Skip to main content

बाल कैंसर देखभाल को मिलेगी मजबूती: HBCH वाराणसी में नर्सिंग वर्कशॉप संपन्न, 95 नर्सों ने सीखे एडवांस स्किल

होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...

मुख्यमंत्री का बड़ा फैसला : अब छत्रपति शिवाजी के नाम पर होगा आगरा का मुगल म्यूजियम


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आगरा मंडल के विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि आगरा में निर्माणाधीन मुगल म्यूजियम, छत्रपति शिवाजी महाराज के नाम स्थापित होगा। उन्होंने कहा है कि उत्तर प्रदेश सरकार राष्ट्रवादी विचारों को पोषित करने वाली है। गुलामी की मानसिकता के प्रतीक चिन्हों को छोड़, राष्ट्र के प्रति गौरवबोध कराने वाले विषयों को बढ़ावा देने की आवश्यकता है। हमारे नायक मुगल नहीं हो सकते। शिवाजी महराज हमारे नायक हैं। मंडलायुक्त के साथ-साथ जनपद आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी और मथुरा के जिलाधिकारियों से जनपद में प्रस्तावित और जारी विभिन्न योजनाओं की प्रगति का विवरण प्राप्त करते हुए मुख्यमंत्री ने संपूर्ण ब्रज क्षेत्र में पेयजल की समस्या के निस्तारण के लिए जारी परियोजनाओं को शीघ्रता से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शुद्ध पेयजल की सुविधा हर नागरिक का अधिकार है, इसके लिए हर आवश्यक कदम उठाए जाएं। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट परियोजनाओं में कतई देरी न की जाए, अगर कहीं समस्या आ रही है तो तत्काल बताएं, जरूरत पड़ी तो केंद्र सरकार से भी वार्ता की जाएगी। बीते दिनों जारी देश के स्मार्ट सिटीज की रैंकिंग में आगरा का स्थान पूरे देश में राष्ट्रीय स्तर पर तृतीय और उत्तर प्रदेश में घोषित स्मार्ट सिटी की सूची में प्रथम स्थान पर है। मुख्यमंत्री ने इस पर हर्ष जाहिर करते हुए स्मार्ट सिटी परियोजना के कार्यों को शीघ्रता से पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। आगरा में कोविड मृत्यु-दर को कम करने के प्रयास तेज करने के निर्देश देते हुए सर्विलांस पर जोर देने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।

ब्रज तीर्थ विकास की परियोजनाओं में न हो विलंब 
मथुरा जनपद की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि ब्रज क्षेत्र भगवान श्रीकृष्ण की पुण्य लीलास्थली है। मथुरा, नंदगांव, बरसाने, वृंदावन में देश-दुनिया से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के दृष्टिगत आवश्यक व्यवस्था की जाए। 
जो परियोजनाएं चल रहीं हैं, उसे समयबद्ध ढंग से पूरा किया जाए। इस संबंध में धनाभाव नहीं होने दिया जाएगा। सांसद हेमा मालिनी ने छाता क्षेत्र में चीनी मिल, एक केंद्रीय विद्यालय और स्पोर्ट स्टेडियम के निर्माण की मांग की। इसपर मुख्यमंत्री जी ने जन अपेक्षाओं के अनुरूप चीनी मिल निर्माण कराने के लिए कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। 

 विकास के पैसे का दुरुपयोग हुआ तो होगी वसूली



मुख्यमंत्री जी ने कहा कि विकास का पैसा जनता की गाढ़ी कमाई का है। इसके पाई-पाई का सदुपयोग सुनिश्चत कराएं। पैसा जिस मद का है, अनिवार्य रूप से उसी में खर्च करें। अगर गड़बड़ी पाई गई तो वसूली भी कराई जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि कार्यदायी संस्था के चयन से पूर्व उसकी क्षमता का आकलन जरूर करें। हर काम की समयबद्धता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए एक नोडल अधिकारी नियुक्त करें और साप्ताहिक/पाक्षिक/मासिक समीक्षा करते रहें। 

