बलरामपुर।जिले के तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही सामने आई है। प्रसूता के पति *पवन कुमार मिश्रा* ने अस्पताल के *डॉ. आलोक सिंह* पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पवन मिश्रा ने बताया कि उनकी पत्नी 6 माह की गर्भवती थी, तबीयत खराब होने पर उसे तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने बताया कि गर्भ में बच्चे की मौत हो चुकी है और ऑपरेशन कर बच्चे को बाहर निकालना पड़ेगा। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने लापरवाही बरतते हुए प्रसूता की *बड़ी आंत काट दी* और मृत बच्चे को गर्भ में ही छोड़ दिया, जिससे प्रसूता की हालत और बिगड़ गई। जब पवन कुमार मिश्रा अपनी पत्नी को दूसरे अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में ही मृत बच्चे की डिलीवरी हो गई। बाद में पत्नी को गोंडा और फिर लखनऊ रेफर किया गया। वह अभी जीवित है लेकिन हालत नाजुक बनी हुई है। पवन मिश्रा ने डॉक्टर पर धमकी देने और समझौते का दबाव बनाने का भी आरोप लगाते हुए FIR की मांग की है। *पीड़ित के साथ खड़े हुए हनुमान प्रसाद -* इस मामले में अब *किसान मजदूर संघर्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान प्रसाद* पीड़ित पति पवन कुमार मिश्रा को न...
स्वस्थ रहने के लिए शरीर में हीमोग्लीबिन का स्तर ठीक रहना चाहिए। हीमोग्लोबिन की कमी की वजह से कई तरहों की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आमतौर पर पुरुषों के मुकाबले महिलाओं में हीमोग्लोबिन की कमी अधिक होती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें शरीर में आयरन और विटामिन बी की कमी होने पर हीमोग्लोबिन का स्तर कम होने लगता है। इस लेख के माध्यम से आज हम आपको बताएंगे कि हीमोग्लोबिन की कमी की वजह से किन गंभीर बीमारियों का खतरा रहता है। साथ ही आपको शरीर में हीमोग्लोबिन के स्तर को बताने के उपाय भी बताएंगे। आइए जानते हैं शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी होने पर किन बीमारियों का खतरा रहता है और हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने के उपाय...
हीमोग्लोबिन की कमी के कारण होने वाली बीमारियां
- एनीमिया
शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी होने पर एनीमिया की समस्या हो सकती है। आमतौर पर पुरुषों के मुकाबले महिलाओं में एनीमिया की समस्या अधिक होती है। एनीमिया खून की कमी के कारण होने वाली बीमारी है। हीमोग्लीबन का स्तर कम होने पर शरीर में खून की कमी होने लगती है।
गर्भवती महिलाओं के लिए नुकसानदायक है शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी होना
- गर्भवती महिलाओं को हीमोग्लोबिन की कमी होने पर कई तरहों की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। गर्भवास्था के दौरान हीमोग्लोबिन की कमी होना खतरनाक होता है। हीमोग्लोबिन की कमी होने पर बच्चे के स्वास्थ्य पर भी विपरित प्रभाव पड़ने लगता है।
ब्लड प्रेशर नियंत्रण में नहीं रहता है
- हीमोग्लोबिन की कमी होने पर ब्लड प्रेशर नियंत्रण में नहीं रहता है। शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा कम होने पर ब्लड सर्कुलेशन सही तरीके से नहीं हो पाता है, जिस वजह से ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है।
डिप्रेशन
- हीमोग्लोबिन की कमी होने पर व्यक्ति डिप्रेशन का शिकार भी हो सकता है। शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी होने पर नर्वस सिस्टम कमजोर हो सकता है। शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी को नजरअंदाज करना स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है।
शरीर में दर्द और सूजन की समस्या हो सकती है
- हीमोग्लोबिन की कमी की वजह से शरीर पर विपरित प्रभाव पड़ने लगता है। हीमोग्लोबिन की कमी होने पर शरीर में दर्द और सूजन की समस्या भी हो सकती है।
जानिए शरीर में हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने के उपाय....
शरीर में हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने के उपाय
- आयरन से भरपूर चीजों को डाइट में शामिल करें...
शरीर में हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने कके लिए डाइट में आयरन से भरपूर चीजों को शामिल करें। आयरन युक्त चीजों का सेवन करने से शरीर में हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाया जा सकता है।
हीमोग्लोबिन की समस्या को दूर करने के लिए इन चीजों को करें डाइट में शामिल
- फल
- सब्जियां
- चुकंदर
- आंवला
- पिस्ता
- नींबू
- पालक
- किशमिश
- अंजीर
- अमरूद
- केला
- अंकुरित आहार
- बादाम
- काजू
- अखरोट
- तुलसी
Comments
Post a Comment