बलरामपुर।जिले के तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही सामने आई है। प्रसूता के पति *पवन कुमार मिश्रा* ने अस्पताल के *डॉ. आलोक सिंह* पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पवन मिश्रा ने बताया कि उनकी पत्नी 6 माह की गर्भवती थी, तबीयत खराब होने पर उसे तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने बताया कि गर्भ में बच्चे की मौत हो चुकी है और ऑपरेशन कर बच्चे को बाहर निकालना पड़ेगा। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने लापरवाही बरतते हुए प्रसूता की *बड़ी आंत काट दी* और मृत बच्चे को गर्भ में ही छोड़ दिया, जिससे प्रसूता की हालत और बिगड़ गई। जब पवन कुमार मिश्रा अपनी पत्नी को दूसरे अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में ही मृत बच्चे की डिलीवरी हो गई। बाद में पत्नी को गोंडा और फिर लखनऊ रेफर किया गया। वह अभी जीवित है लेकिन हालत नाजुक बनी हुई है। पवन मिश्रा ने डॉक्टर पर धमकी देने और समझौते का दबाव बनाने का भी आरोप लगाते हुए FIR की मांग की है। *पीड़ित के साथ खड़े हुए हनुमान प्रसाद -* इस मामले में अब *किसान मजदूर संघर्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान प्रसाद* पीड़ित पति पवन कुमार मिश्रा को न...
31 वर्षीय रैपर रफ्तार का कोविड 19 टेस्ट पॉजिटिव निकला है। उन्होंने खुद को होम क्वारंटीन कर लिया है। रफ्तार ने अपने सोशल मीडिया पेज पर इसकी जानकारी दी। वो एमटीवी रोडीज के लिए शूटिंग करने वाले थे। उससे पहले उनका कोरोना टेस्ट कराया गया जिसमें वो पॉजिटिव पाए गए। रफ्तार कहते हैं कि 'मैं आपको कुछ बताना चाहता हूं। मैं रोडीज के लिए जाने वाला था। वहां मेरा कोविड 19 टेस्ट हुआ। मेरे पहले दो टेस्ट निगेटिव आए लेकिन तीसरा टेस्ट जो आया वो पॉजिटिव आया। बीएमसी ने मुझे सेल्फ आइसोलेशन के लिए कहा है। मैं घर पर होम क्वारंटीन हूं रफ्तार आगे कहते हैं कि 'मैं अगले टेस्ट का इंतजार कर रहा हूं क्योंकि मुझे लग रहा है कि यह तकनीकी गड़बड़ी हो सकती है क्योंकि मैं बिल्कुल फिट और ठीक हूं। मैं किसी तरह का लक्षण भी महसूस नहीं कर रहा हूं लेकिन ये मेरी ड्यूटी है कि मैं खुद को आइसोलेट कर लूं। मैं फिट हूं। आगे मेरे स्वास्थ्य के बारे में जो भी जानकारी होगी मैं अपडेट देता रहूंगा।'
Comments
Post a Comment