राजस्व संग्रह के लिए करें समन्वित प्रयास
राजस्व से मिला पैसा ही विकास का आधार है। इसमें वृद्धि सुनिश्चित करें। डीएम हर पखवाड़े अलग-अलग विभागों की जीएसटी वूसली की समीक्षा करें। पंजीकरण की संख्या बढ़ाएं। जिनका पंजीकरण हुआ है कैंप लगाकर उनको रिटर्न दाखिल करने का प्रशिक्षण दें। कोरोना के नियंत्रण के लिए हर जिले में इंटीग्रेटेड कमांड सेंटर को इस रूप में तैयार करें कि वह भविष्य में अन्य जरूरतों के लिए भी काम आए। मुख्यमंत्री योगी ने मनरेगा के माध्यम से रोजगार दिवस सृजन पर जोर दिया। उन्होंने पीएम पैकेज के सदुपयोग पर जोर देते हुए आमजन को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। 

जनप्रतिनिधियों के प्रस्तावों पर प्राथमिकता से हो निर्णय 
यीएम योगी ने समीक्षा बैठक में जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाई गई समस्याओं का समुचित निस्तारण करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। आगरा से विधायक महेश गोयल जी ने कन्या विद्यालय की स्थापना शीघ्र कराने का अनुरोध किया तो, सांसद आगरा एसपी सिंह बघेल ने गिरते भूजल की समस्या का उल्लेख करते हुए यमुनापार क्षेत्र के समग्र विकास के लिए कार्ययोजना बनाने की जरूरत बताई। फिरोजाबाद से विधायक मनीष असीजा ने रामलीला मैदान से अवैध कब्जा समाप्त करने, कोविड टेस्टिंग लैब बनवाने सहित विविध कार्यों के लिए सीएम योगी का आभार ज्ञापित किया। सीएम योगी ने जनपदों के प्रभारी मंत्रीगणों को जनपद की मासिक समीक्षा करने के निर्देश भी दिए। राज्यसभा सांसद हरनाथ सिंह यादव ने अपराधियों पर सख्ती के लिए मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त किया। आज की समीक्षा बैठक में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और दिनेश शर्मा के अतिरिक्त राज्य मंत्री उदयभान की विशिष्ट मौजूदगी भी रही। 

 मुख्यमंत्री ने दिए अधिकारियों को निर्देश




-फिरोजाबाद मेडिकल कालेज और जनपद मैनपुरी के सैनिक स्कूल और राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज को देश के प्रतिष्ठित संस्थानों में लाने के ठोस प्रयास हों। इनके भवन निर्माण के अवशेष निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण किया जाए। धन की कमी नहीं होगी, पर गुणवत्ता में कमी स्वीकार्य नहीं। जनपद आगरा में मुगल म्यूजियम ईस्टर्न गेट रोड परियोजना और ताज ओरिएंटेशन सेंटर शिल्पग्राम परियोजना के अंतर्गत मल्टीलेबिल पार्किंग के निर्माण का कार्य तत्परता से पूर्ण किया जाए। जनपद फिरोजाबाद में सीवरेज योजना का कार्य 98 प्रतिशत पूर्ण किया जा चुका है। इसकी गुणवत्ता परखी जाए। जन सुविधाओं के लिहाज से सीवरेज प्रबंधन शहरों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। भगवान श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा में धार्मिक पर्यटन की असीम संभावनाएं हैं। वृन्दावन स्थित नदी के घाटों का विस्तार, नवीनीकरण और सुंदरीकरण की परियोजना पर्यटन को नवीन आयाम देगी। जनभावनाओं को समझते हुए इसे पूर्ण किया जाए। ग्राम पंचायतों में जो ग्राम सचिवालय बनने हैं, उनके प्रस्ताव शीघ्र भेजें। गांवों के सामुदायिक शौचालयों के लिए ऐसी जगहों का चयन करें जहां उनका अधिकतम उपयोग हो।

