बलरामपुर।जिले के तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही सामने आई है। प्रसूता के पति *पवन कुमार मिश्रा* ने अस्पताल के *डॉ. आलोक सिंह* पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पवन मिश्रा ने बताया कि उनकी पत्नी 6 माह की गर्भवती थी, तबीयत खराब होने पर उसे तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने बताया कि गर्भ में बच्चे की मौत हो चुकी है और ऑपरेशन कर बच्चे को बाहर निकालना पड़ेगा। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने लापरवाही बरतते हुए प्रसूता की *बड़ी आंत काट दी* और मृत बच्चे को गर्भ में ही छोड़ दिया, जिससे प्रसूता की हालत और बिगड़ गई। जब पवन कुमार मिश्रा अपनी पत्नी को दूसरे अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में ही मृत बच्चे की डिलीवरी हो गई। बाद में पत्नी को गोंडा और फिर लखनऊ रेफर किया गया। वह अभी जीवित है लेकिन हालत नाजुक बनी हुई है। पवन मिश्रा ने डॉक्टर पर धमकी देने और समझौते का दबाव बनाने का भी आरोप लगाते हुए FIR की मांग की है। *पीड़ित के साथ खड़े हुए हनुमान प्रसाद -* इस मामले में अब *किसान मजदूर संघर्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान प्रसाद* पीड़ित पति पवन कुमार मिश्रा को न...
दिग्गज ओड़िया अभिनेता अजीत दास का 71 वर्ष की उम्र में रविवार को एक निजी अस्पताल में निधन हो गया. उन्हें कोरोना वायरस से पॉजिटिव पाए जाने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था. नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (एनएसडी) के पूर्व छात्र, दास ने 60 से अधिक उड़िया फिल्मों में अभिनय किया है.
कई प्ले भी किए थे प्रोड्यूस
उन्होंने कई प्ले भी प्रोड्यूस किए थे. अजीत दास का जन्म 1949 में मयूरभंज जिले में हुआ था.
1976 में फिल्मी करियर की शुरुआत
उन्होंने 1976 में फिल्म 'सिंदुरा बिंदू' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी.
सीएम ने किया शोक व्यक्त
उनके निधन पर मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और प्रताप सारंगी समेत कई नेताओं ने शोक व्यक्त किया. फिल्म सहयोगियों ने भी अपनी संवेदना व्यक्त की.
Comments
Post a Comment