ऐशबाग रामलीला मैदान के तुलसी सभागार मे श्री ओ. पी. श्रीवास्तव मेमोरियल स्कूल जो गरीब और मलीन बस्ती के बच्चो के लिए निशुल्क चलाया जाता है के वाषिर्कोत्सव का आयोजन वसुंधरा एन इनिशिएटिव के द्वारा किया गया। बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम का प्रदर्शन हुआ। स्कूल के संचालक श्री दीनानाथ जी 18 वर्षो से स्कूल शिक्षण का कार्य कर रहे हैं। प्रत्येक वर्ष इन बच्चों का मनोबल बढाने के लिए यह आयोजन किया जाता है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री संजीत सिंह SrDEE (NR Railway)एवं श्रीअतुल कृष्ण सिंह( dipty secratary LDA)कर्नल मृदुल कुमार सिंह सेना मंडल रहे। मुख्य अतिथि ने अपने वक्तव्य मे कार्यक्रम को प्रेरणादायक और संदेशप्रद बताया एवं प्रधानाचार्या मीना देवी तथा समस्त शिक्षिकाओं की भूरि-भूरि प्रशंसा की। कार्यक्रम के आयोजनकर्ता वसुंधरा एन इनिशिएटिव की अध्यक्ष नीना सक्सेना, सरिता शुक्ला, उपाध्यक्ष डा अंजना त्रिपाठी, शंकर रोली, रूचि सिंह लखविन्दर कौर,ज्योति सिंह ऋतुजा सिंह बघेल,विभा तिवारी, वंदना श्रीवास्तव मधुलिका श्रीवास्तव का संपूर्ण सहयोग रहा। वसुंधरा की युवा सृष्टि टीम ने मंच का संचालन एव...
अमेरिका में चुनाव को लेकर घमासान तेज होता जा रहा है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप डेमोक्रेटिक उम्मीदवारों पर जमकर हमला बोल रहे हैं। चुनाव प्रचार के दौरान ट्रंप ने उप राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस को भी निशाने पर लिया। ट्रंप ने कहा कि लोग कमला हैरिस को पसंद नहीं करते हैं। वह अमेरिका की पहली महिला राष्ट्रपति नहीं बन सकती हैं। ये हमारे देश का अपमान होगा।
ट्रंप ने कोरोना वैक्सीन को लेकर कमला हैरिस को निशाने पर लेते हुए कहा कि वे इस तरह की बयानबाजी से कभी भी देश की राष्ट्रपति नहीं बन सकती हैं। ट्रंप ने पत्रकारों से कहा, हैरिस टीके की उपेक्षा कर रही हैं ताकि लोगों को लगे कि यह कोई बड़ी उपलब्धि नहीं है। मैं यह उपलब्धि मेरे लिए नहीं हासिल करना चाहता हूं, मैं कुछ ऐसा चाहता हूं जो लोगों को बेहतर करे, जिससे लोग बीमार ना हों। बता दें कि इससे पहले कमला हैरिस ने वैक्सीन पर सवाल उठाए थे। ट्रंप ने कहा कि कमला हैरिस और बिडेन को टीके के खिलाफ बयानबाजी पर लोगों से तुरंत माफी मांगनी चाहिए।
चीन पर भी निशाना
इसके साथ ही उन्होंने चीन पर भी निशाना साधा। ट्रंप ने कहा कि हमने चीन के साथ बड़ा समझौता किया था, लेकिन इसकी स्याही सूखने भी नहीं पाई थी कि कोरोना वायरस आ गया। इसलिए मैंने व्यापार समझौते को अलग तरीके से देखा।
ऐसे कभी राष्ट्रपति नहीं बन सकतीं हैरिस : ट्रंप

Comments
Post a Comment