आगरा मंडल: दो साल में बदल जाएगी सूरत
-50 करोड़ रुपये से अधिक राशि की जनपद आगरा में 11, मथुरा में 04, फिरोजाबाद में 5 व मैनपुरी में 02 सहित कुल 22 परियोजनाएं संचालित हैं। इनकी कुल राशि 6374.20 रुपये है,  अब तक रु. 4718.44 करोड़ जारी हो चुका है। 
-जनपद आगरा में गंगाजल परियोजना के माध्यम से वर्तमान में उच्च गुणवत्ता वाले गंगाजल की 350 एमएलडी स्वच्छ गंगाजल की आपूर्ति की जा रही है। जनपद फिरोजाबाद में जसराना नहर परियोजना का कार्य लगभग 99 प्रतिशत पूर्ण कर लिया गया है, जिसके माध्यम से नगर निगम फिरोजाबाद को फिरोजाबाद शहर के लिए 50 क्यूसेक पानी उपलब्ध कराया जा रहा है। 
-जनपद मथुरा में सीवरेज एवं स्टोर्म वाटर ड्रेन समस्या के समाधान हेतु तीन परियोजनाएं संचालित हैं, जो जून 2021 तक पूर्ण कर ली जाएंगी।आगरा स्मार्ट सिटी योजना मुख्यमंत्री योगी की प्राथमिकता में है। योजनान्तर्गत कुल कार्यों की संख्या 19 के सापेक्ष चार कार्य पूर्ण किए जा चुके हैं और शेष 15 कार्य प्रगति पर हैं। इन परियोजनाओं को पूर्ण करने के लिए टाइमलाइन तैयार करा ली गई है।स्मार्ट सिटी योजनान्तर्गत 24 घंटे पॉवर सप्लाई के लिये 62.4 किमी एचडीपीई पाइप लाइन बिछाई जा चुकी है और शेष कार्य द्रुत गति से संचालित है। स्मार्ट सिटी योजनान्तर्गत सीवरेज व्यवस्था के लिये 1328 मेनहॉल के साथ 40 किमी डीडब्लूसी पाइप लाइन बिछाई जा चुकी है जिसकी टेस्टिंग का कार्य प्रगति पर है। स्मार्ट सिटी परियोजनान्तर्गत अत्याधुनिक कमांड व कंट्रोल सेंटर के प्रथम फेज में 500 सीसीटीवी कैमरे नगर वासियों की सुरक्षा और 200 सीसीटीवी कैमरे नगर के उपयुक्त स्थलों पर यातायात नियंत्रण के लिए स्थापित कराए गए हैं। साथ ही यातायात प्रबंधन के तहत नगर के 40 चौराहों की निगरानी उच्च तकनीक के माध्यम उक्त सेन्टर द्वारा की जा रही है । अमृत योजना अंतर्गत जलापूर्ति के अंतर्गत आगरा मंडल के विभिन्न जनपदों में कुल 10 परियोजनाओं में से 05 परियोजनाएं पूर्ण हो चुकी हैं। पेयजल सुविधा के लिहाज से आने वाला समय अत्यंत सुखद होगा।

आत्मनिर्भर भारत का आधार है ओडीओपी
स्थानीय स्तर पर रोजी-रोजगार उपलब्ध कराने और परंपरागत हुनर से जुड़े लोगों की बेहतरी के लिए ओडीओपी (एक जिला, एक उत्पाद) बेहद महत्वपूर्ण और महत्वाकांक्षी योजना है। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि ओडीओपी आत्मनिर्भर भारत का आधार है। आगरा, मैनपुरी, फिरोजाबाद और मथुरा में लोग कुशल हैं, उन्हें अद्यतन तकनीक से जोड़ने की जरूरत है। सीएम योगी ने स्थानीय उत्पादों की आक्रामक ब्रांडिंग और मार्केटिंग के बाबत भी मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए।



Comments

POPULAR POSTS

निजी ITI संस्थानों ने उठाई 6 सूत्रीय मांग, 15 मई को प्रदेशव्यापी प्रदर्शन की चेतावनी

