया वर्ग ख (कक्षा 06 से 08 तक) में इलमा फातिमा, नारी कला मन्दिर एवं महिला विद्यालय की अलिया फातिमा को प्रथम स्थान प्रदान किया किया, जबकि नारी शिक्षा निकेतन की अदिका द्वितीय रही। तृतीय स्थान दिव्यांश को प्राप्त हुआ। इसी क्रम में वर्गस (कक्षा 09 से 12 तक) में नारी शिक्षा निकेतन की निवेदिता एवं अलिशा खान ने प्रथम प्राप्त किया। नारी शिक्षा निकेतन की पारुल जयसवाल को द्वितीय तथा जैनब सुफियान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजयी छात्र/छात्राए...

अस्पतालों को सुरक्षित क्षेत्र घोषित करो, डॉ. अलगावेंकटेशन पर हमले के दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो

  हम इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के राजस्थान स्टेट प्रेसिडेंट डॉ. वी.एन. मदुरै के अलगावेंकटेशन पर हुए हमले की कड़ी निंदा करते हैं। हम राजस्थान स्टेट गवर्नमेंट से रिक्वेस्ट करते हैं कि डॉक्टरों पर ऐसे हमलों को रोकने के लिए एंटी-सोशल एलिमेंट्स के खिलाफ सही एक्शन लिया जाए। ऐसे में सभी डॉक्टरों को एक साथ खड़ा होना चाहिए और अपने हक और लीगल प्रोटेक्शन के लिए मिलकर लड़ना चाहिए।तमिलनाडु की तरह राजस्थान में भी डॉक्टर्स एंड हॉस्पिटल प्रोटेक्शन एक्ट (TN HPA 48/2008) बनाया जाना चाहिए। साथ ही, इस हमले में शामिल सभी लोगों की पहचान की जानी चाहिए और कानून के मुताबिक उनके खिलाफ सही कार्रवाई की जानी चाहिए। सभी अस्पतालों में सुरक्षा पक्की की जानी चाहिए। साथ ही, अस्पतालों को सुरक्षित इलाका घोषित किया जाना चाहिए। सभी अस्पतालों में CCTV कैमरे लगाए जाने चाहिए और उन्हें पूरी तरह से सुरक्षित रखा जाना चाहिए। सीनियर पुलिस अधिकारियों को यह पक्का करना चाहिए कि पुलिस पेट्रोलिंग गाड़ियां अस्पताल के इलाकों में अक्सर पेट्रोलिंग करें।