बलरामपुर।जिले के तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही सामने आई है। प्रसूता के पति *पवन कुमार मिश्रा* ने अस्पताल के *डॉ. आलोक सिंह* पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पवन मिश्रा ने बताया कि उनकी पत्नी 6 माह की गर्भवती थी, तबीयत खराब होने पर उसे तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने बताया कि गर्भ में बच्चे की मौत हो चुकी है और ऑपरेशन कर बच्चे को बाहर निकालना पड़ेगा। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने लापरवाही बरतते हुए प्रसूता की *बड़ी आंत काट दी* और मृत बच्चे को गर्भ में ही छोड़ दिया, जिससे प्रसूता की हालत और बिगड़ गई। जब पवन कुमार मिश्रा अपनी पत्नी को दूसरे अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में ही मृत बच्चे की डिलीवरी हो गई। बाद में पत्नी को गोंडा और फिर लखनऊ रेफर किया गया। वह अभी जीवित है लेकिन हालत नाजुक बनी हुई है। पवन मिश्रा ने डॉक्टर पर धमकी देने और समझौते का दबाव बनाने का भी आरोप लगाते हुए FIR की मांग की है। *पीड़ित के साथ खड़े हुए हनुमान प्रसाद -* इस मामले में अब *किसान मजदूर संघर्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान प्रसाद* पीड़ित पति पवन कुमार मिश्रा को न...
यूपी में जल्द ही एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस के पहिए थम सकते हैं. एंबुलेंस संचालन का काम देख रही कंपनी GVK EMRI ने एंबुलेंस कर्मचारियों को नोटिस थमा दिया है. जिसमें 16 अक्टूबर से सेवाएं समाप्त करने की बात कही गई है. आपको बता दें कि प्रदेश में करीब 250 एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस सेवा के कर्मचारी हैं. दरअसल सेवा प्रदत्त कंपनी का प्रदेश सरकार से अनुबंध 16 अक्टूबर से खत्म हो रहा है. जिसको लेकर कंपनी ने एंबुलेंस सेवा से जुड़े कर्मचारियों को नोटिस थमा दिया है. सभी कर्मचारियों से कहा गया है कि अपनी ड्यूटी के अंतिम दिन वो लोग सभी ऑफिसियल डॉक्यूमेंट, फाइल्स, रिकॉर्ड व संस्थान का बाकी समान वापस कर दें.
Comments
Post a Comment