यूपी प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में निजी आईटीआई संस्थानों के प्रतिनिधियों ने सरकार के समक्ष 6 प्रमुख मांगें रखीं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो 15 मई, शुक्रवार सुबह 10 बजे प्रदेश भर के प्रशिक्षक, प्रबंधक और छात्र निदेशालय पर एकत्र होकर अनिश्चितकालीन धरना देंगे। प्रतिनिधियों ने कहा कि कौशल विकास में निजी ITI की भूमिका महत्वपूर्ण रही है, लेकिन मौजूदा नीतियों से संस्थानों की आर्थिक और प्रशासनिक स्थिति प्रभावित हो रही है। *प्रमुख मांगें:* 1. *फीस वृद्धि तत्काल लागू हो:* हरियाणा मॉडल के अनुरूप इसी सत्र से फीस बढ़ाई जाए। बढ़ती संचालन लागत, वेतन और रखरखाव के कारण पुरानी फीस पर संचालन कठिन है। 2. *निम्स पोर्टल पर नोडल वेरिफिकेशन खत्म हो:* पैन, आधार, OTP आधारित e-KYC के बाद अतिरिक्त नोडल वेरिफिकेशन अनावश्यक और शोषणकारी है। 3. *थर्ड शिफ्ट बहाल हो:* दिन में नौकरी करने वाले हजारों छात्रों को शाम की शिफ्ट न होने से प्रशिक्षण नहीं मिल पा रहा। 4. *PMKVY 5.0 में भागीदारी मिले:* निजी संस्थानों के पास संसाधन और अनुभवी स्टाफ होने के बावजूद योजनाओं में भागी...

एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने प्रदेश स्तरीय बैठक कर बनाई रणनीति

लखनऊ, उ०प्र० राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ (रजि०) की समस्याओं के सम्बन्ध में प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में अतिथि के रूप में भारतीय मजदूर संघ से विभाग प्रमुख (पूर्ण कालिक संगठन मंत्री) अश्वनी शुक्ला जी, उ०प्र० राज्य कर्मचारी एशोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष व भारतीय मजदूर संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष लखनऊ हरिशरण मिश्रा जी एवं उनके प्रदेश महामंत्री महेन्द्र कुमार दीक्षित जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक की अध्यक्षता कर रहे एनएचएम संघ के प्रदेश अध्यक्ष ठा० मयंक प्रताप सिंह ने सभी उपस्थित अतिथियों का स्वागत एवं अभिनन्दन किया, इस बैठक में प्रदेश के समस्त जनपदों एवं मण्डलों से आये पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया। प्रदेश अध्यक्ष मयंक प्रताप सिंह ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत कार्यस्त संविदा कर्मचारियों की गम्भीर समस्याओं का प्रकाश डालते हुये आगामी समय में कर्मचारियों की मुख्य मांगों में नियमितीकरण/समान कार्य समान वेतन, वेतन बढ़ोत्तरी, जॉब सुरक्षा एवं कैशलेस चिकित्सा सुविधा अथवा स्वास्थ्य बीमा शामिल हैं एवं इसके साथ ही कर्मचारियों के मानदेय भुगतान में आ रही समस्याओं क...

स्वर्ण व्यवसायी को गोली मारकर लूट, सर्राफा व्यापारियों में दहशत; पुलिस पर असंवेदनशीलता का आरोप

गोंडा: जनपद के बभनान बाजार, थाना छपिया क्षेत्र में 19 अप्रैल 2026 को स्वर्ण व्यवसायी समर कसौधन को गोली मारकर आभूषण लूट की घटना से सर्राफा कारोबारियों में भय का माहौल है। घटना के बाद पुलिस की कार्यशैली को लेकर व्यापारियों में भारी असंतोष है। व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, लगाए ये आरोप सर्राफा एवं स्वर्ण व्यवसायियों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर बताया कि पीड़ित समर कसौधन ने खुद बयान दिया है, जिसका वीडियो भी मौजूद है। इसके बावजूद पुलिस ने उनके भाई की तहरीर पर केस दर्ज किया, जो दबाव में लिखी लगती है। व्यापारियों ने मांग की कि मामले को छिनैती के बजाय लूट व हत्या के प्रयास की धाराओं में दर्ज किया जाए। ये हैं प्रमुख मांगें 1. पीड़ित के बयान के आधार पर लूट व हत्या के प्रयास में मुकदमा दर्ज हो। 2. समय सीमा में खुलासा कर अपराधियों की गिरफ्तारी और 100% बरामदगी हो। 3. स्वर्ण व्यवसायी क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाए। 4. आत्मरक्षा के लिए स्वर्ण व्यापारियों को प्राथमिकता पर शस्त्र लाइसेंस दिए जाएं। व्यापारियों का कहना है कि घटना के बाद से माल के आवागमन में असुरक्षा महसूस हो रही है और व्य...

राजधानी लखनऊ में आयोजित हुआ उ० प्र० राज्य सेतु निगम एम्पलाइज यूनियन का द्विवार्षिक अधिवेशन एवं सम्मान समारोह

उ०प्र० राज्य सेतु निगम इम्प्लाईज यूनियन की स्थापना के 34 वर्ष पूर्ण होने तथा इम्प्लाईज यूनियन की केन्द्रीय कार्यकारिणी के 17वें द्विवार्षिक अधिवेशन / द्विवार्षिक चुनाव (2026-28) के अवसर पर यूनियन की पूर्व घोषित सूचना के अनुसार सेतु निगम मुख्यालय प्रांगण में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन यूनियन के केन्द्रीय महामंत्री श्री शिशिर गुप्ता द्वारा किया गया। उक्त आयोजन में प्रदेश स्तर के कर्मचारी नेता यथा श्री वी०पी० मिश्रा, राष्ट्रीय अध्यक्ष (इप्सेफ) एवं अध्यक्ष, उ०प्र० कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा, श्री सतीश पाण्डेय अध्यक्ष, जवाहर भवन इन्दिरा भवन कर्मचारी महासंघ, श्री अख्तर अली सिद्दीकी, अध्यक्ष चतुर्थ श्रेणी सचिवालय संघ, श्री सुरेश रावत, अध्यक्ष, उ०प्र० संयुक्त कर्मचारी परिषद, श्री शिवकुमार यादव, अध्यक्ष, लो०नि०वि० परिवहन चालक संघ, श्री मनोज कुमार मिश्रा, अध्यक्ष, उ०प्र० राज्य निगम कर्मचारी महासंघ, श्री शशि कुमार मिश्रा, महामंत्री, कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा तथा अध्यक्ष उ०प्र० स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ, श्री दिवाकर सिंह, प्रान्तीय अध्यक्ष, उ०प्र० फेडरेशन ऑ...

नारायण एजुकेशनल इंस्टिट्यूशंस, लखनऊ ने असाधारण परिणामों की घोषणा की

लखनऊ, २४ अप्रैल २०२६: नारायण एजुकेशनल इंस्टिट्यूशंस, जंकिपुरम, लखनऊ ने जेईई मेन २०२६ और सीबीएसई कक्षा १० (२०२५–२६) परीक्षाओं में उल्लेखनीय उपलब्धियां प्राप्त कर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता की विरासत को मजबूत किया है। जेईई मेन २०२६ के परिणामों में संस्थान ने एयर ३ प्राप्त किया, साथ ही महिला एयर १, ओबीसी (एनसीएल) एयर १ और सामान्य (ईडब्ल्यूएस) एयर १ भी हासिल किया। इसके अतिरिक्त, नारायण के २७ विद्यार्थियों ने टॉप १०० में जगह बनाई और १७३ विद्यार्थी टॉप १००० में शामिल हुए, जिनमें से ७ विद्यार्थियों ने १०० प्रतिशत अंक प्राप्त किए। उत्तर प्रदेश में, २३७ छात्रों ने जेईई एडवांस्ड के लिए क्वालीफाई किया, जिनमें से १७ छात्रों ने ९९ प्रतिशत से ऊपर स्कोर किया। सीबीएसई कक्षा १० के परिणामों में १०० प्रतिशत पास प्रतिशत रहा, जिसमें १९ छात्रों ने ९० प्रतिशत से ऊपर अंक प्राप्त किए और ९ छात्रों ने आईटी में पूर्ण अंक हासिल किए। शीर्ष प्रदर्शन करने वालों में शामिल हैं: - उमिका कथ (९७.४%) - पाखी मिश्रा (९६%) - कार्तिकेय त्रिपाठी (९४.८%) इस सफलता का श्रेय संगठित शैक्षणिक योजना, अनुभवी शिक्षकों और सतत प्रदर्शन मूल्...